anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›बैतूल-इंदौर सहित कई हाईवे भारी बारिश से बंद

बैतूल-इंदौर सहित कई हाईवे भारी बारिश से बंद

By anupamsavera.com
July 13, 2022
81
0
Share:

कई स्थानों पर बाढ़, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा

भोपाल। लगातार बारिश से हरदा की अजनाल नदी में बाढ़ आ गई है। खंडवा-हरदा स्टेट हाईवे पर पानी आने से हाईवे को बंद करना पड़ा। हरदा में निचली बस्तियों को खाली कराकर लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। छिंदवाड़ा में गहरा नाला के पास तेज बहाव की वजह से छिंदवाड़ा-नागपुर हाईवे बंद है। छिंदवाड़ा जिले में ही बिछुआ जाने वाले रास्ते में पुल का एक हिस्सा टूट गया है। यहां भी आवागमन बंद हो गया है।
मालवा-अंचल में हो रही भारी बारिश से श्योपुर में पार्वती नदी उफान पर आ गई है। चंबल का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। श्योपुर कलेक्टर टीएन सिंह ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष के कर्मचारियों को अलर्ट रहने को कहा है। हर घंटे की जानकारी लेने के निर्देश दिए हैं। नर्मदापुरम में नर्मदा में भी पानी बढ़ रहा है।
24 घंटे में कहां पर कितनी बारिश हुई
ग्वालियर- 1.37 इंच, भोपाल- 1.02 इंच, इंदौर- 0.21 इंच, बैतूल में 5.51इंच, पचमढ़ी में 4.37 इंच, खंडवा में 2.67 इंच, सिवनी में 2.28 इंच, गुना में 2.24 इंच पानी गिरा।
हरदा में मंगलवार रात से लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफना गए हैं। जिले में स्कूलों की छुट्‌टी करना पड़ी। जिले के सोडलपुर गांव में हंसावती नदी के उफान पर आने से 200 लोगों को रेस्क्यू कर सरपंच के घर और आसपास के 2 मंजिला मकानों में शिफ्ट किया गया। रहटगांव में अजनाल नदी पुल के ऊपर आ गई है। पानी पुल पर 4 फीट ऊपर तक बह रहा है। पूरी खबर पढ़िए
सुबह 6 बजे से बंद है नागपुर हाईवे
छिंदवाड़ा में गहरा नाला का निर्माण अधूरा होने की वजह से यहां बार-बार पानी बढ़ने से छिंदवाड़ा-नागपुर हाईवे बंद हो रहा है। आज सुबह 6 बजे से मार्ग बंद है। रोड पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी हैं। थाना प्रभारी रघुनाथ खातरकर ने बताया कि एहतियातन लोगों को गहरा नाला के पास जाने से रोक दिया गया है। पूरी खबर पढ़िए
15 जुलाई से फिर तेज बारिश
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि आज भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश भर में बारिश तो होगी, लेकिन ज्यादा नहीं। लो प्रेशर एरिया के कमजोर होने के कारण बारिश का जोर तीन दिन तक थोड़ा कम रहेगा। इसके बाद 15 से नया सिस्टम बनने से फिर से तीन दिन के लिए जोरदार बारिश होगी।
यह सिस्टम अभी करा रहा बारिश
दक्षिणी ओडिशा तट के पास निम्न दाब क्षेत्र चक्रवातीय गतिविधियों के रूप में सक्रिय है। मानसून ट्रफ जैसलमेर-कोटा, गुना, रायसेन, मंडला, रायपुर, झारसुगड़ा और एक साफ निम्न दाब क्षेत्र से होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली है। पूर्व से पश्चिम की तरफ हवाएं सक्रिय हैं। पंजाब के ऊपर अन्य चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय हैं। इसके कारण भोपाल, मंदसौर, आगर, नरसिंहपुर, रतलाम, नीमच, राजगढ़, उज्जैन, हरदा, देवास, शाजापुर, सिवनी, नर्मदापुरम, सीहोर, बैतूल और छिंदवाड़ा में अच्छी बारिश हो रही है।

Previous Article

देवास नगर निगम के वार्ड क्रमांक 7 ...

Next Article

राहुल संग शादी पर अथिया ने तोड़ी ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    MP News : युवाओं के लिए सीएम शिवराज ने की बड़ी घोषणा, इस योजना में काम सीखने के बदले मिलेंगे ...

    May 17, 2023
    By Anupam Savera
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा हमने सभी का साथ दिया इसलिए संकल्प लें जो हमारा साथ देता है उसका साथ ...

    June 29, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    Coronavirus in Indore : इंदौर में 8 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, इसमें एक उज्जैन का

    March 30, 2020
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    1 नवम्बर को मनाया जायेगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

    October 31, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    MP News: राजधानी भोपाल में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ लगे पोस्टर, कलचुरि महासभा ने की यह मांग

    May 20, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    चिंता मत करना चुनाव के बाद भी हम ही आ रहे हैं – मुख्यमंत्री शिवराज

    June 20, 2023
    By Anupam Savera

  • ब्रेकिंग न्यूज़व्यवसाय

    ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार:सेंसेक्स ने 65,300 का लेवल छुआ, निफ्टी भी 19,345 पर पहुंचा

  • देश

    जनौषधि” केंद्र गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए प्रति वर्ष 3,600 करोड़ रुपये बचाएगा, — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • ब्रेकिंग न्यूज़

    Bhopal: नरोत्तम HUT आतंकियों की गिरफ्तारी पर बोले “जेहादी काकरोचों के लिए पेस्टीसाइड का काम कर रही है हमारी सरकार”



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010