anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›SC बोला- सरकार CAA पर 3 हफ्ते में जवाब दे:9 अप्रैल को सुनवाई, याचिकाकर्ता सुप्रीम कोर्ट से बोले- इस दौरान नागरिकता ना दी जाए

SC बोला- सरकार CAA पर 3 हफ्ते में जवाब दे:9 अप्रैल को सुनवाई, याचिकाकर्ता सुप्रीम कोर्ट से बोले- इस दौरान नागरिकता ना दी जाए

By anupamsavera.com
March 19, 2024
56
0
Share:

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार 19 मार्च को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ दायर 237 याचिकाओं पर सुनवाई हुई। इन याचिकाओं में से 20 में कानून पर रोक लगाने की मांग की गई है। केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता ने जवाब दाखिल करने के लिए 4 हफ्ते का समय मांगा। कोर्ट ने उन्हें 3 हफ्ते का समय दिया है।

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि यह एक्ट किसी की भी सिटिजनशिप नहीं छीन रहा है। 2014 से पहले देश में आए लोगों को ही नागरिकता दी जा रही है। उसके बाद आए किसी नए शरणार्थी को नहीं। याचिकाकर्ताओं के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि केंद्र के जवाब देने तक नई नागरिकता नहीं दी जाए। ऐसा कुछ होता है तो हम फिर कोर्ट आएंगे।

इस पर CJI की बेंच ने कहा कि हम यही हैं। केंद्र सरकार को स्टे पर जवाब देने के लिए 2 अप्रैल तक का समय दिया जाता है। उस पर 8 अप्रैल तक एफिडेविट फाइल कर सकते हैं। इस तरह हम 9 अप्रैल को सुनवाई से पहले जरूरी बातों को सुन लेंगे। असम और त्रिपुरा से जुड़ी याचिकाओं में अलग नोट दिया जाए।

केंद्र ने CAA लागू होने का नोटिफिकेशन 11 मार्च को जारी किया था। इससे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों को नागरिकता मिलेगी। इसके खिलाफ इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, असम कांग्रेस नेता देबब्रत सैकिया, असम जातीयतावादी युवा छात्र परिषद, डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने याचिका लगाई है।

सॉलिसिटर जनरल: याचिकाकर्ता दलीलें रखें, उससे पहले एक रिक्वेस्ट है।

इंदिरा जय सिंह: क्या याचिकाकर्ताओं को पहले दलील रखने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए?

सॉलिसिटर जनरल: हां, आप सही हैं। यहां मैं सही नहीं हूं। यहां 237 याचिकाएं दाखिल की गई हैं। इसमें से 20 याचिकाएं रोक लगाने की हैं। मुझे जवाब दाखिल करना है। मुझे वक्त चाहिए।

सॉलिसिटर जनरल: यह एक्ट किसी की भी सिटिजनशिप नहीं छीन रहा है। 2014 से पहले देश में आए लोगों को ही नागरिकता दी जा रही है। उसके बाद आए किसी नए शरणार्थी को नहीं।

अन्य याचिकाकर्ता: असम और नॉर्थ ईस्ट का मामला अलग है। इनके याचिकाकर्ताओं का मुद्दा भी अलग है। यहां इनर लाइन परमिट का भी मसला है।

CJI: क्या हम कुछ मशविरा दे सकते हैं? जिन याचिकाओं में नोटिस नहीं दिया गया है, हम उनमें नोटिस जारी करेंगे। सॉलिसिटर जनरल को कुछ समय चाहिए। हम उन्हें पर्याप्त समय देंगे।

अन्य याचिकाकर्ता: एक नियम कहता है कि यह एक्ट असम के कुछ ट्राइबल एरिया में लागू नहीं किया जा सकता है। मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम में नहीं लागू किया जा सकता है।

CJI: पूरा राज्य नहीं, वो इलाके शामिल हैं, जिन्हें छठवें शेड्यूल में शामिल किया गया है।

सॉलिसिटर जनरल: ये तो शुरुआत से ही था।

CJI: जिरह की अगुआई कौन करेगा?

कपिल सिब्बल: मैं करूंगा।

CJI: मिस्टर सिब्बल, केंद्र सरकार 4 हफ्ते चाहती है।

कपिल सिब्बल: समस्या यह है कि नोटिफिकेशन 4 साल बाद जारी किया गया है। कानून के मुताबिक नियमों को 6 महीने के भीतर नोटिफाई कर दिया जाना चाहिए। यहां मुश्किल यह है कि अगर किसी को नागरिकता मिलती है तो उसे वापस नहीं लिया जा सकता है। ऐसे में याचिका निरर्थक हो जाएगी।

कपिल सिब्बल: इन लोगों ने इतना इंतजार क्यों किया। स्टे के लिए एक याचिका में 4 हफ्ते का वक्त काफी ज्यादा है। मेरी रिक्वेस्ट है कि इसे अप्रैल की छुट्टियों के बाद तुरंत देखा जाए। आज ही नागरिकता दे दी जाए, ऐसी कोई जल्दी तो है नहीं।

CJI ने SG से कहा: हम आपको जवाब देने के लिए दो हफ्ते का वक्त देते हैं। 2 अप्रैल को यह मामला देखा जाएगा।

