anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›‘नया सवेरा’ में 75 लाख से ज्यादा अपात्र, मंत्री बोले-करवाएंगे एफआईआर

‘नया सवेरा’ में 75 लाख से ज्यादा अपात्र, मंत्री बोले-करवाएंगे एफआईआर

By anupamsavera.com
November 12, 2019
48
0
Share:

भोपाल । असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए शिवराज सरकार में लागू मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना ‘संबल’ (नया सवेरा) को लेकर जबरदस्त दंगल मचा हुआ है। अपात्रों को योजना में लाभ दिए जाने की शिकायत पर कराए जा रहे सत्यापन में बड़ी संख्या में नाम सामने आए हैं। इनमें आयकरदाता और पांच एकड़ से अधिक जमीन के मालिकों के नाम हैं। कुछ भाजपा से भी जुड़े हुए हैं। श्रम विभाग के मुताबिक प्रस्तावित अपात्रों की संख्या 75 लाख से ज्यादा है। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि अपात्रों के खिलाफ एफआईआर करवाई जाएगी। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा है कि सरकार पात्रों को लाभ नहीं देना चाहती है। यदि घोटाला हुआ है तो ऐसा करने वालों को जेल भेजो, कौन मना कर रहा है।

नया सवेरा योजना के हितग्राहियों को सरकार ने बिजली बिल में छूट सहित विभिन्न् योजनाओं में सुविधाएं दी हैं। कमलनाथ सरकार आने के बाद जब अपात्रों को लाभ मिलने की शिकायतें सभी जगहों से सामने आई तो श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने इसकी जांच करवाई। अधिकांश नगरीय निकाय और पंचायतों में सत्यापन का काम हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रस्तावित अपात्र 75 लाख तीन हजार 294 हैं। इनमें से 71 लाख अपात्रों की पहचान हो चुकी है। जनसंपर्क मंत्री ने आरोप लगाया कि योजना में लाखों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को लाभ दिलाने का प्रयास किया गया। आयकर जमा करने वालों के नाम पात्र की सूची में शामिल किए गए।

श्रम मंत्री सिसोदिया भी कई बार यह दावा कर चुके हैं कि बड़ी संख्या में अपात्र योजना से जुड़े थे। दो सौ रुपए में बिजली का लाभ लाखों हितग्राहियों को दिया गया। करीब पौने सात हजार करोड़ रुपए की सबसिडी ऊर्जा विभाग को दी गई।

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योजना में घोटाले के आरोपों पर मीडिया से चर्चा में कहा कि घोटाला हो गया है तो करने वालों को जेल भेजो, कौन मना कर रहा है। जो करना है करो। सरकार योजना में जो पात्र थे, उनको लाभ नहीं देना चाहती है, इसलिए योजना बंद कर दी। वहीं, पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी कहा कि अब तक कर्जमाफी नहीं हुई। बिजली के बिल कम नहीं हुए, इसलिए जांच की बात करके जनता को धोखा दिया जा रहा है।

राजनीतिक मामलों की कैबिनेट में तीन बार हो चुकी है चर्चा

मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता वाली राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में तीन बार संबल योजना को लेकर चर्चा हो चुकी है। इसका नाम नया सवेरा करने के साथ कुछ योजनाओं में लाभ देना बंद करने का निर्णय भी किया गया है। अपात्रों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है। श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का कहना है कि इस मामले में कैबिनेट में विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा।

फैक्ट फाइल

योजना के हितग्राही

2,30,36,637

सत्यापन

2,27, 31, 682

पात्र

1,52,28,388

प्रस्तावित अपात्र

75,03,294

विभिन्न् योजनाओं के लाभार्थी

आयुष्मान भारत योजना

1,10,83,154

स्कूल शिक्षा प्रोत्साहन योजना

89,37,126

कॉलेज शिक्षा प्रोत्सहान योजना

74,93,845

सरल बिजली बिल योजना

59,95,242

समाधान बिजली बिल योजना

34,74,246

प्रवर उपरांत सहायता राशि योजना

79,480

अंत्येष्टि सहायता योजना

71,095

सामान्य मृत्यु सहायता योजना

53,823

प्रवस पूर्व जांच प्रोत्साहन राशि योजना

79,480

Previous Article

EPF & EPS Withdrawal Process: इस तरह ...

Next Article

NCP चीफ शरद पवार को दिल्ली में ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    दिग्विजय सिंह का दावा, इस्तीफा नहीं दे रहे मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता

    August 31, 2019
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू:लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने वाटर स्पोर्टस सहित विभिन्न सुविधाओं के लिए बनाएं कार्ययोजना

    July 1, 2020
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    आपका बच्चा डॉक्टर बनेगा या इंजीनियर…बताएगा स्कूल शिक्षा विभाग

    February 9, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    ज्वेलर की दुकान से चोरी करने वाला गिरफ्तार

    July 3, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    MP में पैनिक बटन दिलाएगा सुरक्षा:VLTD का ट्रायल शुरू; लाइव ट्रेकिंग, स्कूल बस तक में लगेंगे

    December 6, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग में शिवराज सिंह चौहान ने दिए कलेक्टर को निर्देश

    May 12, 2020
    By anupamsavera.com

  • देश

    कोरोना टीकाकरण — 580 लोगों के लिए साइड इफेक्ट्स जिन्होंने ले लिया — वैक्सीन उन दो की मौत का कारण नहीं है: केंद्र सरकार

  • देश

    जीसैट-24 उपग्रह प्रक्षेपण सफल

  • विदेश

    हम उन लोगों से बदला लेंगे जिन्होंने हमारे सैनिकों की जान ली, जो बाइडेन

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010