anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›Unlock 5: आज सिनेमा हॉल में देख सकेंगे सात महीने बाद फिल्म , 10 प्वाइंट में जानें और क्या-क्या खुल रहा

Unlock 5: आज सिनेमा हॉल में देख सकेंगे सात महीने बाद फिल्म , 10 प्वाइंट में जानें और क्या-क्या खुल रहा

By anupamsavera.com
October 15, 2020
66
0
Share:

अनलॉक 5 के तहत आज कई चीजें खुल रही हैं और इसके प्रावधान आज से लागू हो गए हैं। कोरोना अनलॉक के पांचवें चरण में आज से नियम और शर्तों के साथ देश के सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, स्विमिंग पूल और मनोरंजन पार्क खुल रहे हैं। कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन को अनलॉक के जरिए धीरे-धीरे खोलने की कवायद जारी है। सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स के लिए सरकार ने विस्तृत गाइडलाइंडस जारी किए हैं और इसे सख्ती से पालन करने को कहा है। अनलॉक-5 में सिनेमा हॉल और धार्मिक समारोहों के आयोजन को प्रमुखता से शामिल किया गया है। साथ ही देश के कुछ हिस्सों में स्कूलों को भी फिर से खोलने की इजाजत दी गई है। तो चलिए 10 प्वाइंट में जानते हैं आज से क्या-क्या खुल रहे हैं…

1. देश इस महीने की पहली तारीख को पांचवे चरण में प्रवेश कर गया। अनलॉक-5 के तहत आज से सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, मनोरंजन पार्क, स्विमिंग पूल खुल रहे हैं। हालांकि इस दौरान एसओपी का पालन करना अनिवार्य होगा।

2. केंद्र द्वारा जारी नियमों के मुताबिक, सिनेमाघरों में एक सीट छोड़कर ही बैठने की व्यवस्था होगी। सिनेमाघरों में हॉल की पूरी क्षमता के 50 फीसदी दर्शक ही बैठ सकेंगे। सिनेमा हॉल में प्रवेश करने वालों को हमेशा मास्क पहने रहना पड़ेगा और अंदर वेंटिलेशन की उचित व्यवस्था करनी होगी और वहां भी सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा।

3. अगर आप आज मूवी देखने की सोच रहे हैं तो अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप जरूर रख लें, क्योंकि यह अनिवार्य है। इसके अलावा, यह जानना जरूरी है कि सिनेमाघरों में जिस सीट पर दर्शकों को नहीं बैठना है, उस पर पहले से ही क्रॉस मार्क लगा होगा। हॉल को समय-समय पर सैनिटाइज किया जाएगा। इसके अलावा, टिकट खरीदने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

4. सिनेमा हॉल / मल्टीप्लेक्स में दर्शकों को हॉल के अंदर केवल पैकेज्ड फूड और पेय पदार्थों की अनुमति होगी। मेट्रो की तर्ज पर ही बैठने की व्यवस्था होगी। पर्याप्त संख्या में टिकट काउंटर खोले जाएंगे और भीड़ को रोकने के लिए अग्रिम बुकिंग की अनुमति दी जाएगी।

5. मनोरंजन पार्क भी आज से खुल रहे हैं। यहां बार-बार संपर्क में आने वाले सतहों, खुले स्थानों, कार्य क्षेत्रों इत्यादि को लगातार साफ करना होगा। पार्कों के खुलने से पहले और दिन में बंद होने के बाद साफ-सफाई करना होगा और पूरी तरह से इसे सैनिटाइज भी करना होगा।

6. मनोरंजन पार्क में भी सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा और इस्तेमाल किए गए फेस मास्क और कवर के निपटान के लिए अलग-अलग कवर किए गए डिब्बे रखे जाएंगे। इसके अलावा, इन पार्कों में स्विमिंग पूल बंद रहेंगे। भीड़ से बचने के लिए पर्याप्त टिकट काउंटर उपलब्ध कराए जाएंगे।

7. खेल मंत्रालय द्वारा जारी किए गए स्विमिंग पूल को फिर से खोलने के लिए एसओपी जारी किए गए हैं। इसके मुताबिक, एक ओलंपिक साइज पूल में एक बार में 20 तैराक ही ट्रेनिंग ले सकते हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षुओं, कोचों और कर्मचारियों को मार्गदर्शन और निगरानी के लिए एक कोरोना टास्क फोर्स होगा।

8. केंद्र सरकार ने स्कूलों के चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने को मंजूरी दे दी है। अंतिम निर्णय राज्य सरकारों द्वारा लिया जाएगा। दिल्ली और महाराष्ट्र सहित अधिकांश राज्यों ने अभी तक स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला नहीं किया है। पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे अन्य राज्यों ने स्कूलों को फिर से खोलने की घोषणा की है। पंजाब में 15 अक्टूबर और उत्तर प्रदेश में 19 अक्टूबर से स्कूल खोले जाएंगे।

9. केंद्र सरकार द्वारा जारी स्कूलों को फिर से खोलने के लिए व्यापक दिशानिर्देशों में ऑनलाइन / दूरस्थ शिक्षा, माता-पिता से उपस्थित होने की लिखित अनुमति, पाली में कक्षाएं, उपस्थिति में लचीलापन, तीन सप्ताह तक कोई मूल्यांकन नहीं करना आदि शामिल हैं।

10. कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए 22 मार्च को देश में देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। लॉकडाउन के कारण ठप हो चुकी अर्थव्यवस्था को फिर से रफ्तार देने के लिए अनलॉक के चरण लाए गए।

Previous Article

कोरोना के डर से चीन, पाकिस्तान समेत ...

Next Article

Bigg Boss 14: रुबीना दिलैक और निक्की ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    मुख्यमंत्री के रूप में स्टालिन की नियुक्ति, -” 7 वें पर, “शपथ ग्रहण

    May 6, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    “सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, —- बहुमत के साथ 2-1 का फैसला

    January 5, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    14 राज्यों को केंद्र ने इन 6,195 करोड़ रुपये का अनुदान जारी किया

    September 11, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    पुलिस का दावा- सिख देश बनाना चाहता है अमृतपाल सिंह

    March 21, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    कैबिनेट ने पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी, —- केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर

    February 25, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    रैली के लिए कोलकाता पहुंचे अमित शाह, विरोध में TMC ने फूंके पुतले

    August 11, 2018
    By anupamsavera.com

  • देश

    टीएमसी पार्टी कार्यालय के सामने बम विस्फोट, —- पश्चिम बंगाल में तनाव

  • खेल

    इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बनियान पहनकर की वोट देने की अपील, लोगों ने बता दिया तंदूर वाला

  • मना॓रंजन

    दीपक दिलदार और शनाया सिंघानिया की फिल्‍म ‘ससुर जी प्रणाम’ की शूटिंग शुरू



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010