anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›चुनावी जनसभाओं से ममता ने फिर साधा पीएम पर निशाना, कहा- मोदी देश के लिए सबसे बड़ा खतरा

चुनावी जनसभाओं से ममता ने फिर साधा पीएम पर निशाना, कहा- मोदी देश के लिए सबसे बड़ा खतरा

By anupamsavera.com
May 3, 2019
56
0
Share:

भाटपाड़ा। मोदी राज्य में अपनी चुनावी सभाओं में सरेआम झूठ बोल रहे हैं। जनता को मोदी से सावधान रहने की जरूरत है। पांच वर्षों तक विदेश यात्राओं में व्यस्त रहने वाले मोदी चुनाव के समय बंगाल की जनता को बरगलाने में लगे हुए हैं। बारासात संसदीय क्षेत्र के न्यूटाउन इलाके में पार्टी प्रत्याशी काकोली घोष दस्तीदार के समर्थन में गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इसी तरह पीएम मोदी पर जमकर प्रहार किया।

उन्होंने भाजपा की तुलना ‘बसंत की कोयल’ से करते हुए कहा कि चुनाव आते ही मोदी व भाजपा के नेताओं को जनता की याद आने लगती है। चुनाव बाद उनका जनता से कोई वास्ता नहीं रहता। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमत बढ़ाने वाले मोदी राज में 12 हजार किसानों ने खुदकशी की, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में 40 प्रतिशत नौकरियों का सृजन किया।

उन्होंने पीएम मोदी को दंगा प्रिय व्यक्ति करार देते हुए कहा कि अगर फिर से केंद्र की सत्ता में मोदी आते हैं तो संविधान में परिवर्तन कर चुनाव की प्रक्रिया को ही खत्म कर दिया जाएगा। ऐसे में मोदी देश के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। देश को बचाने के लिए मोदी को हटाना जरूरी है।

वहीं बैरकपुर संसदीय क्षेत्र के भाटपाड़ा इलाके में पार्टी प्रत्याशी दिनेश त्रिवेदी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तृणमूल सुप्रीमो ने भाजपा व पीएम मोदी को अवसरवादी करार दिया। भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह का नाम लिए बिना उन्होंने जनता से उनकी जमानत जब्त करने की गुहार लगाई।

ममता ने कहा-‘बैरकपुर से सिपाही विद्रोह की शुरुआत हुई थी। इसे दिमाग में रखते हुए मतदान करें। मोदी मौसम की तरह चुनाव-दर-चुनाव रंग बदलते हैं और कभी चायवाला तो कभी चौकीदार के रूप में जनता को छलने की कोशिश की जाती है। इस दौरान चुनावी मंच से मुख्यमंत्री ने चक्रवाती तूफान ‘फेनी’ से लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी। इसके बाद उन्होंने पलता में भी एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Previous Article

आधार कार्ड में आसानी से अपडेट कर ...

Next Article

‘मसूद अजहर’ मामले पर इमरान खान ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    मैं अपनी टिप्पणी वापस ले रहा हूं, — प्रमुख योग गुरु बाबा रामदेव,

    May 24, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में बवाल

    May 9, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    कुछ दिनों में अपनी लंबाई बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

    April 12, 2019
    By anupamsavera.com
  • देश

    महाराष्‍ट्र के बाद नीतीश कुमार की JDU को लेकर अटकलों का बाजार गर्म

    July 4, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    पीएम आवास के नाम पर 5.98 लाख का गमन

    December 5, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    ‘एक तरफ देवालय बन रहे तो दूसरी तरफ…’ पीएम बोले- ये मोदी की गारंटी है, जिससे हर देशवासी का बदल ...

    February 22, 2024
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    Box Office: शाहिद-श्रद्धा का मीटर चालू, पहले दिन मिले इतने करोड़ रूपये

  • खेल

    टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता बोले- एडम गिलक्रिस्ट से ज्यादा सफल हो सकते हैं रिषभ पंत

  • देश

    नागरिक कानून के विरोध में ममता की रैली, दिया नारा- ‘No CAB, No NRC in Bengal’

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010