CJI: 22 जनवरी 2020 को नोटिस जारी किया गया था। नियम अब नोटिफाई किए गए हैं। ऐसे में इस पर स्टे लगाने के लिए एप्लीकेशन आई हैं। SG कह रहे हैं कि उन्हें जवाब देने के लिए 4 हफ्ते का समय चाहिए। इसका विरोध इस दलील से किया जा रहा है कि अगर इस बीच किसी को नागरिकता दे दी गई तो इन याचिकाओं का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।

CJI: स्टे पर जवाब देने के लिए 2 अप्रैल तक का समय दिया जाता है। उस पर 8 अप्रैल तक एफिडेविट फाइल कर सकते हैं। इस तरह हम 9 अप्रैल को सुनवाई से पहले जरूरी बातों को सुन लेंगे। असम और त्रिपुरा से जुड़ी याचिकाओं में अलग नोट दिया जाए। याचिकाकर्ताओं ने सिटिजन अमेंडमेंट रूल्स 2024 पर रोक लगाने की मांग की, लेकिन कोर्ट ने ऐसा कोई ऑर्डर नहीं दिया।

इंदिरा जय सिंह: अदालत यह साफ कर दे कि इस दौरान अगर किसी को नागरिकता दे दी जाती है तो वो इस मसले पर कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी।

कपिल सिब्बल: अगर इस बीच कुछ होता है तो हम कोर्ट में आएंगे।

नागरिकता संशोधन कानून की 3 बड़ी बातें…

1. किसे मिलेगी नागरिकता: 31 दिसंबर 2014 से पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को नागरिकता दी जाएगी। इन तीन देशों के लोग ही नागरिकता के लिए आवेदन कर सकेंगे।

2. भारतीय नागरिकों पर क्या असर: भारतीय नागरिकों से CAA का कोई सरोकार नहीं है। संविधान के तहत भारतीयों को नागरिकता का अधिकार है। CAA या कोई कानून इसे नहीं छीन सकता।

3. आवेदन कैसे कर सकेंगे: आवेदन ऑनलाइन करना होगा। आवेदक को बताना होगा कि वे भारत कब आए। पासपोर्ट या अन्य यात्रा दस्तावेज न होने पर भी आवेदन कर पाएंगे। इसके तहत भारत में रहने की अवधि 5 साल से अधिक रखी गई है। बाकी विदेशियों (मुस्लिम) के लिए यह अवधि 11 साल से अधिक है।

CAA से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

देश में CAA लागू: नोटिफिकेशन जारी; गैर मुस्लिम PAK, बांग्लादेशी और अफगानी शरणार्थियों को नागरिकता मिलेगी

देश में CAA लागू: नोटिफिकेशन जारी; गैर मुस्लिम PAK, बांग्लादेशी और अफगानी शरणार्थियों को नागरिकता मिलेगी

केंद्र सरकार ने 11 मार्च को सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट यानी CAA का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही यह कानून देशभर में लागू हो गया है। CAA को हिंदी में नागरिकता संशोधन कानून कहा जाता है। इससे पाकिस्तान, बांग्लादेश अफगानिस्तान से आए गैर- मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

गृह मंत्रालय बोला- भारतीय मुसलमान CAA से डरें नहीं: उनकी नागरिकता पर कोई असर नहीं होगा, उन्हें हिंदुओं जैसे ही अधिकार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार 12 मार्च को कहा, ’18 करोड़ भारतीय मुसलमानों को किसी भी स्थिति में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) से डरने की जरूरत नहीं है। इससे उनकी नागरिकता और समुदाय पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वे भारत में रहने वाले हिंदुओं की तरह ही अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर सकते हैं।’

Previous Article

आचार संहिता से बड़े प्रोजेक्ट पर असर:भोपाल ...

Next Article

21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    कांग्रेस पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर घोषणापत्र जारी किया

    February 19, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    दिल्ली: —- पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा लिखित एक और किताब अगले महीने रिलीज़ होने वाली है।

    December 12, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    नवंबर में चीन जा सकते हैं पाक पीएम इमरान खान, इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर होगी बात

    October 4, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    हिजाब बैन का कितना असर…:बैन के खिलाफ बेटी कोर्ट में, पिता बोले- नहीं पता किसने पिटीशन लगाई

    April 26, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    हम पुतिन को युद्ध रोकने का आदेश नहीं दे सकते – सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना

    March 4, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    संक्रमित पाए जाने पर क्वारंटाइन अनिवार्य, कोरोना प्रभावित राज्यों से दिल्ली आने वालों की होगी रैंडम COVID-19 जांच

    March 31, 2021
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    दोस्त की शादी में कुछ ऐसे नजर आए सलमान खान, सोशल मीडिया पर फोटोज हुईं वायरल

  • खेल

    'आप मेरे बड़े भाई…', धोनी के जन्मदिन पर भावुक हुए कोहली, यूँ दी बधाई

  • व्यवसाय

    जून में जीएसटी संग्रह बढ़कर 1.44 लाख करोड़ रुपये हो गया: सीतारमण



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010