anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›“आयुष आपके द्वार” योजना एक अगस्त से पूरे प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों पर उपलब्ध रहेगी आयुष उपचार सुविधा

“आयुष आपके द्वार” योजना एक अगस्त से पूरे प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों पर उपलब्ध रहेगी आयुष उपचार सुविधा

By anupamsavera.com
August 1, 2023
46
0
Share:

प्रदेश भर में एक अगस्त से “आयुष आपके द्वार” योजना प्रारंभ हो जायेगी। आयुष विभाग की इस योजना में प्रदेश के प्रमुख क्षेत्रों में आयुष उपचार की सुविधा नागरिकों को सुलभ तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग ने यह योजना वर्षाकाल में दुर्गम क्षेत्रों में भी आयुष की पहुँच सुनिश्चित करने के लिये शुरू की है। योजना 30 सितम्बर 2023 तक निरंतर जारी रहेगी। योजना के संबंध में आयुष संचालनालय ने प्रधानाचार्य आयुष महाविद्यालय, संभागीय आयुष अधिकारी और जिला आयुष अधिकारी को दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

वर्षाजनित रोग के उपचार की सुविधा

बरसात के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएँ प्रभावित होती हैं। इस स्थिति को देखते हुए जन-सामान्य को वर्षाजनित रोग के उपचार के लिये हाट-बाजार में आयुष औषधियों का नि:शुल्क वितरण किया जायेगा। साथ ही जन-सामान्य को इस मौसम में होने वाली बीमारी से बचाव की जानकारी दी जायेगी और साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जायेगा। ऐसे जन-जागरण के कार्यक्रम हाट-बाजार के अलावा पंचायत, स्थानीय विद्यालय एवं महाविद्यालय परिसर में किये जायेंगे। इस कार्य के लिये आयुष विभाग की समस्त संस्थाओं, आयुष महाविद्यालय, संबद्ध चिकित्सालय, आयुष विंग, आयुष औषधालय, आयुष ग्राम और आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में पदस्थ अमले की मदद ली जा रही है। इस दौरान आयुष ग्राम में हेल्थ सर्वे फार्म में व्यक्ति की स्वास्थ्य रिपोर्ट दर्ज किये जाने और डाटा तैयार किये जाने के निर्देश भी आयुष अमले को दिये गये हैं।

आयुष विभाग के संस्थान

प्रदेश में 7 संभागीय आयुष कार्यालय, 51 जिला आयुष कार्यालय, 32 आयुष चिकित्सालय, 1773 शासकीय आयुष औषधालय, 36 आयुष विंग, 75 आयुष ग्राम और 562 आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का अमला इस योजना को सफल बनाने का कार्य करेगा। आयुष आपके द्वार योजना में आयुष की 3 विधा, जिनमें आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी विधि से रोग प्रभावित व्यक्तियों का इलाज किया जाएगा।

जारी दिशा-निर्देश में वर्षा काल में होने वाली बीमारियों, उनके उपचार और उपलब्ध औषधियों के बारे में भी मैदानी अमले को जानकारी दी गई है। योजना के क्रियान्वयन के दौरान होने वाली कार्यवाही की रिपोर्ट नियमित रूप से संचालनालय को भेजा जाना भी सुनिश्चित करने के लिये कहा गया है।

Previous Article

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महान क्रांतिकारी सरदार ...

Next Article

World Cup 2023: 15 अक्टूबर को नहीं ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    राहुल यह भी नहीं जानते कि प्याज जमीन में होती है या जमीन के ऊपर: शिवराज

    November 15, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    दो करोड़ वार्षिक व्यवसाय वाले टोल नाके के संचालन की जिम्मेदारी महिला स्व-सहायता समूहों को

    August 10, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को मनाया जाएगा मद्य निषेध संकल्प दिवस

    January 24, 2020
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    आयुष्मान खुराना की पत्नी को दोबारा डिटेक्ट हुआ कैंसर, सोशल मीडिया पर बोलीं – ‘आधी जंग बाकी है’

    November 30, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    MP: इंदौर में 22 नए Corona केस की पुष्टि, 2 की मौत, भोपाल में भी आंकड़ा पहुंचा 83

    April 8, 2020
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    महाशिवरात्रि पर उज्जैन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलेंगी निशुल्क बसें, IG और कलेक्टर ने किया महाकाल मंदिर का दौरा

    March 5, 2024
    By anupamsavera.com

  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    छत्तीसगढ़ की ब्लैक लिस्टेड आरकेटीसी कंपनी मध्य प्रदेश सरकार को राजस्व की पहुंचा रही हानि

  • मना॓रंजन

    डंकी की रिलीज के पहले वैष्णो देवी पहुंचे शाहरुख खान:भीड़ से बचने के लिए चेहरा छुपाते नजर आए, साल में तीसरी बार आशीर्वाद लेने गए

  • देश

    इस साल के अंत तक भारत में 5जी सेवाएं – केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010