anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›टेबल के बगल से गुजरी 18 साल की सोनिया पर उसी वक्‍त फिदा हो गए थे राजीव गांधी

टेबल के बगल से गुजरी 18 साल की सोनिया पर उसी वक्‍त फिदा हो गए थे राजीव गांधी

By anupamsavera.com
February 14, 2018
199
0
Share:

दुनिया में यूं तो बहुत सी प्रेम कहानियां हैं। परियों वाली प्रेम कहानी, कॉफी वाली प्रेम कहानी, कॉलेज वाली प्रेम कहानी, सड़क, बस, ऑटो, पार्क…. जितने लोग उतनी कहानियां। इन कहानियों के बीच एक ऐसी प्रेम कहानी भी है जिसकी जानकारी आपको होना बेहद जरूरी है। हम बात कर रहे हैं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और उनकी पत्नी सोनिया गांधी की लव स्टोरी के बारे में। इनकी कहानी भी किसी फिल्म से कम नहीं थी। फिल्मों में अक्सर ही ‘लव एट फर्स्ट साइट’ वाली कहानियां दिखाई जाती हैं, कुछ ऐसी ही कहानी है राजीव गांधी और सोनिया की। दोनों को एक-दूसरे से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। साल 1965 में कैंब्रिज में एक ग्रीक रेस्टोरेंट में जब राजीव के बगल से 18 साल की सोनिया गुजरी थीं, उसी वक्त राजीव गांधी उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। दोनों की आंखें पहली बार एक-दूसरे से टकराई थीं और वही वो पल था जहां से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।

सोनिया गांधी उन दिनों इटली के ओरबासानो से इंग्लिश की पढ़ाई करने कैंब्रिज के लेनोक्स कॉक स्कूल ऑफ लैंग्वेज आई थीं। उस वक्त कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की उम्र महज 18 साल थी। एक शनिवार सोनिया अपनी कुछ सहेलियों के साथ सेंट एंड्रयू रोड स्थित ग्रीक रेस्टोरेंट वर्सिटी गई थीं। उनका स्वागत वर्सिटी के मालिक चार्ल्स ने किया था। जब वह वहां पहुंचीं, उस वक्त राजीव गांधी भी वहीं थे और अपने साथियों के साथ लंच कर रहे थे। सोनिया गांधी जैसे ही अपनी सहेलियों के साथ राजीव गांधी के टेबल (टेबल नंबर 11) के बगल से गुजरीं, दोनों की आंखें टकरा गईं। राजीव गांधी ने उनकी तरफ देखा और सोनिया ने भी देखा। दोनों के मन में उसी वक्त एक-दूसरे के लिए प्रेम भावना आ गई।

एबीपी न्यूज के मुताबिक सोनिया की एक पाकिस्तानी सहेली जो उस वक्त वहां मौजूद थीं ताहीर जहांगीर ने बताया कि जैसे ही सोनिया गांधी उस टेबल के बगल से गुजरीं, बातचीत बंद हो गई थी। उन्होंने बताया, ‘कुछ देर बाद बातें फिर से शुरू हो गईं थी, लेकिन मैंने ध्यान दिया कि राजीव गांधी शांत बैठे रहे और कुछ सोचते रहे। उनके चेहरे पर एक अजीब सा भाव था। उन्होंने नैपकीन लिया और उस पर कुछ लिखने लगे। पूरा लिखने के बाद उन्होंने चार्ल्स को आवाज लगाई और उस नैपकीन को एक वाइन की बॉटल के साथ सोनिया तक पहुंचाने को कहा। सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक ‘राजीव’ में भी थोड़ी सी जानकारी देते हुए लिखा था, ‘हमारी आंखें पहली बार उस वक्त टकराईं। मैं अपने दिल की धड़कनों को महसूस कर सकती थी। जहां तक मुझे समझ में आता है वह लव एट फर्स्ट साइट था। बाद में राजीव ने मुझे बताया कि उनके लिए भी ऐसा ही था।’

बस फिर क्या था रेस्टोरेंट में जब राजीव गांधी सोनिया से मिले उन्होंने सारी जिंदगी के लिए उनका हाथ थाम लिया। दोनों जब कैंब्रिज में थे अक्सर साथ में फिल्में देखने जाया करते थे, साथ में काफी समय भी बिताने लगे। दोनों के बीच बहुत गहरी दोस्ती हो गई। सोनिया को राजीव गांधी के परिवार के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं था। उन्हें केवल इतना पता था कि राजीव गांधी का परिवार राजनीति से जुड़ा हुआ है, लेकिन कुछ समय बाद सोनिया को उनके एक परिवार ने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर दिखाई, जिसके बाद उन्हें पता चला कि भारत में तो राजनीति का नाम ही गांधी है।

Previous Article

सहवाग की ताबड़तोड़ बैटिंग देखकर बोले फैंस- ...

Next Article

सैन्‍य अफसरों को नसीहत- खूबसूरत चीनी-पाकिस्‍तानी लड़कियों ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    4 राज्य, 1 केंद्र शासित प्रदेश, विधानसभा चुनाव अनुसूची जारी, — आज से चुनाव संहिता लागू करना, — केंद्रीय चुनाव ...

    February 27, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    नरेंद्र मोदी दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता हैं, – ग्लोबल लीडर मॉर्निंग कंसल्ट

    January 22, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    भारत के इस मित्र देश पर क्‍यों है डोरे डाल रहा है ड्रैगन

    April 8, 2019
    By anupamsavera.com
  • देश

    कपिल सिब्बल ने फिर कांग्रेस को घेरा, गुलाम नबी आजाद को कहा- ‘बधाई हो भाईजान’

    January 26, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    स्वास्थ्य मंत्रालय: एक दिन में रिकॉर्ड 9 लाख लोगों के हुए कोरोना टेस्ट

    August 20, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी रमज़ान की बधाई, पैगंबर मोहम्‍मद को किया याद

    May 18, 2018
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    अमेरिकी अदालत का फैसला, ट्विटर पर किसी को ब्लॉक नहीं कर सकते ट्रंप

  • विदेश

    पाकिस्तानी सेना पर बलूच लिब्रेशन आर्मी का हमला, मारे गए 16 जवान

  • खेल

    IND Vs AFG पहला टी-20 आज:अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ पहली जीत का इंतजार, कोहली-राशिद नहीं खेलेंगे

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010