anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›कोरोना की दूसरी लहर: पीएम मोदी ने केवल अप्रैल में की 21 मीटिंग

कोरोना की दूसरी लहर: पीएम मोदी ने केवल अप्रैल में की 21 मीटिंग

By anupamsavera.com
April 30, 2021
46
0
Share:

कोरोना की दूसरी लहर अब सुनामी बनकर भारत में तबाही मचा रही है।कोरोना वायरस की दूसरी लहर में सिर्फ अप्रैल महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 बैठकें की हैं, इनमें से ज्यादातर मीटिंग्स पिछले दो सप्ताह में हुई हैं। कोरोना पर कैसे काबू पाया जाए, इसके लिए प्रधानमंत्री ताबड़तोड़ बैठकें कर रहे हैं। देश में कोरोना के हालातों की समीक्षा, ऑक्सीजन की किल्लत और वैक्सीनेशन जैसे मुद्दे पर ये बैठकें अलग-अलग लेवल पर हुई हैं। बता दें कि देश में कोरोना वायरस के अब हर दिन साढे़ तीन लाख से अधिक केस मिल रहे हैं।

2020 मार्च के बाद से प्रधाननमंत्री नरेंद्र मोदी की कोरोना संबंधित समीक्षाओं और बैठकों की सबसे अधिक संख्या है। पिछले साल मार्च में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन का ऐलान किया था, तब उस दौरान भी खूब बैठकें हुई थीं और उन्होंने कोरोना मैनेजमेंट को लेकर 14 आधिकारिक बैठकें की थीं।

अप्रैल महीने में हुई 21 बैठकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार के अधिकारियों, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, विदेशी नेताओं मसलन अमेरिकी राष्ट्रपति और रूसी राष्ट्रपति के साथ हुई मीटिंग भी शामिल रहे हैं। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो के मुताबिक, अगर मार्च 2020 से अप्रैल 2021 के बीच की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान कम से कम 65 आधिकारिक बैठकों में शामिल रहे हैं। सरकारी अधिकारियों का दावा है कि पीएम मोदी ने कोरोना को लेकर एक्सपर्ट्स, राजनेताओं और अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ भी बातचीत की है, जिन्हें इन आधिकारिक बैठकों में नहीं जोड़ा गया है।

जनवरी और मार्च 2021 के बीच जब भारत में कोरोना के मामलों में कमी देखी गई थी तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठकें भी कम हुईं। इसकी एक वजह यह भी है कि पीएम मोदी ने इस दौरान चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदश में चुनाव प्रचार भी किया। बता दें कि बंगाल में आठ चरणों में चुनाव हुए हैं। इस साल मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ एक बैठक की वो भी कोरोना पर 17 मार्च को मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक।

ठीक इसी तरह फरवरी में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना को लेकर सिर्फ एक बैठक में ही शामिल रहे। पीआईबी के मुताबिक, जनवरी में प्रधानमंत्री कोरोना से जुड़े दो इंगेजमेंट में शामिल रहे। इनमें से एक था 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान की शुरुआत करना। बता दें कि कोरोना वायरस की पहली लहर का पीक सितंबर में देखा गया था। फिर इस साल फरवरी में कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक दी और अब तक इसकी तबाही देखने को मिल रही है।

Previous Article

भारत को मिली अमेरिका से मदद की ...

Next Article

IPL 2021: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    SCO बैठक के बाद जयशंकर बोले- बिलावल आतंकवाद के प्रवक्ता

    May 5, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    मोदी मेरे सवाल का जवाब देते हैं? —– कमल हासन

    December 14, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अपने शिक्षक से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए

    June 11, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    Hello world!

    December 30, 2017
    By anupamsavera.com
  • देश

    कभी पिता ने सोनिया के खिलाफ लड़ा था चुनाव, आज बेटा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल, जानें- इनका राजनीतिक जीवन

    June 9, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    क्रिसमस के बारे में क्या खास है? आप क्रिसमस कैसे मनाते हैं?

    December 25, 2020
    By anupamsavera.com

  • देश

    अब यहां भी रहेंगे चीते

  • व्यवसाय

    सोमवार को सोने की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, चांदी के भाव में आई गिरावट

  • देश

    भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस किन देशों में मान्य है



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010