anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›शिवराज सिंह चौहान पर पत्थर फेंकने के आरोप में 9 गिरफ्तार, BJP ने कहा- कांग्रेस के पदाधिकारी

शिवराज सिंह चौहान पर पत्थर फेंकने के आरोप में 9 गिरफ्तार, BJP ने कहा- कांग्रेस के पदाधिकारी

By anupamsavera.com
September 4, 2018
137
0
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन-आशीर्वाद यात्रा के रथ पर प्रदेश के सीधी जिले में चुरहट इलाके के ग्राम पटपरा में बीती रात हुए पथराव के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, घटना की निंदा करते हुए मध्यप्रदेश के गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सोमवार को आरोप लगाया कि सत्ता के लिए कांग्रेस के नेता अब मुख्यमंत्री की हत्या जैसी योजना भी बना रहे हैं. दूसरी ओर, कांग्रेस ने कहा कि उसके कार्यकर्ताओं ने काले झंडे जरूर दिखाए, लेकिन पथराव नहीं किय है. पुलिस ने बताया कि इस घटना में मुख्यमंत्री सहित किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है. मुख्यमंत्री इस साल के अंत में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनता से आशीर्वाद लेने प्रदेश की यात्रा पर हैं. गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने ‘भाषा’ से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री की जन-आशीर्वाद यात्रा के रथ पर हमला करने के मामले में आज कांग्रेस के नौ पदाधिकारी गिरफ्तार किए गए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘पटपरा गांव में बीती रात आठ बजे यह हमला हुआ. वहां पर एक पेट्रोल पंप है जहां मौजूद रहे प्रत्यक्षदर्शी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने ये सभी गिरफ्तारियां की हैं.’’

सिंह ने कहा, ‘‘इन लोगों ने बड़ी मात्रा में काले कपड़ों में पत्थर बांधकर रखे हुए थे. कई तरह की अन्य सूचनाएं भी पुलिस को मिली हैं. पुलिस विवेचना कर रही है और इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई होगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मध्यप्रदेश में हिंसा की राजनीति का एक नया दौर कांग्रेस ने शुरू किया है.’’ सिंह ने कहा, ‘‘कांग्रेस यह जानती है कि शिवराज के रहते कांग्रेस को (मध्यप्रदेश में) सत्ता प्राप्त नहीं हो सकती और इसलिए अब मुख्यमंत्री की हत्या जैसी योजना भी कांग्रेस के नेता बना रहे हैं. हम इसकी निंदा करते हैं.’’ उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी. सिंह ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी. इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं.’’ यह पूछे जाने पर कि क्या चौहान अपनी जन-आशीर्वाद रथ यात्रा जारी रखेंगे, सिंह ने कहा, ‘‘बिल्कुल निकलेंगे (अपनी आगे की रथ यात्रा पर) और जनता का आशीर्वाद मांगेंगे. जनता का आशीर्वाद उनके साथ है. सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ाई जाएगी तथा यात्रा जारी रहेगे.’’ इस सवाल पर कि क्या सुरक्षा में इस चूक के लिए पुलिस के कोई अधिकारी निलंबित किए जाएंगे, उन्होंने कहा, ‘‘बिल्कुल इसकी सारी जांच हो रही है. अगर किसी अधिकारी की लापरवाही पायी जाती है तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी.’’

इस बीच, सीधी पुलिस अधीक्षक तरुण नायर ने बताया कि मामले में जिन नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें पंकज सिंह चौहान (32), गौरव सिंह चौहान (21), रोशन सिंह (18), सिवेद्र सिंह (24),सौरव सिंह (21), चरण सिंह (22), संजय सिंह (28) (सभी पटपरा गांव निवासी), सौरव द्विवेदी (19) (निवासी हिनौती) एवं रामभिलाश पटेल (52) (बरिगवॉ निवासी) शामिल हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुख्यमंत्री के रथ पर किये गये पथराव की घटना का खुलासा 12 घंटे के अंदर कर आरोपियों के खिलाफ कमर्जी थाने में आईपीसी की धारा 147 (बलवा करना), 149, 355, 153 ए, 336, 427 के तहत मामला दर्ज कर किया है.

CM शिवराज के काफिले पर पथराव करने में नौ लोग गिरफ्तार​

Previous Article

TCS का मार्केट कैप पहुंचा 8 लाख ...

Next Article

कर्नाटक निकाय चुनाव:अमित शाह ने मतदाताओं को ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    टीआई की आत्महत्या की गुत्थी उलझी

    July 18, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री शिवराज ने सिवनी में मेडिकल कालेज खोलने की घोषणा की

    May 5, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    तो जनता को भी कांग्रेस और कमलनाथ में इंटरेस्ट नहीं

    July 1, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    विधायकों से जनता कितनी नाराज है, पता लगाएंगे शिवराज, फिर काटेंगे टिकिट

    April 14, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    पूरे जिले मे दबदबा रखना चाहते हैं विधायक त्रिपाठी

    August 17, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    इंदौर : जीतू पटवारी सहित सभी कांग्रेसी रिहा

    January 16, 2018
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    अब सऊदी अरब को मिले तुर्की के बाद तेल और गैस के दो नए भंडार

  • मना॓रंजन

    वरुण धवन ने पहली मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर शेयर की खास तस्वीरें

  • देश

    रमजान के मौके पर ईद की नमाज में शामिल हुईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010