anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›राज्य के 50 जिलों में कोरोना का संक्रमण पहुंचा; प्रदेश के सभी काजियों की अपील- ईद अपने घरों में मनाएं

राज्य के 50 जिलों में कोरोना का संक्रमण पहुंचा; प्रदेश के सभी काजियों की अपील- ईद अपने घरों में मनाएं

By anupamsavera.com
May 23, 2020
84
0
Share:

भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी से हालत चिंताजनक होते जा रहे हैं। संक्रमण 52 में से 50 जिलों में फैल चुका है। प्रदेश में शनिवार सुबह तक 6170 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें इंदौर के 2850, भोपाल के1153 और उज्जैन के 504 मरीज शामिल हैं। 272 की मौत हो चुकी है। 3089 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। 2809 मरीजों का राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

उधर, पूरे प्रदेश में ईद की तैयारियां चल रही हैं। रविवार या सोमवार को ईद मनाई जा सकती है। प्रशासन अलर्ट पर है। प्रदेश भर के काजियों ने ईद की नमाज लोगों से घरों में अदा करने को कहा है। मुबारकबाद दूर से ही देने की अपील की। इसके इतर, पुलिस और प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए मुस्लिम बहुल इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। पुलिस ईद पर घनी बस्तियों में ड्रोन से निगाह रखेगी।
बाजारों में पसरा सन्नाटा

ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब लॉकडाउन के चलते रेड जोन जिलों के बाजारों में सन्नाटा पसरा है। भोपाल में ईद के दौरान 24 घंटे खुले रहने वाले बाजार खाली पड़े हैं। सेवइयों और मिठाई की दुकानें खुलने से लोगों को खुशी है

राज्य में ग्रीन-टू-ग्रीन जोन में जाने के लिए पास जरूरी नहीं

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में ग्रीन-टू-ग्रीन जोन में आने-जाने के लिए अब पास की जरूरत नहीं रहेगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा- लोग अपने स्वयं के वाहन से यात्रा कर सकते हैं। ग्रीन-टू-ग्रीन जोन के बीच में यदि रेड जोन आता है तो भी हाईवे पर पास की जरूरत नहीं रहेगी।

जून में बढ़ेगा संक्रमण

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के साथ एक बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने आशंका जाहिर की है कि कोरोना के सबसे ज्यादा केस जून मध्य में सामने आ सकते हैं। इसके बाद उस स्थिति से मुकाबले के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 1400 करोड़ रुपए के फंड के अलावा जिला खनिज फंड के इस्तेमाल की भी इजाजत दी गई है।

अस्पतालों में बेड की संख्या एक लाख तक बढ़ाई जा रही है। सरकार 18 लाख बेडशीट खरीद रही है, जिसे इस्तेमाल कर फेंक दिया जाएगा। 50 लाख परीक्षण करने वाले दस्ताने भी खरीदे जा रहे हैं। सभी कलेक्टर्स को माइनिंग विभाग ने 19 मई को एक सर्कुलर भेजा है, जिनमें जिला खनिज फंड से पीपीई किट, मास्क, ऑक्सीजन समेत जरूरी सामानों की खरीदी करने को कहा गया है। आईसीयू भी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

विदिशा की एक सहकारी बैंक के बाहर किसानों की भीड़ देखी गई। यहां कई दिनों से ऐसे ही नजारे देखने मिल रहे हैं। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का बिल्कुल पालन नहीं कर रहे हैं।
कोरोना अपडेट्स

Previous Article

POK में पाक, लद्दाख में चीन एकसाथ ...

Next Article

MP के पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    MP में पैनिक बटन दिलाएगा सुरक्षा:VLTD का ट्रायल शुरू; लाइव ट्रेकिंग, स्कूल बस तक में लगेंगे

    December 6, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    कांग्रेस की पहली लिस्ट की संभागवार तस्वीर:ग्वालियर-चंबल में सिंधिया के कारण बदली रणनीति; बीजेपी के बड़े नेताओं के सामने दलबदलु ...

    October 16, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पांच जुलाई को विदिशा आएंगे

    July 2, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मंगलवार को खुजनेर जाएंगे शिवराज सिंह, गणतंत्र दिवस समारोह में दो पक्षों में हुई थी झड़प

    January 29, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    CM शिवराज सिंह चौहान : कानून-व्यवस्था की साप्ताहिक समीक्षा करने के आदेश दिए

    March 28, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    प्रदेश में 23 नए ITI कॉलेज खुलेंगे

    June 28, 2022
    By anupamsavera.com

  • देश

    सामने आई इमरान की मोदी को लिखी चिट्ठी, आपसी वार्ता से लेकर वाजपेयी तक का जिक्र

  • मना॓रंजन

    मां Sridevi की फेवरेट जगह पहली बार गईं Janhvi Kapoor, ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की रिलीज से पहले मांगी दुआ

  • ब्रेकिंग न्यूज़

    मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज बोले- बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहक बनेगी “लाड़ली बहना योजना”

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010