anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›शाह ने भरी हुंकार, कार्यकर्ता कांग्रेस को मूल समेत उखाड़कर फेंक दें

शाह ने भरी हुंकार, कार्यकर्ता कांग्रेस को मूल समेत उखाड़कर फेंक दें

By anupamsavera.com
May 4, 2018
73
0
Share:

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मध्यप्रदेश में चुनावी हुंकार भर दी है। शाह ने लगातार चौथी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार जीत का अंतर ऐसा होना चाहिए कि विरोधियों की आवाज ही बंद हो जाए। कार्यकर्ता अब से लेकर काउंटिंग तक खुद को पूरी तरह पार्टी के लिए झोंक दें और कांग्रेस को मूल समेत उखाड़कर फेंक दें। अपने संबोधन में शाह ने कांग्रेस पार्टी और उनके अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला भी बोला।

भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि इस बार भी कार्यकर्ता जीत का संकल्प लें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस बार जीत का अंतर इतना ज्यादा हो कि विरोधियों की आवाज बंद हो जाए। जीत ऐसी हो कि दुश्मनों को दिल के दौरे पड़ जाएं। कार्यकर्ता प्रदेश के साथ अभी से ही लोकसभा चुनावों के लिए तैयारी में जुट जाएं। कार्यकर्ता अभी से लेकर काउंटिंग तक खुद को झोंक दें और कांग्रेस को मूल समेत उखाड़कर फेंक दें।

कांग्रेस में हमें हराने का दम नहीं

शाह ने कहा कि एक बार उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का बयान सुना था जिसमें वो दावा कर रहे थे इस बार मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उनका बयान सुनकर मैं हैरत में था कि राहुल गांधी आखिर किस आधार पर ऐसा कह रहे है। कांग्रेस शेख चिल्ली के सपने देख रही है। कांग्रेस में दम नहीं है कि मध्यप्रदेश में भाजपा को हरा सके।

कांग्रेस ने देश को बांटने का काम किया
शाह ने अपने संबोधन में कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को बांटने का काम कर रही है। जातिवाद से लेकर साम्प्रदायिकता के मुद्दे उठा रही है। कांग्रेस पार्टी ने हिन्दू आतंकवाद, भगवा आतंकवाद जैसे शब्द गढ़कर हिन्दू संस्कृति को अपमानित किया। फर्जी केस बनाकर हिन्दुओंं को बदनाम किया गया। हिन्दू आतंकवाद के नाम पर गलत धारणाएं फैलाई गईं। यहां तक की कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति से लेकर अन्य संवैधानिक पदों को भी विवादों में घसीटकर देश को नीचा दिखाने का काम किया है। इसके उलट केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी जी सबको जोड़ने का काम कर रहे हैं। वे सबका साथ, सबका विकास की बात कर रहे हैं।

प्रदेश में एंटी इंकम्बंसी नहीं

अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि कुछ लोग प्रदेश में एंटी इंकम्बंसी की बात कह रहे हैं लेकिन कार्यकर्ता ये याद रखें कि ये शब्द कांग्रेस की सरकारों के साथ जुड़ा है क्योंकि सत्ता में रहते हुए कांग्रेसी उसे भोगने में लगे रहते हैं। इसलिए एंटी इंकम्बंसी का असर कांग्रेस पर होता है, भाजपा के साथ नहीं। कार्यकर्ता इसी हौसले के साथ जनता के बीच जाएं। कार्यकर्ता अंतिम व्यक्ति तक पहुंंचे।

इन दो क्षेत्रों में भी जीत होगी

शाह ने अपने संबोधन के अंत में दो क्षेत्रों का जिक्र किया। उनका इशारा चंबल और महाकौशल क्षेत्र की ओर था। शाह ने कहा कि प्रदेश में दो क्षेत्र ऐसे हैं जहां भाजपा को जीत के लिए संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन इस बार इन दोनों क्षेत्रों में हमारी जीत होगी। मोदी जी, शिवराज जी और राकेश जी के नेतृत्व में भाजपा की जीत तय है।
नींद टूटी तो समझ जाते थे मप्र आ गया
शाह ने प्रदेश की पूर्ववत कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पहले बीमारु राज्यों में आता था। हम गुजरात से महाकाल के दर्शन के लिए आते थे तो सड़कों में गड्ढे आते ही हमारी नींद टूट जाती थी और हमें पता चल जाता था कि मप्र आ गया। लेकिन जब से मप्र में भाजपा की सरकार आई तब से यहां विकास की राह बनीं। शिवराज जी के नेतृत्व में मप्र बीमार राज्य से प्रगतिशील राज्य बना है। मप्र लगातार कई वर्षों से सबसे ज्यादा विकास दर और कृषि दर वाला राज्य बना हुआ है।

कार्यकर्ता पटाखें तैयार रखें

अपने संबोधन की शुरुआत में अमित शाह ने भाजपा के विस्तार का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद हमने कई चुनाव जीते। हमने 14 राज्यों में भाजपा की सरकार बनाई। अब 15वें राज्य कर्नाटक की बारी है। कार्यकर्ता पटाखें तैयार रखें, कर्नाटक में भाजपा की ही जीत होगी।

भाजपा का मुकाबला कोई नहीं कर सकता : शिवराज

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि 15 सालों में हमने प्रदेश की तस्वीर बदली है। कांग्रसे के शासनकाल में मध्यप्रदेश की गिनती पिछड़े राज्यों में होती थी लेकिन हमने हर क्षेत्र में काम किया। कृषि दर, विकास दर के आंकड़े ये बयां करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। उन्होंने ये भी कहा कि मेरे कुर्सी छोड़ने वाले बयान पर कांग्रेसी उछल पड़े। उन्होंने सपने देखना भी शुरु कर दिया था।

सीएम ने अमित शाह की जमकर तारीफ की। उन्होंने अमित शाह को भारत की राजनीति का चमत्कार बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी।

इस बैठक में करीब 5 हजार पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद थे। इनमें प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी, सांसद, विधायक, पिछला चुनाव लड़े उम्मीदवार, जिला पदाधिकरी, मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विभिन्न मोर्चे के पदाधिकारी शामिल थे।

Previous Article

Flipkart को खरीदने के करीब पहुंची Walmart

Next Article

घर-घर जाएं, कांग्रेस के झूठ को बताएं: ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    MP News: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, लाड़ली लक्ष्मी की तरह अब प्रदेश में ‘लाड़ली बहना’ योजना ...

    January 30, 2023
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    MP Politics: शिवराज सरकार का अवैध कॉलोनियों पर मास्टर स्ट्रोक, छह हजार से ज्यादा कॉलोनियों को मिलेगा ये फायदा

    May 23, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 310 करोड़ 65 लाख से ज्यादा लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

    August 10, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    हिट एंड रन पर सुलझा गतिरोध, ट्रक हड़ताल खत्म; चर्चा के बाद ही नए प्रविधान लागू करने का आश्वासन

    January 3, 2024
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    ग्रामीण महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए एक वातावरण स्थापित हो: पिंकी जिजवानी

    March 13, 2024
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    SC-ST ऐक्ट का विरोध: सीएम शिवराज तक पहुंची आंच, रथ पर पथराव

    September 3, 2018
    By anupamsavera.com

  • देश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की

  • देश

    Degree College संगड़ाह के छात्र विनोद व विपिन बने Assistant Professor

  • खेल

    ‘भारत-पाकिस्तान क्रिकेट सीरीज है एशेज से बड़ी, PCB और BCCI हो जाएंगे मालामाल’

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010