anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›भोपाल के B.Tech स्टूडेंट का शव मिला

भोपाल के B.Tech स्टूडेंट का शव मिला

By anupamsavera.com
July 25, 2022
78
0
Share:

पिता को मैसेज आया- गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा…

भोपाल-नर्मदापुरम रेलवे ट्रैक पर रविवार रात B.Tech स्टूडेंट का शव मिला है। घटनास्थल मिडघाट बरखेड़ा के पास उसकी स्कूटी और मोबाइल भी पुलिस को मिला है। इसी रात स्टूडेंट की इंस्टाग्राम ID से उसके पिता और दोस्तों के वाट्सऐप पर एक स्क्रीनशॉट आया। इस पर स्टूडेंट की फोटो है। इस फोटो पर लिखा- गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा…। इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
टीटी नगर TI चैन सिंह रघुवंशी ने बताया, मूलत: सिवनी मालवा निवासी निशांक राठौर (20) पुत्र उमाशंकर राठौर भोपाल के ओरियंटल कॉलेज में B.Tech 5th सेमेस्टर का स्टूडेंट था। प्रारंभिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। छात्र के बारे में जानकारी मिली कि वह शेयर बाजार में निवेश करता था। आशंका है कि उसे घाटा लगा होगा और तनाव में आ गया होगा। हालांकि, अभी पीएम रिपोर्ट समेत अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाने के बाद ही उसकी मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा। हम हर पहलुओं से जांच कर रहे हैं। सुसाइड नोट नहीं मिला
मैसेज मिलते ही उसके दोस्त टीटी नगर थाने पहुंचे। इस बीच, रायसेन पुलिस से स्टूडेंट का शव मिलने की सूचना मिली। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि स्टूडेंट की मौत के बाद उसका मोबाइल कौन ऑपरेट कर रहा था। छात्र दो बहनों में इकलौता भाई था। मृतक के दोस्तों ने बताया कि छात्र के मोबाइल, इंस्टाग्राम, फेसबुक ID की जानकारी उसके एक दोस्त प्रखर को थी। पुलिस प्रखर से पूछताछ कर रही है। पुलिस इसे सुसाइड मान रही है।
निशांक ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल में खुद को नोएडा में सॉफ्टवेयर डेवलपर बताया है। पुलिस के मुताबिक, निशांक दो साल तक इंद्रपुरी में हॉस्टल में रहा। हाल ही में हॉस्टल छोड़कर जवाहर चौक शास्त्री नगर में दोस्तों के साथ रूम शेयर कर रह रहा था।
बहन से मिलने निकला था
निशांक रविवार दोपहर तीन बजे भोपाल के साकेत नगर परीक्षा केंद्र में एग्जाम देने आई बड़ी बहन से मिलने निकला था। यह बात उसने अपने चचेरे भाई शशांक को बताई थी। रात 8 बजे उसके पिता और दोस्तों के पास उसके मोबाइल से उसका फोटो लगा मैसेज आया। मैसेज पढ़कर घबराए पिता ने बेटे के दोस्तों को फोन किया। दोस्त राज, चचेरे भाई शशांक ने टीटी नगर थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। तब तक रायसेन पुलिस उसका शव बरखेड़ा इलाके के रेलवे ट्रैक से बरामद कर चुकी थी। निशांक के पिता उमाशंकर राठौर हरदा में सहकारिता विभाग में पदस्थ हैं। घटना की जानकारी लगने के बाद देर रात वह भी बरखेड़ा पुलिस चौकी पहुंचे। बेटे का शव देखने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।
CCTV में अकेला जाता दिखा, रास्ते में पेट्रोल भराया
पुलिस ने भोपाल से रायसेन के बीच के CCTV फुटेज खंगाले। निशांक अकेले ही स्कूटी से जाते हुए दिख रहा है। पुलिस ने मंडीदीप तक के फुटेज चेक किए, जिसमें वह अकेला ही दिखा। टीटी नगर TI चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि रास्ते में उसने 450 रुपए का एक पेट्रोल भराया, तब भी वह अकेला था।
तीन बजे के बाद फोन रिसीव करना किया बंद
निशांक के चचेरे भाई शशांक ने बताया कि उसने अपने दोस्त राज से रविवार दोपहर 12 बजे फोन पर बात की थी। इसके बाद उसकी अपने पापा से बात हुई थी। शशांक का कहना कि देर शाम जब हम लोगों ने फोन लगाया तो रिसीव नहीं हुआ। यह सिलसिला देर रात तक चला। जब पता चला कि उसका शव रायसेन में मिला है, तब भी उसका फोन चालू था।
छात्र के नाम से भड़काऊ पोस्ट
छात्र के लापता होने को लेकर दो मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक में निशांक राठौर नाम के स्टेटस पर धार्मिक पोस्ट होना शेयर दिखा रहा। दूसरी पोस्ट में निशांक के लापता होने का मैसेज वायरल हो रहा। दैनिक भास्कर इन दोनों पोस्ट की पुष्टि नहीं करता।

480 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से किराए पर ली स्कूटी
रायसेन की बरखेड़ा पुलिस चौकी पहुंचे निशांक के परिजन ने बताया कि वह गाड़ी चलाने का बहुत शौकीन था। ऐसे में पिता ने गाड़ी घर में रखवा दी थी। शौक पूरा करने के लिए वह भोपाल में 480 रुपए की हर रोज किराए पर गाड़ी लेता था। इसकी जानकारी उसके पिता को नहीं थी।

Previous Article

बाइडन राष्ट्रीय जलवायु आपातकाल की घोषणा करेंगे: ...

Next Article

मंडीदीप में सर्विस रोड धसका

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    भारत-आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच आज, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम

    August 21, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    पुराना बकाया और सरल बिजली बिल का हितग्राहियों को आज मिलेगा प्रमाण-पत्र

    July 11, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    MP Chunav 2023: पीएम मोदी और प्रियंका भरेंगी हुंकार, महाकौशल से होगा चुनाव अभियान का आगाज

    June 3, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    Aditya L1: चंद्रयान-3 की सफलता के बाद आदित्य-एल1 की तैयारी तेज, आखिर सूर्य का अध्ययन करने क्यों जा रहा मिशन?

    August 25, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    Madhya Pradesh कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक लामबंद

    May 29, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    दिवंगत टीआई श्री वास्कले का परिवार अब मेरा परिवार : मुख्यमंत्री श्री चौहान

    July 17, 2023
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    सीमा वार्ता के लिए चीन पहुंचे NSA अजीत डोभाल, चीनी विदेश मंत्री से करेंगे बातचीत

  • देश

    24 अप्रैल को मध्यप्रदेश से मोदी देंगे गांवों को सौगात, ढाई लाख पंचायतों में होगा लाइव

  • देश

    राम मंदिर के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए 50 करोड़; जानिए वायरल सच



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010