anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›UP की Make In India में बड़ी छलांग, बनेगी ब्रिटेन की वेबली स्कॉट रिवॉल्वर हरदोई के संडीला में , 1.6 लाख रुपये होगी कीमत

UP की Make In India में बड़ी छलांग, बनेगी ब्रिटेन की वेबली स्कॉट रिवॉल्वर हरदोई के संडीला में , 1.6 लाख रुपये होगी कीमत

By anupamsavera.com
September 23, 2020
52
0
Share:

लखनऊ. उत्तर प्रदेश का हरदोई में ब्रिटेन की जानी-मानी हथियार बनाने वाली कंपनी वेबली एंड स्कॉट रिवॉल्वर का उत्पादन करने जा रही है.बता दें कि यह वही कंपनी है जिसने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान एलाइड फोर्स को हथियार दिये थे. यह कंपनी करीब 15 देशों में हथियार का उत्पादन कर रही है. माना जा रहा है कि नवंबर से यह कंपनी उत्पादन शुरू कर देगी. पहले फेज में कंपनी अपनी जानी मानी वेबली स्कॉट .32 रिवॉल्वर का निर्माण करेगी. देश में हथियार निर्माण करने वाली यह पहली विदेशी कंपनी होगी. लखनऊ से करीब 30 किलोमीटर दूर हरदोई के संडीला में कंपनी अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगा रही है. इसके लिए इसने लखनऊ की स्याल मैन्युफैक्चरर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से हाथ मिलाया है. इस रिवॉल्‍वर की कीमत तकरीबन 1.6 लाख रुपये होगी.

लखनऊ की इस कंपनी के साथ मिलाया हाथ
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए वेबली एंड स्कॉट कंपनी के को-ऑनर जॉन ब्राइट ने कहा कि इसके बाद हम पिस्टल, एयरगन, शॉटगन और कारतूस भी बनाएंगे. उन्होंने कहा कि हमने विशाल बाजार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए भारत और उत्तर प्रदेश राज्य में निवेश करने का फैसला किया है. हमने 2018 में स्याल परिवार के साथ मिलकर व्यवसाय का विस्तार करने का मन बनाया. हमें 2019 में भारत में हथियारों के निर्माण का लाइसेंस मिला. पहले चरण में 1899 के मार्क IV.32 पिस्तौल के मूल डिजाइन का उपयोग भारतीय बाजार की मांग को पूरा करने के लिए किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बड़े बाजार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश में निवेश का फैसला किया है.
एयरगन का भी होगा उत्पादन

ब्राइट ने बताया‍ कि भारतीय बाजार के लिए हथियार और एयरगन का संयुक्त रूप से उत्पादन किया जाएगा. पिछले साल 2019 में ही हमें हथियार बनाने का लाइसेंस मिला है. उन्होंने कहा कि पहले फेज में हम मार्क फोर .32 पिस्टल के 1899 के ओरिजनल डिजाइन के साथ हम बाजार में उतरेंगे. इस संबंध में 15 विशेषज्ञों की टीम इंग्लैंड से भारत आई और उसने संडीला का दौरा किया.

मेक इंडिया पॉलिसी का मिला फायदा
स्याल मैन्युफैक्चरर्स के जोगिंदर पाल सिंह (जो वेबली स्कॉट के उत्पादों के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूटर हैं) ने कहा कि यूपी सरकार के सहयोग और केंद्र की मेक इन इंडिया पॉलिसी ने इस प्रोजेक्ट को अमली जामा पहनाने में काफी बड़ी भूमिका निभाई. उन्होंने बताया कि .32 रिवॉल्वर की कीमत करीब 1.6 लाख रुपए होगी. हम देश की अन्य ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों को तगड़ी चुनौती देंगे. लोगों को विश्वस्तरीय उत्पाद उनके घर के पास मिल सकेंगे.

Previous Article

महाराजा अग्रसेन समिति (रजि) जिला युवा शाखा ...

Next Article

चीन ने हाल ही में बने अपने ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    50 हजार लोगों के साथ PM मोदी ने किया योग, बोले-ये तोड़ता नहीं आपस में जोड़ता है

    June 21, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    बठिंडा रैली में बोलीं प्रियंका गांधी-झूठ की राजनीति करते हैं प्रधानमंत्री मोदी

    May 14, 2019
    By anupamsavera.com
  • देश

    100 करोड़ लोग सुन चुके मोदी के मन की बात

    April 25, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    देश में “ओमिक्रान वैरिएंट” के 36 मामले सामने आए

    December 13, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    PM मोदी के बाद ये राजनेता हैं सबसे लोकप्रिय, शाह और सुषमा को भी पछाड़ा

    July 25, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    भारत में चल रही गर्मी की तीव्रता

    April 29, 2022
    By anupamsavera.com

  • खेल

    Ind vs Aus: मोहम्मद शमी की आंधी में उड़े कंगारू, कर दिखाया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

  • विदेश

    इंडोनेशिया में सुलावेसी द्वीप पर भूकंप, —– सात की मौत

  • खेल

    विराट कोहली ने किया खुलासा, इस वजह से एमएस धोनी को टी-20 टीम में नहीं मिली जगह



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010