anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सोनिया गांधी और राहुल गांधी

PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सोनिया गांधी और राहुल गांधी

By anupamsavera.com
May 30, 2019
87
0
Share:

नई दिल्‍ली : लोकसभा चुनाव 2019 (lok sabha elections 2019) में मिली प्रचंड जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी अपने नए मंत्रिमंडल के साथ आज शाम को 7 बजे प्रधानमंत्री पद की दूसरी बार शपथ लेंगे. उनके शपथ ग्रहण समारोह में कई वीवीआईपी शामिल होंगे. यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी भी पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का हिस्‍सा बनेंगे. उनके साथ कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता गुलाम नबी आजाद भी समारोह में शामिल होंगे.

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी अपने इस्‍तीफे की पेशकश कर चुके हैं. हालांकि कांग्रेस नेताओं ने उनके इस्‍तीफे को नामंजूर किया है. सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि राहुल गांधी लगातार अपने इस्‍तीफे पर अड़े हैं.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे कार्यकाल के लिए गुरुवार को नए मंत्रिपरिषद के साथ शपथ लेंगे. इस बीच इसको लेकर रहस्य बना हुआ है कि चार प्रमुख प्रभार गृह, वित्त, रक्षा और विदेश किसे मिलेंगे. सूत्रों के अनुसार, मोदी कैबिनेट में सहयोगी दलों के कई नेताओं को मंत्री बनाया जाएगा. सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल में शिवसेना और JDU से 2-2 मंत्री बनाए जा सकते हैं, जबकि अकाली दल और लोक जनशक्ति पार्टी से 1-1 मंत्री बनाए जाने की संभावना है. वहीं, AIADMK से भी एक मंत्री बनाया जा सकता है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 68 वर्षीय नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथ दिलाएंगे. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित शीर्ष विपक्षी नेता, उद्योग जगत के दिग्गज, फिल्मी सितारे, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और बिम्सटेक सदस्य देशों के नेता मौजूद रहेंगे.

Previous Article

किसानों की मुश्किलों के समाधान के लिए ...

Next Article

EU Commission: शीर्ष पद को लेकर फ्रांस ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    क्या सीएम ममता बनर्जी एक और सीट से चुनाव लड़ेंगी ? जानिए टीएमसी ने क्या कहा

    April 1, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    अब यहां भी रहेंगे चीते

    April 5, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    1857 के सिपाही विद्रोह में शहीद हुए वीर जवानों के कंकाल मिले हैं

    May 12, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    “देश में सभी दलों के नेताओं के साथ मोदी की वर्चुअल मीटिंग

    December 2, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    कोरोना वैक्सीन बूस्टर डोज कब दी जाती है? कांग्रेस नेता राहुल गांधी

    December 23, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    नरसिंह राव के पोते ने कहा- पूर्व PM के साथ किए गए ‘अन्याय’ के लिए माफी मांगे सोनिया, राहुल

    June 28, 2019
    By anupamsavera.com

  • देश

    Parliament Session: आज भी हंगामे के आसार, राज्‍यसभा में पेश होगा तीन तलाक विधेयक

  • देश

    मंडियों ने दोहराया कि MSP जारी रहेगा

  • खेल

    NZ vs BAN: लोगों को याद आया सूर्यकुमार यादव का विकेट, काइल जेमीसन के कैच को लेकर मचा बवाल

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010