anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›भोपाल में 105 फीट के रावण का दहन:कोलार-बिट्‌टन मार्केट समेत 30 जगह आयोजन, आतिशबाजी भी हुई; चल समारोह निकले

भोपाल में 105 फीट के रावण का दहन:कोलार-बिट्‌टन मार्केट समेत 30 जगह आयोजन, आतिशबाजी भी हुई; चल समारोह निकले

By anupamsavera.com
October 25, 2023
41
0
Share:

भोपाल में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व मनाया गया। राजधानी में 30 से अधिक जगह रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए। कोलार में 105 फीट ऊंचे रावण के पुतले के साथ ही 45-45 फीट ऊंचे मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई। इससे पहले, देशभक्ति और भजनों की आकर्षक प्रस्तुतियां भी दी गईं। इसी तरह, बिट्टन मार्केट में भी रावण दहन कार्यक्रम हुआ।

कोलार हिंदू उत्सव समिति और दैनिक भास्कर के तत्वावधान में 7 बजे से रावण दहन कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस मौके पर विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय ने लोगों को संबोधित किया और आयोजन की सराहना की।

भजन, डांस और मिमिक्री का दर्शकों ने उठाया लुत्फ

कोलार में आयोजित हुए कार्यक्रम में कलाकारों ने डांस, भजन और मिमिक्री की प्रस्तुति दी। जब भजनों के प्रस्तुति दी जा रही थी, तब लोगों ने मोबाइल की टाॅर्च जलाकर उत्साहवर्धन किया। यही नहीं, सोनी टीवी के डांस इंडिया डांस कार्यक्रम में प्रस्तुति दे चुकीं नीरजा तिवारी ने शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद नाट्य संस्था ने दर्शकों का रोमांच दोगुना कर दिया। करीब साढ़े 3 घंटे तक चले कार्यक्रम में एक्टर कीकू शारदा ‘बच्चा यादव’ के गेटअप में पहुंचे। उन्होंने लोगों को जमकर गुदगुदाया। मंच पर कोलार हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष महेश मीना समेत समिति पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन सचिव रविंद्र यती ने किया।

20 साल से कोलार में आयोजन

कोलार हिंदू उत्सव समिति की ओर से हर साल रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। समिति के सचिव यती ने बताया कि संस्था 20 साल से यह आयोजन कर रही है। इस बार 105 फीट के रावण के साथ मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया है। इस दौरान चंद्रयान का प्रदर्शन भी किया।

बिट्‌टन मार्केट में 45वां दशहरा महोत्सव मना

बिट्‌टन मार्केट दशहरा महोत्सव का आयोजन अरेरा (राजधानी) उत्सव समिति एवं दैनिक भास्कर ने किया। यह 45वां आयोजन था। इस मौके पर दैनिक भास्कर के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर पवन अग्रवाल, महोत्सव के अध्यक्ष राजेश व्यास, महासचिव संजय सोमानी, अध्यक्ष आयोजन समिति चंद्रभूषण बादल, मुख्य प्रवक्ता राजेश खरे समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मंचासीन थे। यहां रावण के पुतले का दहन के साथ ही आकर्षक आतिशबाजी भी की गई। करीब तीन घंटे तक आयोजन चलता रहा।

बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे

बिट्‌टन मार्केट में दशहरा उत्सव को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की गई थीं। दर्शकों के बैठने के साथ ही सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं। आतिशबाजी के बाद पुतलों का दहन किया गया।

आतंक के प्रतीक हमास रूपी रावण का दहन
कोलार रोड स्थित सिद्धी सैफ्रन सिटी में आतंक के प्रतीक के तौर पर हमास रूपी रावण का दहन किया गया। इस रावण को सोसाइटी के बच्चों और बड़ों ने मिलकर बनाया था। सोसायटी के सचिव रोहित यादव ने बताया, हमास ने इजराइल पर हमला कर एक नए युद्ध का आगाज किया है। हम इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम भी पड़ोसी देश के आतंकवाद का लंबे अरसे से सामना कर रहे हैं। पूरी दुनिया में इस समय आतंकवाद के खिलाफ माहौल बना हुआ है। इस संकट की घड़ी में हम बेगुनाह लोगों की हत्या के खिलाफ एकजुट हैं। इसी को प्रदर्शित करने के लिए हमने हमारे कैम्पस में आतंकवाद के प्रतीक हमास रूपी रावण का दहन किया।

