anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›शिवराज सरकार ओंकारेश्वर में बनाएगी दुनिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट, 600 मेगावाट बिजली होगी पैदा

शिवराज सरकार ओंकारेश्वर में बनाएगी दुनिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट, 600 मेगावाट बिजली होगी पैदा

By anupamsavera.com
August 5, 2022
75
0
Share:
भोपाल। मध्यप्रदेश की जनता को जल्द ही बिजली संकट से राहत मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है। दरअसल मप्र की शिवराज सरकार ने बिजली उत्पादन की क्षमता को बढ़ाने के लिए खंडवा के ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी पर विश्व का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ये सोलर पावर प्लांट एक साल में 600 मेगावाट बिजली पैदा करेगा।

सरकार द्वारा 600 मेगावाट की परियोजना के प्रथम चरण में 278 मेगावाट क्षमता के अनुबंध पर हस्ताक्षर किया गया। इस योजना के तहत नर्मदा नदी के बैक वाटर पर औसतन 2 हजार हेक्टेयर में सोलर पैनल्स लगाई जाएगी। योजना से संबंधित अधिकारियों का कहना है कि यह सोलर पावर प्लांट दुनिया का सबसे बड़ा तैरता सोलर प्लांट बनेगा। इस परियोजना का अनुमानित खर्च करीब 3000 हजार करोड़ रुपए है। यह सोलर पावर प्लांट नर्मदा में ओंकारेश्वर बांध पर बनेगा।

अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नर्मदा जी की कृपा सदैव प्रदेश में बरस रही है। यह सोलर पावर प्लांट अपने आप में अद्भुत है। उन्होंने जानकारी दी कि हम पानी के सतह पर सोलर पैनल बिछाएंगे। ओंकारेश्वर में दुनियां का सबसे बड़ा सोलर पॉवर प्लांट बनेगा। उन्होंने कहा कि अब हमें धरती मां का कर्ज पूरा करना है। बिजली बचाना बिजली बनाने से ज्यादा जरूरी है। अगर बिजली का अनावश्यक प्रयोग ना हो तो 4 हजार करोड़ की बिजली बच सकती है।

केवल भाषण से काम नहीं चलेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल भाषण से काम नहीं होगा। खुद करोगे, तो दूसरों से कहने का अधिकार है। इसलिए मैं अपने बाथरूम और कमरे की बिजली अनावश्यक नहीं जलने देता। पर्याप्त रोशनी है, तो क्यों जलाऊं। किसी और के आने का इंतजार नहीं करता। सीएम हाउस में लड़ाई-झगड़ा करता हूं तो सिर्फ इसलिए कि बगैर जरूरत के बिजली क्यों जल रही है। कई बार धारणा होती है कि सरकारी है जलने दो पर उत्पादन पर खर्च राशि तो आपकी कमाई के टैक्स से ही आती है।

शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश को हार्ट आफ इंडिया कहा जाता है। लेकिन मेरा सपना मध्य प्रदेश को लंग्स आॅफ इंडिया बनाना है। मैं सभी सोलर एनर्जी बनाने वाले को आमंत्रित करता हूं कि वो यहां इन्वेस्ट करें। सीएम ने कहा कि भोपाल को लगभग 124 दिन जितने पीने की पानी की जरूरत होती है। उतना पानी इस योजना से बचेगा। 2027 तक प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा की क्षमता बढ़ाकर 20 हजार मेगावाट कर दी जाएगी। हमारे यहां कई किसानों ने खेती में सोलर प्लांट लगाने का फैसला किया है। उन्होंने निर्देश दिए है कि सरकारी दफ्तरों में भी सोलर पैनल बिछनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा …

  • स्कूलों में बच्चों को बिजली का दुरुपयोग रोकने के लिए ट्रेंड करेंगे कि बिजली की बचत के लिए माता-पिता से लड़ पड़ें।
  • सौर ऊर्जा से बिजली की जरूरत पूरी कर 12 लाख टन कार्बन डाइआक्साइट को बनने से रोका जा सकता है, जो एक करोड़ 92 लाख पेड़ लगाने के बराबर है।
  • सोलर पावर संयंत्र के लिए चंबल के बीहड़ों का उपयोग करेंगे। ऐसी नीति बनाने को कहा है जिससे निवेशकों को सस्ती भूमि मिल जाए।
  • सभी सरकारी कार्यालयों की छतों पर सोलर पैनल लगाएं।
  • सोलर ऊर्जा के निवेशकों को मप्र की धरती पर आमंत्रित कर रहा हूं।
  • धरती को मां मानकर कर्ज उतारने का समय आ गया।
  • बिजली बचाना, बिजली बनाने से ज्यादा उपयोगी।
  • सूरज और हवा से ही बिजली बनाने का प्रयास करेंगे और बिजली बचाएंगे भी।
  • चार हजार करोड़ रुपये की बिजली बचा सकते हैं। इस राशि का कोई और उपयोग कर सकते हैं।

थर्मल पावर, हाइडल-सोलर पावर वाला जिला होगा खंडवा
अक्षय ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजय दुबे ने को बताया कि हम जलविद्युत परियोजना के तहत पानी से बिजली पैदा करते हैं। यह लगभग 100 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यह एक बहुत बड़ा जल निकाय है, जहां जल स्तर सामान्य रहता है। हमारे पास 300 मेगावाट का पीपीए होगा। दुबे ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि नए फ्लोटिंग सोलर प्लांट के साथ खंडवा मध्य प्रदेश का एकमात्र जिला बन जाएगा, जिसके पास थर्मल पावर स्टेशन, हाइडल और सोलर पावर होगा।

Previous Article

महंगाई-बेरोजगारी पर भोपाल में कांग्रेस का बड़ा ...

Next Article

आदिवासी बनेंगे सत्ता की कुंजी

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    पीएम मोदी ने कैलाश विजयवर्गीय को लगाई फटकार, कैलाश बोले- एमपी नहीं मेरा मिशन है पश्चिम बंगाल

    July 30, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    नीरज चोपड़ा ने जीता खिताब

    May 6, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची:13 फीट नीचे फंसी; बोरवेल के पैरेलल खुदाई जारी, बारिश से रेस्क्यू में दिक्कत

    July 18, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    पिकअप वाहन पलटने से तीन की मौत, 26 घायल, CM शिवराज ने की सहायता राशि की घोषणा

    September 12, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    सावन महीने में मोदी सरकार ने लिए ये 36 फैसले, तीन तलाक और धारा 370 हटाने का फैसला सबसे बड़ा

    August 12, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    दिव्या एक्टर समीर खान का निधन

    March 15, 2023
    By Anupam Savera

  • मध्यप्रदेश

    लाइव अपडेट: चौथे चरण में भी कांग्रेस आगे

  • विदेश

    अफगानिस्तान संघर्ष में तालिबान के 2 कमांडरों सहित 24 की मौत

  • देश

    प्रधानमंत्री मोदी थोड़ी ही देर में पहुंचेंगे रीवा



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010