anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›Taj Mahotsav 2018: विवादों के चलते उद्घाटन करने नहीं पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ,10 दिन में 1800 कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

Taj Mahotsav 2018: विवादों के चलते उद्घाटन करने नहीं पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ,10 दिन में 1800 कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

By anupamsavera.com
February 19, 2018
100
0
Share:

27 वें ताज महोत्सव का रविवार(18 फरवरी) को रंगारंज आगाज हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उद्घाटन के लिए आमंत्रण भेजा गया था, मगर वे नहीं पहुंचे। माना जा रहा है कि परंपरागत कार्यक्रमों से अलग हटकर इस बार पेश हो रहे कुछ कार्यक्रमों को लेकर विवाद होने के चलते उन्होंने दूरी बनाई। उनके स्थान पर स्थानीय सांसद और एससी-एसटी आयोग के चेयरमैन रमाशंकर कठेरिया ने फीता काटकर फेस्टिवल का उद्घाटन किया। 18 से 27 फरवरी के बीच 10 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में देशभर के 1800 कलाकार प्रस्तुतियां देंगे, वहीं 350 शिल्पी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस बार ताज महोत्सव का स्वरूप बदला नजर आया। पुरानी परिपाटी को छोड़कर पहले दिन मुख्य कार्यक्रम के रूप में नृत्य नाटिका श्रीराम की प्रस्तुति हुई। इसी वजह से विपक्षी दलों ने ताज महोत्सव के भगवाकरण का आरोप लगाया। माना जा रहा है कि इन्हीं वजहों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताज महोत्सव से दूरी बनाई।
ताज महोत्सव के चलते आगरा का शिल्पग्राम मिनी भारत में बदल गया है। देश भर के शिल्पी यहां जुटे हैं। ताज महोत्सव की पहली शाम कला पर केंद्रित रही।भगवान श्रीराम पर आधारित नृत्य नाटिका में भगवान राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक को श्रीराम भारतीय कला केंद्र की ओर से संगीतमय नृत्य नाटिका से दिखाया गया। ब्रज लोकगीतों व नृत्यों की प्रस्तुति के साथ मयूर नृत्य व फूलों की होली ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे दस दिनों तक चलने वाले आगरा महोत्सव में देश के विभिन्न प्रांतों की हस्तशिल्प, कुटीर उद्योग, व्यंजन और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इस बार आगरा महोत्सव ‘धरोहर’ थीम आयोजित हो रहा है। उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के न पहुंचने पर आगरा के कमिश्नर के राममोहन राव ने सफाई पेश की।

उन्होंने कहा कि ताज महोत्सव में पूरे 10 दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री किसी भी दिन महोत्सव में आ सकते है। बता दें कि ताज महोत्सव की शुरुआत राज्य पर्यटन विभाग ने 1992 से की। मकसद रहा इससे पर्यटन, संस्कृति और कला को बढ़ावा मिले। महोत्सव में कव्वाली और मुशायरे भी होंगे।बृज और मुगल थीम पर फैशन शो का आयोजन भी किया जाएगा। 25 से 27 फरवरी तक बॉलीवुड कलाकार भी शिरकत करेंगे। ताज महोत्सव आयोजन समिति ने प्रदेश के गवर्नर राम नाईक और CM योगी आदित्यनाथ को महोत्सव के उद्घाटन के लिए आमंत्रण लेटर भेजा गया था। तय प्रोग्राम के मुताबिक 20 फरवरी को बॉलीवुड नाइट, 21 फरवरी को कव्वाली गायक असलम साबरी,23 फरवरी को मुशायरा और 24 फरवरी को कवि सम्मेलन होगा।

Previous Article

परीक्षा पर चर्चा कर रहे थे पीएम ...

Next Article

BJP से अभी खत्म नहीं हुई है ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    असम राज्य में, यदि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है, तो हम नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को निरस्त करेंगे, ————; ...

    March 3, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    मॉनसून सत्र के पहले दिन 24 सांसद कोरोना पॉजिटिव मिले

    September 14, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    NCP चीफ शरद पवार को दिल्ली में थप्पड़ मारने वाला आरोपित 8 साल बाद गिरफ्तार

    November 13, 2019
    By anupamsavera.com
  • देश

    JNUः अनुच्छेद 370 पर बोलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, दो फाड़ हुए छात्र

    October 4, 2019
    By anupamsavera.com
  • देश

    चंद्रयान की कंट्रोल्ड फ्लाइट के बाद फिर लैंडिंग:इसरो बोला- इससे ह्यूमन मिशन की उम्मीद बढ़ी, विक्रम को स्लीप मोड में ...

    September 5, 2023
    By anupamsavera.com
  • देश

    महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे पहुंचे अयोध्या, संत तथा हिंदू महासभा के नेता नजरबंद

    March 7, 2020
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    कोविड के इलाज में स्वास्थ्य बीमा होने के बाद जेब से करना पर रहा है खर्च, ऐसे कर सकते हैं कम

  • व्यवसाय

    2018 और 2019 में चीन से ज्यादा होगी भारत की विकास दर: IMF

  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010