anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›पानी से पानी-पानी हुआ शहर

पानी से पानी-पानी हुआ शहर

By anupamsavera.com
July 5, 2022
88
0
Share:
भोपाल का सबसे मुख्य और व्यस्त वीआईपी रोड भी कई जगह पानी में डूबा रहा।      फोटो-  शान बहादुर। - Dainik Bhaskar
भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून अब सक्रिय हो गया है। राजधानी भोपाल में सोमवार रात गरज और चमक के साथ तेज बारिश शुरू हुई, जो सुबह तक होती रही। रात 12:30 तक 4 इंच बारिश हो चुकी थी। इसके बाद बारिश रुक-रुककर सुबह तक होती रही। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ओडिशा में बने सीजन के पहले लो प्रेशर एरिया और मप्र के ऊपर से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन के असर के कारण ऐसी तेज बारिश हुई। प्रदेश में कहीं तेज बारिश, कहीं रिमझिम तो कहीं बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। इससे पूरा भोपाल शहर तरबतर हो गया। कई सड़कों और जगहों पर पानी भर गया।
सीजन में पहली बार ऐसा हुआ, जब पूरे प्रदेश में एक साथ मानसूनी पानी बरसा। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक जब लो प्रेशर एरिया बंगाल की खाड़ी के नजदीक बनता तो इसका असर हमारे यहां ज्यादा होता और बारिश भी अधिक होती। सिंह ने बताया कि अभी अगले 3 दिन और ऐसी ही बारिश होने की संभावना है। आधे से ज्यादा प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इन इलाकों में दो-दो फीट तक पानी भरा
भोपाल के लालघाटी, गुफा मंदिर रोड स्थित कॉलोनियां, मिसरोद थाना, भोपाल टॉकीज, सेफिया कॉलेज रोड, बैरागढ़ की कॉलोनियां, अयोध्या नगर की कॉलोनियां, सिंधी कॉलोनी, इब्राहिमगंज, शांति नगर, सेमरा, कटारा हिल्स, शाहपुरा, संजय नगर, कोहेफिजा कॉलोनी, बीडीए कॉलोनी सलैया।
यहां की सड़कें पानी में डूबीं
भोपाल के वीआईपी रोड, सिंधी कॉलोनी रोड, लिंक रोड नंबर 1, बाणगंगा चौराहा, बागमुगालिया रोड, ऑरा मॉल के सामने, बैरागढ़ से लालघाटी रोड, कोहेफिजा, हमीदिया रोड।
भोपाल में सबसे ज्यादा 4 इंच बारिश
सोमवार को एमपी के कई जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश भोपाल जिले में रात 12:30 तक 4 इंच बारिश हो चुकी थी।। इसके अलावा जबलपुर में 17 मिमी, गुना और पचमढ़ी में 15-15 मिमी, मंडला में 8 मिमी बारिश दर्ज की गई। ये आंकड़े सोमवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक की बारिश के है।
बारिश कराने वाले 3 सिस्टम एक्टिव
प्रदेश में मूसलाधार बारिश कराने वाले तीन सिस्टम एक्टिव हैं। ओडिशा में कम दबाव का क्षेत्र बना है। दक्षिणी झारखंड में भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात है। अरब सागर से भी नमी मिल रही है। इन तीनों वजह से अगले चार से पांच दिन तक भोपाल, इंदौर समेत दूसरे शहरों में भी बारिश होती रहेगी।
बिजली गिरने से मौत
भिंड के दबोह में रविवार को बिजली गिरने से चमेली कुशवाहा (40) की मौत हो गई। टीकमगढ़ और दमोह में भी गाज गिरने से एक-एक मौत हुई है। सागर में घरों में 3-3 फीट तक पानी भर गया। कच्चे मकानों की दीवारें गिर गईं। बुरहानपुर के निंबोला में रविवार को 1 घंटे की बारिश में उतावली नदी में बाढ़ आने से निंबोला-खामला रोड की पुलिया डूब गई। पुलिया के दोनों तरफ 2 घंटे तक 100 से ज्यादा लोग फंसे रहे। पानी उतरने के बाद लोग यहां से निकल सके। इस रोड पर उतावली नदी की पुलिया सिर्फ चार फीट ऊंची है। ग्रामीणों ने बताया यह जंगल क्षेत्र है। रात में यहां फंसने पर जंगली जानवरों का खतरा रहता है।
20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने भोपाल, नर्मदापुरम समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा और खरगोन में तेज बारिश हो सकती है। उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी और शहडोल में भारी बारिश के आसार हैं। प्रदेश के बाकी शहरों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है।
Previous Article

हर बूथ पर कांग्रेस को हराकर भाजपा ...

Next Article

मतगणना में हस्तक्षेप पर विधानसभा अध्यक्ष ने ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    विजय मार्केट बरखेड़ा भोपाल में विराजीं अष्टभुजी महारानी:बाबा विश्वनाथ के मंदिर में भवानी का आगमन, भक्तों ने किए दर्शन

    October 16, 2023
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    मनोरंजन की दुनिया से जुड़ी चर्चित हस्तियां, एकसुर में बोलीं-पीएम मोदी को जिताएंगे

    July 4, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    इंदौर: जहां हुआ था डॉक्टरों पर हमला, वहीं लोगों ने ताली बजाकर उनका किया स्वागत

    April 13, 2020
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया पौध-रोपण

    August 12, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    MP News: सरकार कराएगी दो सौ लाड़लियों को देश की सीमाओं की सैर , हर जिले से मांगे नए नाम

    May 6, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    किशोरी पर धर्म बदल शादी के लिए दबाव

    August 6, 2022
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    अक्षय कुमार ने इमरान हाशमी के साथ ‘सेल्फी’ लेकर किया नई फिल्म का एलान

  • व्यवसाय

    शेयर बाजार की मामूली गिरावट के साथ शुरुआत, 30 में से सिर्फ 5 शेयरों में तेजी दिखी

  • मना॓रंजन

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मेहमानों से ये कैसी कर दी अपील, शादी में आएं पर फोन साथ ना लाएं



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010