anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›आयुष्मान खुराना की पत्नी को दोबारा डिटेक्ट हुआ कैंसर, सोशल मीडिया पर बोलीं – ‘आधी जंग बाकी है’

आयुष्मान खुराना की पत्नी को दोबारा डिटेक्ट हुआ कैंसर, सोशल मीडिया पर बोलीं – ‘आधी जंग बाकी है’

By anupamsavera.com
November 30, 2018
153
0
Share:

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इस वक्त बुरे दौर से गुजर रहे हैं। आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप हाल ही में कैंसर का इलाज करवाकर वापस आई थीं लेकिन अब उन्हें दोबारा से कैंसर डिटेक्ट हुआ है। इस बात का खुलासा खुद ताहिरा ने सोशल मीडिया पर किया है। ताहिरा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट से फैंस काफी दुखी हैं।

किसी भी जानलेवा बीमारी से जूझना काफी मुश्किल होता है। आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप को ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। पहले यह कैंसर 0 स्टेज पर था जिसे हराकर ताहिरा घर वापस आ गई थीं। अब ताहिरा को दोबारा कैंसर डिटेक्ट हुआ है और अब यह पहले स्टेज पर पहुंच गया है। दोबारा कैंसर डिटेक्ट होने की जानकारी ताहिरा ने सोशल मीडिया पर देते हुए कहा – ‘अभी आधी जंग बाकी है।’

ताहिरा कश्यप ने लिखा – ‘मेरा मानना है कि अगर कोई मुसीबत आपके रास्ते में आती है तो आप पर है कि आप उसे हराएं और अपने आप को बेहतर बनाएं। मेरा अपग्रेटेड वर्जन कैंसर के स्टेज 1 से लड़ रहा है। मेरी कीमोथेरेपी के 12 सेशन होने हैं। 6 हो चुके हैं और 6 बाकी हैं। मेरी पोस्ट मेरे इस सफर को समर्पित है। आधी लड़ाई मैं जीत चुकी हूं। आधी उन लोगों के लिए लड़ना चाहती हूं जो इससे गुजर रहे हैं।’

ताहिरा ने आगे लिखा – ‘मजबूत बनो, हम इससे उभरेंगे। मेरे आस-पास के लोगों के लिए भी बहुत आभार जिन्होंने मेरा साथ दिया।’ ताहिरा ने अपनी बीमारी की जानकारी भी खुद सोशल मीडिया पर दी थी। ताहिरा ने पोस्ट में बताया था कि उन्हें दाहिने ब्रेस्ट में उच्च स्तर की कोशिकाओं वाला डीसीआईएस (डक्टल कार्सिनोमा इन सितु) है। ताहिरा ने उस वक्त मास्टेक्टोमी कराया था इसके बाद वह काम पर लौट आई थीं।

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप मशहूर लेखक हैं। आपको बता दें, इन दिनों बॉलीवुड में कई सारे स्टार्स कैंसर से जूझ रहे हैं। सोनाली बेंद्रे न्यूयॉर्क में इलाज करवा रही हैं तो वहीं हाल ही में नफीसा अली को कैंसर डिटेक्ट हुआ था। नफीसा अली ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया के साथ दिखाई दी थीं। नफीसा अली ने लिखा था – ‘मैंने तीसरे चरण का कैंसर डायग्नोस कराया है। अपने बेहतरीन दोस्त से मिली और उन्होंने मुझे कैंसर से लड़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।’

Previous Article

MP चुनाव: रिकॉर्ड मतदान का फायदा किसे ...

Next Article

IND vs AUS: भारत को बड़ा झटका, ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    Madhya Pradesh BJP का दावा, विधायकों को प्रलोभन दे रही है कांग्रेस

    August 2, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मध्यप्रदेश के कई इलाकों में ओलावृष्टि, फसले हुईं खराब

    February 14, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    चुनाव आयोग पहुंचे शिवराज बोले- बंगाल में दीदी ने रोका था, यहां दादा रोकेंगे, ये नहीं सोचा था

    April 25, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मां ने रखा लंबी आयु के लिए उपवास, लेकिन बेटे ने एक छात्रा के साथ…

    August 26, 2020
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    श्रीनगर में CRPF कैंप पर आतंकी हमले की कोशिश विफल, फायरिंग में भागे दो आतंकी

    February 12, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    म.प्र. राज्य जूनियर ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 27 जुलाई से 7 अगस्त तक

    July 20, 2023
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    RBI बोर्ड की बैठक में कई मुद्दों पर बनी सहमति, जानें मुख्य बातें

  • खेलब्रेकिंग न्यूज़

    World Cup 2023: सुनील गावस्कर ने दिया जवाब। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच खेलने से टीम को फायदा या नुकसान?

  • देश

    पांचवें चरण के चुनाव के अंतिम दिन अमित शाह की आज प्रयागराज, कौशांबी व प्रतापगढ़ में सभा

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010