anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›श्रीदेवी की मौत पर केंद्रीय मंत्री का खत, लिखा- राजनीति के लिए बहुत कुछ सीखा उनसे

श्रीदेवी की मौत पर केंद्रीय मंत्री का खत, लिखा- राजनीति के लिए बहुत कुछ सीखा उनसे

By anupamsavera.com
February 26, 2018
94
0
Share:

छोटी सी उम्र में फिल्मजगत में कदम रखने वाली मशहूर अदाकारा श्रीदेवी के निधन से देश शोक में डूबा हुआ है। श्रीदेवी ने अपने अभिनय से सभी उम्र के लोगों को अपना फैन बनाया है। श्रीदेवी के निधन पर शोक जताते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक बहुत ही भावुक कर देने वाला पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने श्रीदेवी से राजनीति के लिए बहुत कुछ सीखा है। न्यूज 18 द्वारा पब्लिश किए गए केंद्रीय मंत्री के पत्र के अनुसार, उन्होंने लिखा “श्रीदेवी ने अपने काम से यह साबित कर दिया था कि फिल्मों में अभिनेत्री केवल अभिनेता की सहायक नहीं होती, बल्कि उसका अपना स्थान होता है, मैं उस महान अभिनेत्री का आदर करती हूं।”

स्मृति ईरानी ने पत्र में लिखा “वे मेरी पसंदीदा अदाकारा थीं जिन्हें देखकर बचपन से ही मुझे बहुत खुशी मिलती थी। श्रीदेवी के साथ मेरी यादों का सफर उनकी फैन से लेकर एक अभिनेता और फिर मेरा राजनेता बनने तक रहा है। मुझे कई कार्यक्रमों में श्रीदेवी से मिलने का मौका मिला और जब भी उनसे मुलाकात हुई हर बार उनके बारे में कुछ और जानने को मिलता। वे एक ऐसी महिला थीं जो कि अपने दिमाग को जानती थीं और चुनौतियों के बावजूद वे अपना रास्ता बना लेती थीं। उन्होंने अपना जीवन बहुत ही गरिमा के साथ बिताया। मेरे अंदर के कलाकार को उनके ‘चालबाज’, ‘चांदनी’, ‘सदमा’ जैसी फिल्मों और फिल्म ‘लम्हें’ में किए गए सरल प्रदर्शन ने बहुत ही प्रभावित किया है।”

इसके साथ ही स्मृति ईरानी ने श्रीदेवी को इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला सुपरस्टार के रूप में वर्णन किया, जिन्होंने अकेले ही 90 के दशक में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। अपने पत्र में स्मृति ईरानी ने लिखा “केवल डांस करने की उनकी कला ने लोगों को हैरत में नहीं डाला बल्कि उनके द्वारा की जाने वाली कॉमेडी की टाइमिंग सीखने योग्य है। उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने सभी को हमेशा प्रभावित किया है।” आपको बता दें कि स्मृति ईरानी श्रीदेवी से आखिरी बार नवंबर 2017 में गोवा में आयोजित किए गए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिली थीं।

Previous Article

पीएनबी घोटालाः मेहुल चोकसी ने कर्मचारियों को ...

Next Article

पूर्व कैबिनेट सचिव टीएसआर सुब्रमणियन का निधन, ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    बीजेपी ने चुनाव प्रभारियों का किया ऐलान, प्रधान को MP, जावड़ेकर को राजस्थान की मिली जिम्मेदारी

    October 4, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    दावोस में दिखेगा पीएम मोदी का CEO वाला रूप, दुनिया को बताएंगे भारतीय अर्थव्यवस्था की ताकत

    January 18, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    राज्यसभा में अब BJP सबसे बड़ी पार्टी

    March 24, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में बवाल

    May 9, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    समुद्र के नीचे फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन, प्रोजेक्ट का काम शुरू; 350 मीटर सुरंग का काम 10 माह में होगा ...

    December 28, 2023
    By anupamsavera.com
  • देश

    11 मार्च तक खत्म हो सकता है कोरोना वायरस, – ICMR एपिडेमियोलॉजिस्ट चीफ डॉ. समीरन पांडा।

    January 20, 2022
    By anupamsavera.com

  • देश

    दिल्ली के छात्र इस तरीके से मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस,स्थापित करेंगे यह कीर्तिमान : केजरीवाल

  • मध्यप्रदेश

    पुलिस पर हमला करने वालों पर चला बुलडोजर

  • मना॓रंजन

    गौरव गिरी अभिनीत फिल्म ‘दुलार’ का पोस्टर लॉन्च-

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010