anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›गैस पीड़ितों की हक की आवाज बुलंद करने वाले अब्दुल जब्बार नहीं रहे, छह महीने से थे बीमार

गैस पीड़ितों की हक की आवाज बुलंद करने वाले अब्दुल जब्बार नहीं रहे, छह महीने से थे बीमार

By anupamsavera.com
November 15, 2019
56
0
Share:

भोपाल. भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों के लिए संघर्ष करने वाले संगठन के कार्यकर्ता अब्दुल जब्बार का गुरुवार को इंतकाल हो गया। वे छह महीने से बीमार थे। भोपाल के निजी अस्पताल में रात 10.15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। दोपहर को ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उनसे मिलने पहुंचे थे और उन्हें मुख्यमंत्री कमलनाथ से बात कर मुंबई या दिल्ली इलाज के लिए भेजने वाले थे। सीएम कमलनाथ ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए जब्बार के परिजनों को जल्दी इलाज का भरोसा दिया था।

अब्दुल जब्बार के परिवारजनों के मुताबिक उन्हें गैंगरीन हो गया था। इस कारण पैरों की उंगलियां भी खराब हो गई थीं। परिजनों ने उन्हें 2 महीने पहले कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उनकी उंगलियां काटने की बात कही। हालांकि कमला नेहरू में भर्ती रहने के दौरान उनकी हालत में सुधार होता नहीं दिखा तो परिजन उन्हें लेकर बीएमएचआरसी पहुंचे। वहां भी उनकी हालत में खास सुधार नहीं हुआ और हफ्ते भर पहले उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब्बार के हार्ट में डॉक्टरों ने तीन ब्लॉकेज बताए थे। इसके साथ ही शुगर और ब्लड प्रेशर की समस्या से भी वे जूझ रहे थे आर्थिक संकट के चलते परिवार जनों ने शहर के बाहर इलाज के लिए नहीं ले जा सके और लंबे संघर्ष के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

दोस्तों ने चलाई मुहिम तो जागी सरकार
करीब ढाई महीने अस्पताल में भर्ती रहने के बाद जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो जब्बार के दोस्तों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर उनके इलाज के लिए आर्थिक मदद करने की अपील की । इस कैंपेन के सोशल मीडिया में चलने के बाद सरकार हरकत में आई और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उनसे मिलने पहुंचे, लेकिन जब तक सरकार की मदद से जब्बार को इलाज मिलता उसके पहले ही उनका निधन हो गया। गुरुवार को किए ट्वीट में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें जल्दी इलाज के लिए बाहर भेजने का आश्वासन दिया था। गुरुवार दोपहर जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अब्दुल जब्बार का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने परिवार से भरोसा रखने की अपील करते हुए उन्हें मुंबई भेजने की बात कही थी।

Previous Article

Maharashtra Crisis: शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के ...

Next Article

पाकिस्‍तान-चीन के लिए बुरी खबर, रूस से ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    छिंदवाड़ा में कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक के बेटे समेत कई पदाधिकारी भाजपा में शामिल

    April 19, 2024
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    नशा मुक्त गाँव को प्रदान किया जाएगा 2 लाख रूपए का पुरस्कार– मुख्यमंत्री चौहान

    June 27, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का साथ

    October 23, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मध्‍यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से, हंगामेदार होने के आसार

    July 8, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश : 4.5 लाख छात्रों को आज बड़ा तोहफा देंगे सीएम शिवराज, खाते में भेजी जाएगी 207 करोड़ की ...

    August 17, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    महाकाल मंदिर परिसर में छद्म वेशधारियों के घूमने पर रोक

    June 12, 2024
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    Amit Shah MP Visit: चुनाव को लेकर बीजेपी ने तेज की तैयारियां, अहम बैठक के लिए भोपाल पहुंचे अमित शाह

  • विदेश

    ग्रीन कार्ड नीति बदलने की तैयारी में ट्रंप, बढ़ेंगी भारतीयों की मुश्किलें

  • मध्यप्रदेश

    Madhya Pradesh : चुनाव के दौरान कांग्रेस में आए नेताओं की भूमिका अधर में

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010