anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›शाह जमीन पर जोड़ रहे हैं कुनबा,कर्नाटक में चप्पे चप्पे पर लड़ाई की तैयारी

शाह जमीन पर जोड़ रहे हैं कुनबा,कर्नाटक में चप्पे चप्पे पर लड़ाई की तैयारी

By anupamsavera.com
March 26, 2018
175
0
Share:

नई दिल्ली। चुनाव के मुहाने पर खड़े कर्नाटक में कृषि ऋण माफी, महादायी से पेयजल और लिंगायत को अलग धर्म का दर्जा जैसे मुद्दे भले ही उछाले गए हो, लेकिन यह मानकर चला जा सकता है कि जंग शायद छोटे छोटे समूहों में लड़ी जाएगी। खासकर भाजपा अध्यक्ष अध्यक्ष अमित शाह ने ऐसी ही रणनीति तैयार की है। सोमवार से वह दो दिन की कर्नाटक यात्रा पर हैं और पूरा ध्यान रैलियों की बजाय अलग अलग व्यवसाय व कृषि क्षेत्र के समूहों पर रखा गया है। जाहिर है कि भाजपा क्षेत्रवार और कुछ मायनों में व्यवसाय वार लोगों को संबोधित करने में जुटी है जो विधानसभा चुनाव में मायने रखते हैं।

माना जा रहा है कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह में कर्नाटक चुनाव की घोषणा हो जाएगी। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की ओर से पहले कर्नाटक का अलग झंडा और अगले दस दिन के अंदर लिंगायत को अलग धर्म देने जैसा संवेदनशील और राजनीतिक फैसला लेकर अपनी मंशा साफ कर दी है। वह हर पत्ता आजमाने को तैयार हैं। ऐसे में भाजपा के दो शीर्ष नेतृत्व अलग अलग मोर्चो पर पेशबंदी करेंगे।

पीएम रैली के जरिए तो शाह जमीनी स्तर पर करेंगे कार्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां सार्वजनिक रैली के जरिए जनता को संबोधित करेंगे वहीं शाह ने जमीनी स्तर पर कमान संभाल ली है। पार्टी अंदरूनी स्तर पर भी पूरे सामंजस्य के साथ काम करे इसकी चिंता भी होगी और कोई वर्ग यह महसूस न करे कि उनकी न सुनी गई इसका इंतजाम भी होगा। शाह की यात्रा कुछ इसी अंदाज में तय की गई है। इस दो दिन की यात्रा में वह जहां दो मठ जाएंगे और दो धर्मगुरू से मिलेंगे वहीं नारियल और सुपाड़ी उत्पादन करने वाले समूहों से भी अलग अलग बैठक होगी। व्यापारियों के साथ अलग से बैठक रखी गई है।

सूत्र बताते हैं कि ऐसे ही छोटे छोटे समूहों में हर वर्ग से मुलाकात का क्रम चलेगा ताकि सिद्धरमैया के कथित कन्नड़ गौरव के प्रयास को रोका जा सके। बल्कि कांग्रेस को भी इसी मोर्चे पर लाने की कोशिश होगी। ध्यान रहे कि पिछले एक साल मे भाजपा का ध्यान इसी मोर्चे पर रहा है। खुद शाह जहां पिछले दौरों में अलग अलग हिस्सों में इसी तरह की बैठकें करते रहे हैं। वहीं भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार येद्दयुरप्पा डेढ साल में दो बार पूरे कर्नाटक की दौरा कर चुके हैं। माना जा रहा है कि चुनाव घोषणा के बाद भाजपा की ओर से कृषि ऋण माफी जैसी योजना को लेकर भी बड़े वादे किए जाएंगे।

अमित शाह रखे हुए हैं बारीकी से नजर

बहरहाल संगठन के स्तर पर भी लड़ाई देखने को मिल सकती है। एक तरफ जहां कांग्रेस के अधिकतर वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया से खिंचाव महसूस करते हैं और उनके कुछ फैसलों को लेकर नाराज भी दिखते हैं। वहीं शाह येद्दयुरप्पा और वरिष्ठ नेता ईश्वरप्पा के बीच संबंधों को और मधुर बनाने में जुटे हैं। बताते हैं कि सोमवार को शिमोगा में शाह ईश्वरप्पा के आवास पर रात का खाना खाएंगे और साथ में येद्दयुरप्पा होंगे।

ध्यान रहे कि शिमोगा येद्दयुरप्पा की सीट है और 2013 में उनके पार्टी छोड़ने के बाद ईश्वरप्पा वहां से चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे। ईश्वरप्पा भी उसी पिछड़े समुदाय से आते हैं जिससे मुख्यमंत्री सिद्धरमैया हैं। पिछले महीनों मे ईश्वरप्पा येद्दयुरप्पा के खिलाफ बयान भी देते रहे थे। शाह की चेतावनी के बाद हालांकि बयानबाजी तो बंद है लेकिन माना जा रहा है कि तनाव बरकरार है। शाह अपने दौरे में उसे भी दुरुस्त करेंगे।

Previous Article

उसके साथ होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,जो होंगे ...

Next Article

सीएम शिवराज सिंह : CRPF जवान ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    चार खालिस्तान समर्थक गिरफ्तार

    March 24, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    दिल्ली सरकार की बड़ी कार्रवाई: मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द

    December 8, 2017
    By anupamsavera.com
  • देश

    अटलजी की प्रार्थना सभा: पीएम मोदी हुए भावुक, बोले- कभी झुके नहीं, क्योंकि वो अटल थे

    August 21, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना को सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्त 9 नए न्यायाधीशों द्वारा पद की शपथ दिलाई गई

    September 1, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    PM मोदी ने किया गंगा में जल परिवहन सेवा का शुभारंभ

    November 13, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    सीएम सुक्खू हिमाचल दिवस पर क्या देंगे सौगात, कर्मचारियों को एरियर और महंगाई भत्ते का इंतजार

    April 12, 2023
    By Anupam Savera

  • विदेश

    जाकिर नाईक को लेकर मलेशिया के पीएम का बड़ा बयान

  • देश

    मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री से की भेंट

  • खेल

    INDvsAFG: खराब अंपायरिंग पर धौनी का कटाक्ष, कहा-मैं जुर्माना नहीं भरना चाहता हूं

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010