anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›कैबिनेट ने बैरंग लौटाया प्रस्ताव, एआरटीओ की नियुक्तियां अटकी

कैबिनेट ने बैरंग लौटाया प्रस्ताव, एआरटीओ की नियुक्तियां अटकी

By anupamsavera.com
December 13, 2017
135
0
Share:

भोपाल। 13 सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) की नियुक्तियों का रास्ता निकालने परिवहन विभाग द्वारा कैबिनेट में रखा प्रस्ताव बैरंग वापस लौटा दिया गया। विभाग ने इन्हें पदोन्न्ति के पदों के विरुद्ध नियुक्त करने या सीधी भर्ती के पद न होने से चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति न देने का प्रस्ताव रखा था। बैठक में प्रस्ताव आते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस पर बाद में विचार किया जाएगा। इसी तरह मांझी जाति के प्रमाण-पत्र बनाकर धीमर, कहार, भोई, केवट, मल्लाह और निषाद जाति के व्यक्तियों द्वारा सरकारी नौकरी और शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश लेने वालों को सरंक्षण देने का फैसला लिया गया। हालांकि इन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने हुए जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मांझी जनजाति का प्रमाण-पत्र बनाकर नौकरी और शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश करने वालों को संरक्षण देने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा विधायक मोती कश्यप ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि 11 नवंबर 2005 के पहले धीमर, कहार, भोई, केवट, मल्लाह और निषाद जाति के जिन व्यक्तियों ने नौकरी या शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश ले लिया था, उन्हें संरक्षण दिया जाए। इन व्यक्तियों को आरक्षण का लाभ तब तक नहीं दिया जाएगा, जब तक कि संवैधानिक रूप से इनको लेकर अंतिम फैसला नहीं हो जाता है। उल्लेखनीय है कि ये सभी जातियां कई विधानसभा क्षेत्रों में अच्छा खासा दखल भी रखती हैं।

इसके अलावा मंत्रालय विस्तार परियोजना से जुड़े दो प्रस्ताव बैठक में रखे गए, जिन्हें मंजूरी मिल गई। इन प्रस्तावों के तहत अब मंत्रालय एनेक्सी की लागत लगभग पांच सौ करोड़ रुपए हो गई है। साथ ही नए भवन में फर्नीचर नया ही लगाया जाएगा। पहले यह विचार था कि मौजूदा भवन से नए भवन में स्थानांतरित होने पर पुराना फर्नीचर वहां लगा दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने इससे असहमति जाहिर करते हुए पूरा नया फर्नीचर लगाने के निर्देश दिए हैं। इस पर करीब 41 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। इसके अलावा आंतरिक साज-सज्जा, विधानसभा से मंत्रालय तक सड़क का निर्माण, मुख्यमंत्री सुरक्षा के उपकरण सहित अन्य कार्यों के लिए 131 करोड़ रुपए की मंजूरी भी दी गई।

कागजों पर जिंदा योजनाओं को बंद करो

बैठक में तिलहन फसलों की विकास की योजनाओं का प्रस्ताव आने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटी-छोटी ये योजनाएं अनुपयोगी हो चुकी हैं। ये सिर्फ कागजों पर चल रही हैं। इनकी प्रासंगिकता समाप्त हो चुकी है। इन्हें बंद करके इनकी राशि का उपयोग दूसरी योजनाओं में कर किसानों को लाभांवित किया जाए। चर्चा के बाद प्रस्ताव को वापस लौटा दिया गया।

आठ लाख किसानों को बंटेगा 880 करोड़ रुपए का भावांतर

अनौपचारिक बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को भावांतर भुगतान योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवंबर में योजना के तहत जो फसल बिकी है, उसका भावांतर भुगतान 25 से 30 दिसंबर के बीच किया जाएगा। सभी मंत्री प्रभार या गृह जिले में इस दौरान जाएं और भावांतर भुगतान के कार्यक्रम करें।

बिजली कंपनियों के कर्ज की गारंटी लेगी सरकार

कैबिनेट में तय किया गया कि बिजली कंपनियों ने लघु अवधि के लिए पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन से लिए जाने वाले डेढ़ हजार करोड़ रुपए के कर्ज की गारंटी राज्य शासन लेगा। बिजली कंपनियों को इसके एवज में एक की जगह आधा प्रतिशत गारंटी फीस प्रतिवर्ष देंगी। पिछले साल भी कंपनियों ने जो कर्ज लिया था, उसमें भी गारंटी फीस आधा प्रतिशत ही रखी गई थी।

Previous Article

भावांतर योजना के सिस्टम में गुम हो ...

Next Article

गुजरात चुनाव 2017: हार्दिक पटेल का आरोप- ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    विकास का यज्ञ चालू रहेगा,पुल-पुलिया और सड़क ही नहीं लोगों की जिंदगी भी बनाना है- मुख्यमंत्री

    May 26, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में भगदड़

    July 25, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    सीएम ने कहा, ‘बाबुल की दुआएं लेती जा जा तुझको सुखी संसार मिले’

    May 12, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना राकेश के परिवार का भरण-पोषण कर बनी सहारा (खुशियों की दास्तां)

    January 20, 2020
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    22 जनवरी को अयोध्या में मनेगी दूसरी दिवाली, MP के 25 लाख से अधिक परिवारों को पीले चावल से मिलेगा ...

    November 22, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री श्री चौहान आज राघोगढ़ में लाड़ली बहना सम्मेलन में होंगे शामिल

    July 8, 2023
    By anupamsavera.com

  • खेल

    दूसरे टेस्ट मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम को भी लगा बड़ा झटका, कप्तान केन विलियमसन हुए बाहर

  • देश

    दीपसिद्धू को लाल किले की घटना के दौरान दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।”

  • देश

    भारत में खत्म हुई कोरोना थर्ड वेव की कहानी – प्रमुख वायरोलॉजिस्ट जैकब जॉन



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010