anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›टंकी पर चढ़कर कर्मचारी ने दी जान देने की धमकी, मंत्री से चर्चा के बाद उतरा नीचे

टंकी पर चढ़कर कर्मचारी ने दी जान देने की धमकी, मंत्री से चर्चा के बाद उतरा नीचे

By anupamsavera.com
February 27, 2018
136
0
Share:

भोपाल। नियमितिकरण और वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर राजधानी के अंबेडकर मैदान में तीन दिन से डटे हजारों कर्मचारियों ने सोमवार देर शाम बिना किसी आश्वासन के हड़ताल स्थगित कर दी। कर्मचारियों ने 15 दिन में मांगे पूरी नहीं होने पर दोबारा भोपाल में डेरा डालने की चेतावनी दी है। हड़ताल स्थगित करने की वजह प्रदेश भर से आए हजारों कर्मचारियों के लिए भोजन की व्यवस्था नहीं होने और मैदान में प्रशासन द्वारा आंदोलन की अनुमति नहीं देना बताया जा रहा है।

इसके पहले कर्मचारी नेता शंभुचरण दुबे ने दोपहर में 50 मिनट तक पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने की नौटंकी की। इससे कुछ समय के लिए प्रशासन सकते में आ गया और हड़ताल में शामिल अतिथि शिक्षक, प्रेरक, जन स्वास्थ्य रक्षक, मीटर वाचक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व आशा कार्यकर्ता में अफरा-तफरी मच गई।

अतिथि शिक्षकों ने शनिवार को हड़ताल शुरू की थी। पहले दिन संख्या कम थी। दूसरे दिन हजारों की संख्या में प्रेरक, जन स्वास्थ्य रक्षक, मीटर वाचक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व आशा कार्यकर्ता राजधानी पहुंच गए। रविवार को तुलसीनगर, सेकंड बस स्टॉप और हबीबगंज से माता मंदिर की तरफ जाने वाले मार्गों पर बार-बार जाम की स्थिति बनती रही। इस बीच राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता से कर्मचारियों की चर्चा हुई। मंत्री ने मुख्यमंत्री से चर्चा कर मांगों को सुलझाने का आश्वासन दिया, लेकिन वे नहीं माने। सोमवार को भी कर्मचारी डटे हुए थे।

दोपहर में कुछ कांग्रेस विधायकों ने पहुंचकर माहौल को गरमा दिया। कर्मचारी अपने नेता शंभुचरण दुबे के जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इस दौरान वे मंच से उठे और दोपहर 1 बजे तुलसीनगर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। उनका कहना था कि वे कर्मचारियों की मांगों के लिए आत्महत्या करेंगे। इस बीच पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने उनकी बात फोन पर राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता से कराई। तब जाकर वे नीचे उतरे। करीब 50 मिनट तक उन्हें मानने का दौर चलता रहा। शाम 7 बजे के करीब उन्होंने आंदोलन स्थगित कर दिया।

प्रभात झा के बयान से दुःखी था, इसलिए आत्महत्या करने टंकी पर चढ़ा

कर्मचारी शंभुचरण दुबे का कहना है कि हड़ताल के दूसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने मुंडन को लेकर अभद्रतापूर्ण टिप्पणी की थी। इससे दुःखी था इसलिए आत्महत्या करने टंकी पर चढ़ा था। यदि राजस्व मंत्री फोन पर प्रभात झा की तरफ से माफी नहीं मांगते तो जान दे देता।

पुलिस दर्ज करेगी मामला – सूत्रों के मुताबिक पुलिस संबंधित कर्मचारी पर जान देने की कोशिश करने का केस दर्ज करेगी।

गौसेवकों की पुलिस के साथ हुई झड़प – दूसरी तरफ सोमवार नीलम पार्क में हजारों की संख्या में गौसेवक एकत्रित हो गए। ये विधानसभा घेराव की तैयारी में थे जिन्हें पुलिस ने पार्क में बंद कर दिया। बाद में ये सड़क पर बैठ गए। यहां से पुलिस इन्हें शाहजहांनी पार्क शिफ्ट करने का प्रयास कर रही थी इस पर पुलिस से झड़प हो गई। बाद में सैंकड़ों गौसेवकों ने पुलिस को गिरफ्तारियां दी। ये गौसेवक भर्तियों में 50 फीसदी आरक्षण की मांग पर अड़े हैं।

सहकारी बैंककर्मी भी हड़ताल पर – विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से सहकारी बैंक कर्मियों ने भी हड़ताल शुरू कर दी है। जबकि पहले से वाणिज्यिक कर अधिकारी हड़ताल पर हैं।

Previous Article

सीएम से छात्रों ने पूछा, कब खत्म ...

Next Article

NCAER को अगले वित्त वर्ष में 7.5 ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश: भाजपा नेता के महर्षि वाल्मिकी को डाकू बताने पर लोगों में गुस्सा, फूंका पुतला

    January 10, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री ने पूछा कितने का है भुट्टा,,,,, दुकानदार ने कहा नहीं नहीं,,,,,

    August 17, 2022
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    MP News: प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश को फिर सौगात देने पधार रहे हैं, फुटबाल प्लेयर्स और जनजातीय समाज ...

    June 22, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान:वनाधिकार के लंबित पट्टों के वितरण के लिये चलायें अभियान

    March 22, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    प्रदेश के सभी स्कूलों में होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार, सीएम मोहन यादव होंगे शामिल

    January 12, 2024
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    गुंडों का कोई मानवाधिकार नहीं होता : शिवराज सिंह चौहान

    March 30, 2018
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    पाकिस्तान में इस वजह से नहीं की गई 1,75,000 लोगों की कोरोना जांच, मीडिया रिपोर्ट में हुआ खुलासा

  • मध्यप्रदेश

    मध्यप्रदेश में भाजपा के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे हार्दिक पटेल

  • व्यवसाय

    यूज्ड मोटरसाइकिल बिक्री सेगमेंट में उतरेगी रॉयल इनफील्ड

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010