anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान: विकास यात्राएं कर्मकांड नहीं, जनता की जिंदगी बदलने का महायज्ञ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान: विकास यात्राएं कर्मकांड नहीं, जनता की जिंदगी बदलने का महायज्ञ।

By anupamsavera.com
February 11, 2023
61
0
Share:

मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार ने शनिवार को कहा कि हमारी विकास यात्राएं निरंतर जारी है। यह केवल कर्मकांड नहीं बल्कि जनता की जिंदगी बदलने का हमारा महायज्ञ है। इसमें सिर्फ सभाएं नहीं हो रही है, बल्कि लोकार्पण-शिलान्यास के साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओं में जोड़े गए नामों को लाभ वितरण और छूटे हुए नामों को जोड़ने का काम भी हो रहा है।

मध्यप्रदेश सरकार ने पांच फरवरी को विकास यात्राओं का आगाज किया था। खुद मुख्यमंत्री ने भिंड में विकास यात्रा निकाली थी। इसके बाद हर स्तर पर विकास यात्राएं निकाली जा रही है। इसमें प्रशासन का पूरा अमला लगा हुआ है। कांग्रेस इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ तो इन यात्राओं को निकास यात्रा तक कह चुकी है। शनिवार को पौधरोपण के बाद शिवराज ने कहा कि इन यात्राओं के जरिये केंद्र या राज्य की योजना से अगर कोई छूट गया है तो उसका नाम जोड़ते हैं। इन्हीं के माध्यम से हितग्राहियों के साथ संपर्क और संवाद तो होता ही है। साथ ही कई नवाचार भी हो रहे हैं।

रोज नए नवाचारों का जिक्र
शिवराज ने कहा कि मैं रोज उन नवाचारों का जिक्र कर रहा हूं। मुझे लगता है प्रदेश में जो अच्छी चीज हो रही है उसको पूरे प्रदेश को बताना चाहिए। मैं रोज अलग-अलग जिलों के नवाचार से इसलिए परिचित करा रहा हूं ताकि अपने गांव के विकास के लिए केवल सरकार ही योजनाएं नहीं बल्कि जनता भी अपनी तरफ से कुछ बेहतर करने के लिए संकल्प लें।

फिर पूछा कमलनाथ से सवाल
शिवराज ने कहा कि अब मुझे कांग्रेस की हालत के बारे में कुछ नहीं कहना है। वो आपस में ही कह रहे हैं। मैं जरूर जो सवाल पूछता हूं फिर यह उल्लेख करते हुए कि जनता को यह जानना जरूरी है कि वोट लेने के लिए जितनी चीजें लिखने की थी सब लिख दी गई। लेकिन जो कहा गया जो वादे किए गए वो पूरा करने के लिए कभी कदम नहीं उठाए गए। कमलनाथ जी, आपने अपने वचन पत्र में वादा किया था जैविक खेती के प्रशिक्षण, प्रमाणित बीज एवं विपणन हेतु विशेष पैकेज दिया जाएगा। विशेष पैकेज देना तो दूर वो तो जैविक खेती को ही भूल गए थे। आपने जो कहा वो आपने किया नहीं।

इंदौर को दी बधाई
शिवराज ने कहा कि मुझे आज यह बताते हुए प्रसन्नता है कि मध्यप्रदेश कई नवाचार कर रहा है। हमारे इंदौर नगर निगम ने नवाचार के तौर पर ग्रीन बॉन्ड जारी किए हैं। इंदौर नगर निगम ने तय किया कि बिजली के खर्च को कम करने के लिए नर्मदा जी का जल खरगोन जिले के जलूद से आता है, वहां सोलर पावर प्लांट लगाएंगे। पैसे की जरूरत को ग्रीन बॉन्ड जारी कर जुटाएंगे। इंदौर का ग्रीन बॉन्ड जारी हुआ और ढाई घंटे में ही ओवर प्राइस हो गया। पहले दिन लगभग 650 करोड़ से ज्यादा के बॉन्ड भरे गए। अभी दो दिन और शेष हैं। जरूरत थी 244 करोड़ रुपये की। 305 करोड़ रुपये में यह पूरा पावर प्लांट लगेगा। इंदौर और विशेषकर मध्यप्रदेश में हम हरित क्रांति के लिए काम कर रहे हैं, उस पर विश्वास कर लोगों ने बॉन्ड भरे हैं।

किस जिले में क्या हुआ नवाचार
सीधी में ग्राम रत्न सम्मानः सीधी जिले में हर गांव में उत्कृष्ट काम करने वाले नौ लोग छांट रहे हैं। उन्हें ग्राम रत्न सम्मान दिया जा रहा है। मोटे अनाज के संग्रहण और उत्पादन के लिए जागरूकता अभियान चल रहा है।
एनीमिया मुक्त नरसिंहपुरः नरसिंहपुर जिले में एनीमिया से मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। जाति प्रमाण पत्र वितरित हो रहे हैं ताकि बच्चों को भटकना न पड़े। भू-अभिलेख शुद्धिकरण का अभियान भी चल रहा है। आयुष्मान और आधार कार्ड के शिविर लगाए जा रहे हैं।
कटनी में फाइलेरिया उन्मूलनः कटनी जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। दवा के सेवन की शपथ दिलाई जा रही है।
भोपाल में सफाईकर्मियों का सम्मानः भोपाल जिले में निशुल्क जांच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सफाईकर्मियों का सम्मान करने के काम भी कई जगह हाथ में लिए गए हैं।
देवास में विकास की दीवारः देवास जिले में विकास की दीवार बनाई है, जहां इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया जा रहा है। विकास उपवन लगाए जा रहे हैं।

Previous Article

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज ...

Next Article

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेंगलुरू ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    Anti Conversion Law: कांग्रेस सरकार द्वारा मतांतरण निरोधी कानून वापस लेने के फैसले पर सियासत गरमाई है।गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ...

    June 16, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    “आयुष आपके द्वार” योजना एक अगस्त से पूरे प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों पर उपलब्ध रहेगी आयुष ...

    August 1, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    सुल्तानगढ़ के जांबाजों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया, राष्ट्रपति पदक के लिए भी अनुशंसा करेंगे

    August 24, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    MP: बीजेपी में टिकट पर महामंथन, अब केंद्र को भेजे जाएंगे नाम

    October 29, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेशराजनीति

    बड़वानी में पीएम मोदी ने की जनसभा:बोले-राजस्थान में कांग्रेस को चुना तो सर तन से जुदा के नारे लगे, अब ...

    November 14, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    जांच कमेटी ने आरोपी छात्रों को चेतावनी देकर छोड़ने को कहा

    March 22, 2019
    By anupamsavera.com

  • देश

    वेंकैया नायडू ने राज्यसभा में अनुपस्थिति रहने पर मंत्रियों की आलोचना की

  • विदेश

    भारत के ब्रिटिश उच्चायुक्त की शिकायत का असर: कमिश्नर डीएफओ से बोले- वीआईपी विजिट पर ही सफाई नहीं हो, आपसे नहीं संभलता तो हमें सौंप दो

  • मध्यप्रदेश

    पूरे जिले मे दबदबा रखना चाहते हैं विधायक त्रिपाठी



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010