anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›उफनती नर्मदा में बस गिरी, 13 शव मिले, कई लापता

उफनती नर्मदा में बस गिरी, 13 शव मिले, कई लापता

By anupamsavera.com
July 18, 2022
88
0
Share:

धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में सोमवार सुबह इंदौर-खरगोन के बीच भीषण बस हादसा हो गया। बस इंदौर से महाराष्ट्र के अमलनेर जा रही थी। बस धामनोद में खलघाट के पास उफनती नर्मदा नदी में गिर गई। 10 से 10.15 बजे के बीच खलघाट में टू-लेन पुल पर किसी वाहन को ओवरटेक करते समय बस बेकाबू हो गई। ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और रेलिंग तोड़ते हुए बस नदी में जा गिरी।
बस में महिलाओं-बच्चों समेत 40 यात्री सवार थे। अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं। इनमें 8 पुरुष, 4 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल हैं। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने 15 यात्रियों को जिंदा बाहर निकालने का दावा किया है। हालांकि, घटनास्थल पर मौजूद एम्बुलेंस के ड्राइवर ने बताया कि अभी तक एक भी यात्री जीवित नहीं मिला है।
हादसे की जानकारी लगते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इंदौर और धार से NDRF की टीम मौके पर पहुंची। यह पुल पुराना बताया जा रहा है। बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को बचाव और राहत कार्य के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- मध्यप्रदेश के धार में हुआ बस हादसा दुखद है। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं, जिन्होंने अपनों को खोया है। बचाव कार्य जारी है और स्थानीय अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से फोन पर चर्चा की। बस हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि सभी शवों को सम्मान के साथ महाराष्ट्र भेजेंगे। शिवराज ने उन्हें प्रशासन के प्रयासों से अवगत कराया। मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री कमल पटेल को घटनास्थल पर भेजने की जानकारी दी।
इंदौर से 80 किलोमीटर दूर हुआ हादसा
हादसा आगरा-मुंबई (AB रोड) हाईवे पर हुआ। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। घटनास्थल इंदौर से 80 किलोमीटर दूर है। जिस संजय सेतु पुल से बस गिरी, वो दो जिलों- धार और खरगोन की सीमा पर बना है। पुल का आधा हिस्सा खलघाट (धार) और आधा हिस्सा खलटाका (खरगोन) में है। खरगोन से भी कलेक्टर और SP भी मौके पर पहुंचे हैं।
अब तक एक भी यात्री जीवित नहीं मिला
खलघाट टोल नाके की हाईवे एम्बुलेंस के ड्राइवर श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया- मैं ड्यूटी पर था। सुबह 10.03 बजे कंट्रोल रूम से कॉल आया। सूचना मिली कि पुल से एक बस नर्मदा नदी में गिर गई है। सूचना मिलने के करीब 3 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गया था। बस नदी में गिरी हुई थी। तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नदी से अब तक एक भी व्यक्ति जीवित या घायल नहीं निकाला जा सका है। बस को नदी से निकाल लिया गया है।
होटल मालिक बोला- चाय-नाश्ता करने रुके थे यात्री
बताया जाता है कि बस MH 40 N 9848 सुबह 9 से 9.15 बजे खलघाट से 12 किलोमीटर पहले दूधी बायपास किनारे एक होटल पर रुकी थी। होटल मालिक ने बताया कि यहां 12-15 यात्रियों ने चाय-नाश्ता किया। बाकी सवारी अंदर बैठी थी। अंदर कितनी सवारी यह तो पता नहीं, लेकिन बस में 30 से 35 सवारी होंगी। यह बस इंदौर से अमलनेर जा रही थी।
नायब तहसीलदार बोले- कोई क्लेम करने नहीं आया
अमलनेर के नायब तहसीलदार पंकज कुमार जाट ने  बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। यहां अभी कोई क्लेम करने नहीं आया है। हम लगातार खरगौन और धार के अधिकारियों के संपर्क में हैं। अभी तक कोई भी व्यक्ति यहां पूछताछ के लिए नहीं आया है।

Previous Article

जनपद का चुनाव जीती रीता बडगुजर्र ,भाजपा ...

Next Article

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    शहडोल में 23 अगस्त को स्कूटी वितरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम

    August 18, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    Indore : इंदौर पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, देखा एशिया का सबसे बड़ा बायोगैस प्लांट

    June 3, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    MP: वीर सावरकर पर क्या बोले सीएम शिवराज

    June 30, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    गैस के बढ़े हुए दामों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

    July 7, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    आम आदमी को राहत देने बनी हैं प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाएं : मुख्यमंत्री श्री चौहान

    August 21, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    भाजपा का कार्यक्रम 28 को मुख्यमंत्री शिवराज करेंगे संवाद

    October 26, 2018
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    अब से, भारत के साथ युद्ध नहीं करना चाहते हैं, — पाक सेना प्रमुख सेना प्रमुख जावेद बाजवा का बयान

  • व्यवसाय

    Budget 2019 : मोदी सरकार लाएगी नेशनल ट्रांसपोर्ट कार्ड, जानिए क्या है यह

  • खेलविदेश

    विंडीज ने नेपाल को 101 रन से रौंदा



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010