शहर के इन स्थानों पर भी हुआ रावण दहन

  • टीटी नगर में शाम 6 बजे से आतिशबाजी शुरू और रावण दहन हुआ। दशहरा उत्सव समिति के वात्सल्य जैन ने बताया कि रावण का पुतला 51 फीट का बनाया था। मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले की ऊंचाई 45-45 फीट थी। इंदौर से आतिशबाज बुलाए गए थे।
  • एमवीएम ग्राउंड में रात 8 बजे रावण दहन हुआ। इससे पहले जमकर आतिशबाजी हुई।
  • अशोका गार्डन में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। श्री दुर्गा धाम हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पप्पू राय ने बताया कि राजगढ़ के आतिशबाजों ने आतिशबाजी की।
  • सलैया के दशहरा मैदान में शाम 7 बजे रावण दहन कार्यक्रम हुआ। इसमें जूनियर अक्षय कुमार कहे जाने वाले विकल्प मेहता भी शामिल हुए।
  • अयोध्या बाइपास, भेल, आनंद नगर, करोंद, नीलबड़ समेत कई स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम हुआ।
  • संत हिरदाराम नगर के दशहरा मैदान में 51 फीट का रावण, 41 फीट का कुंभकर्ण और 41 फीट का मेघनाद जलाया गया। शाम 6 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी।
  • शाम 6.30 बजे से भेल के मीनाल स्पोर्ट्स मैदान में 51 फीट का रावण, 41-41 फीट के कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए गए।
  • कोहेफिजा में 40 फीट का रावण दहन हुआ। मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले नहीं जलाए गए। रंगारंग आतिशबाजी की गई।
  • शाहपुरा स्थित शैतान सिंह चौराहा के दशहरा मैदान में शाम 7 बजे 51 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया गया।
  • साकेत के भगतसिंह चौराहा स्थित सुभाष खेल मैदान में शाम 7.30 बजे 51 फीट ऊंचे रावण का दहन हुआ।
  • कलियासोत दशहरा मैदान पर जनश्री लोक कल्याण समिति के तत्वावधान में रात 8 बजे 51 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए।
  • श्रीराम मंदिर समिति ने जंबूरी मैदान में शाम 6.30 बजे में रावण दहन किया।
  • अयोध्या नगर में हिंदू उत्सव समिति ने शाम 7 बजे रावण दहन किया।
  • गोविंदपुरा स्थित दशहरा मैदान में रावण का पुतला 52 फीट और मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले 45-45 फीट के जलाए गए

चल समारोह पुराने शहर से छोला पहुंचा
हिंदू उत्सव समिति ने मंगलवार दोपहर 12 बजे से बांके बिहारी मंदिर मारवाड़ी रोड से चल समारोह शुरू किया। समिति के प्रवक्ता संतोष गुप्ता ने बताया कि चल समारोह में धर्मध्वजा, ढोल, डीजे, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का रथ, लंकाधिपति रावण रथ, अशोक वाटिका, मेघनाद-कुंभकर्ण के रथ और झांकियां शामिल रहीं। समिति के अध्यक्ष संतोष साहू ने बताया कि चल समारोह अपने परंपरागत मार्गों से होता हुआ छोला दशहरा मैदान पर पहुंचा। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री विश्वास सारंग और पूर्व महापौर आलोक शर्मा मौजूद।

Previous Article

एनिमल’ के बाद फिल्मों से 6 महीने ...

Next Article

भाजपा का तंज, कांग्रेस ने फिर बदले ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    व्यापम घोटाले में पांच लोगों को मिली सज़ा

    February 21, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर उमंग सिंघार के बाद ओमकार सिंह मरकाम भी सक्रिय

    July 2, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मध्यप्रदेश में सरकार नहीं परिवार चलाता हूँ – मुख्यमंत्री श्री चौहान

    August 18, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    ‘संजय राउत जी! आपके विधायक अगवा नहीं, भगवा हो गए’

    June 30, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीदों को किया नमन

    March 2, 2020
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    बिजली कंपनी के सहायक यंत्री के घर छापा

    August 5, 2022
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    कम मतदान ने खोली भाजपा के मैनेजमेंट की पोल

  • खेल

    निदास ट्रॉफी 2018: शिखर धवन ने बनाए 198 रन तो वाशिंगटन सुंदर ने लिए 8 विकेट, देखिए टीम का रिपोर्ट कार्ड

  • विदेश

    यूक्रेन विवाद के चलते ट्रंप ने रद्द की पुतिन के साथ G-20 के दौरान होने वाली मुलाकात



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010