anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›निकाय चुनाव: दिग्गी के गढ़ में पीछे छूटे ‘शिवराज’, बीजेपी को कई जगह मिली हार

निकाय चुनाव: दिग्गी के गढ़ में पीछे छूटे ‘शिवराज’, बीजेपी को कई जगह मिली हार

By anupamsavera.com
January 20, 2018
142
0
Share:

भोपाल। मध्यप्रदेश में 17 जनवरी को हुए निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी है। मतगणना के दौरान कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती नज़र आ रही हैं। हालांकि दिग्गी राजा के गढ़ यानी राघौगढ़ में सीएम शिवराज सिंह और भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है।यहां कांग्रेस की उम्मीदवार आरती शर्मा ने भाजपा की नगर पालिका की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी को हरा दिया।

अब तक आए चुनाव परिणामों में प्रदेश के सत्ताधारी दल बीजेपी को कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी है। कांग्रेस कई सीटों पर ताकत दिखाती नज़र आ रही है तो वहीं बीजेपी भी हार मानती नहीं दिख रही।

ओंकारेश्वर में बीजेपी का कब्जा
ओंकारेश्वर नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा हो गया है। यहां अध्यक्ष सहित 13 भाजपा पार्षद प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। जबकि धरमपुरी नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के शब्बीर पहलवान की जीत हुई है। पार्षद पद पर 11 कांग्रेस और 4 भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं।

बीजेपी के खिलाफ गए अविश्वास प्रस्ताव
मतगणना के दौरान देखने को मिल रहा है कि जहां-जहां अविश्वास प्रस्ताव आये वहां बीजेपी को घाटा हुआ है। नगर परिषद करनावद में खाली और भरी कुर्सी के चुनाव में 853 मतों से खाली कुर्सी की जीत हुई है। यहां भाजपा की वर्तमान अध्यक्ष कांताबाई पाटीदार अविश्वास प्रस्ताव हार गई हैं। जिसके चलते पाटीदार को अपना पद छोड़ना होगा।

वहीं अकोड़ा नगर परिषद में बीजेपी खुद अविश्वास प्रस्ताव लाई थी, लेकिन उसे इसका कोई फायदा नहीं मिला और बीएसपी से वर्तमान अध्यक्ष संगीता सुदीप यादव अपने पद पर बनी हुई हैं। इसी तरह राजगढ़ के खिलचीपुर में बीजेपी की हार हुयी है। नगर परिषद खिलचीपुर में हुए खाली व भरी कुर्सी के चुनाव में बीजेपी से वर्तमान अध्यक्ष दीपक नागर की 340 मतों से हार हुई।

राघौगढ़ में दिग्गी के लाल का जलवा कायम

निकाय चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रहे राघौगढ़ में अब भी दिग्गी राजा का जादू बरकरार है। राघौगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी आरती शर्मा निर्णायक बढ़त बना चुकी हैं। इस सीट पर दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। गौरतलब है कि ये सीट कब्जाने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत लगा दी थी। यहां तक कि राघौगढ़ में सीएम शिवराज की चुनावी सभा के बाद हिंसा भी भड़क गई थी।

सारणी में भाजपा की जीत
वहीं सारणी नगर पालिका में भाजपा की संगीता दीपक दवंडे ने, कांग्रेस के अविनाश सिंदूर को 204 मतों के अंतर से मात दे दी है। जबकि बड़वानी की पलसूद नगर परिषद के लिए हुए मतदान में भाजपा प्रत्याशी रमा वास्कले ने करीब 400 वोटों की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। यहां भी पार्षद पदों पर कांग्रेस के ज्यादातर उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

अनूपपुर की नगर परिषद जैतहरी में निर्दलीय प्रत्याशी नवरत्नी शुक्ला विजयी हुई हैं। उन्हें 2027 मत मिले हैं। नवरत्नी शुक्ला ने भाजपा की सुनीता जैन को 898 मतों से पराजित किया। सुनीता जैन को 1129 मत मिले हैं। यहां कांग्रेस की गीता सिंह 980 मत प्राप्त कर तीसरे नंबर पर रही। जबकि जैतहरी में भाजपा के 5, कांग्रेस के 5, और निर्दलीय 5 पार्षद चुनाव जीते हैं। वहीं मनावर नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की संगीता पाटीदार चुनाव जीत गयी हैं।

Previous Article

आप के चुनाव आयोग में 17 और ...

Next Article

छत्तीसगढ़ में भी 11 संसदीय सचिवों पर ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    श्रीनगर में CRPF कैंप पर आतंकी हमले की कोशिश विफल, फायरिंग में भागे दो आतंकी

    February 12, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने कॉलर पकड़ खींचा

    December 1, 2017
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    भाजपा का कार्यकर्ता महाकुंभ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल, शिवराज सिंह चौहान ने लिया प्रमाणपत्र

    September 26, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश को मिली बड़ी सौगात, 1278 करोड़ की लागत से अपग्रेड होंगे राष्ट्रीय राजमार्ग, इन जिलों को होगा लाभ

    January 29, 2024
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    Union Budget 2023: CM शिवराज बजट की तारीफ करते आए नजर, बोले- ‘लोगों के हाथ में अब ज्यादा पैसा…’

    February 1, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    दो करोड़ वार्षिक व्यवसाय वाले टोल नाके के संचालन की जिम्मेदारी महिला स्व-सहायता समूहों को

    August 10, 2023
    By anupamsavera.com

  • देश

    PAK सेना की कार्रवाई से नहीं लगता कि वह भारत के साथ शांति चाहता है: बिपिन रावत

  • विदेश

    अंतर्राष्ट्रीय मंच से बिगड़े इमरान के बोल, RSS को निशाने पर लेते हुए कांग्रेस को इस तरह से बनाया हथियार

  • मना॓रंजन

    सलमान खान को क्रिकेटर बनाना चाहते थे पिता सलीम खान, इस धाकड़ बल्लेबाज ने दी थी कोचिंग

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010