anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›अब कर्नाटक की थाह लेंगे अम‍ित शाह, कैबिनेट और संगठन में बदलाव की अटकलें

अब कर्नाटक की थाह लेंगे अम‍ित शाह, कैबिनेट और संगठन में बदलाव की अटकलें

By anupamsavera.com
March 31, 2022
71
0
Share:

नई दिल्ली। चार राज्यों में वापसी के बाद इस साल के अंत तक यूं तो भाजपा कई राज्यों में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी कर रही है लेकिन दक्षिण के पार्टी शासित एक मात्र राज्य कर्नाटक में ढीले तारों को कसने की कवायद शुरू हो चुकी है। बहुत जल्द संगठन के साथ-साथ कैबिनेट बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। गुरुवार से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की दो दिवसीय कर्नाटक यात्रा ने इसे बल दे दिया है।

माना जा रहा है कि उनके वापस आने के बाद इसकी रूपरेखा और तिथि तय हो सकती है। प्रदेश अध्यक्ष नलिन कटील की जगह किसी सक्रिय व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है जबकि कैबिनेट से भी ऐसे कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है जो अच्छा प्रदर्शन देने में असमर्थ हो रहे हैं। उनकी जगह कुछ युवाओं को स्थान दिया जाएगा जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येद्दियुरप्पा के पुत्र विजयेंद्र को भी जगह मिल सकती है।

यूं तो कर्नाटक चुनाव से पहले गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी चुनाव हैं लेकिन कर्नाटक में नेताओं की खेमेबाजी के कारण स्थिति ज्यादा बदहाल है। बीएस येद्दियुरप्पा के बाद प्रशासनिक कमान बसवराज बोम्मई ने कुशलता से थाम तो लिया है लेकिन संगठन चरमरा रहा है।

सूत्रों के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व तक यह आवाज बार-बार पहुंच रही है कि संगठन में संवाद बंद है। जमीनी कामकाज ठप है और निर्णय में सहभागिता नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष कटील को लेकर एक बड़ा वर्ग खासा निरुत्साहित है। बोम्मई कैबिनेट में संतुलन बनाने के लिए कइयों को मंत्री तो बनाया गया लेकिन वे प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार शाह के कर्नाटक दौरे का मुख्य कारण तो तुमकुर मठ में ¨लगायत गुरु स्वामी शिवकुमार की 115वीं जयंती आयोजन मे शामिल होना है। लेकिन बाकी समय में वे कोरग्रुप की बैठक भी करेंगे और संभव है कुछ नेताओं से अलग से मुलाकात भी करें।

मुख्यमंत्री बोम्मई के अलावा उनकी मुलाकात बीएस येद्दियुरप्पा से भी हो सकती है। इस दौरे को अहम माना जा रहा है क्योंकि कैबिनेट विस्तार लंबित है। चर्चा यह है कि कुछ मंत्रियों को हटाकर और उनकी जगह नए व युवा चेहरे शामिल किए जाएंगे। ऐसे मंत्री लगाए जा सकते हैं जो आठ नौ महीने में ही जमीन पर बदलाव लाने और जनता को भरोसा दिलाने में सफल हो सकें।

कैबिनेट से भी अहम प्रदेश संगठन है जिसके साथ अब तक सरकार और विभिन्न खेमे के नेताओं का तारतम्य नहीं बैठ पाया है। बताया जाता है कि कटील का कार्यकाल अगस्त में खत्म हो रहा है लेकिन उससे पहले ही बदलाव हो सकता है ताकि नए अध्यक्ष को आठ नौ महीने का वक्त मिल सके। नए अध्यक्ष की रेस में केंद्रीय राज्यमंत्री शोभा करांदलजे व राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि का नाम सबसे आगे माना जा रहा है।

Previous Article

आखिर रूस जर्मनी और इटली से क्‍यों ...

Next Article

पहली तिमाही में RRR, द कश्मीर फाइल्स ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    डोभाल, वांग ने 2-घंटे चर्चा में योजना को अंतिम रूप दिया

    July 7, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा की है

    November 19, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा प्रवेश पत्र 2022 जारी, डाउनलोड लाइक

    February 11, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    द कश्मीर फाइल्स मूवी को बैन कर देना चाहिए – जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला

    May 17, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा और बंगाल का दौरा करेंगे।

    May 28, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    122 स्थानों पर NIA का छापा, मध्य प्रदेश भी शामिल

    May 17, 2023
    By Anupam Savera

  • विदेश

    अमेरिका, मैं फिर से राष्ट्रपति चुनाव में दौड़ूंगा,— भारत, चीन, रूस गंदे देश, — डोनाल्ड ट्रम्प

  • देश

    केंद्र की उपलब्धियों को बताने जनता के बीच जाएंगे पार्टी प्रभारी

  • देश

    यूं चल रही है CBSE पेपर लीक मामले की जांच, दिल्ली पुलिस ने मांगी Google से मदद



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010