anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने दतिया में नवीन एयरपोर्ट का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने दतिया में नवीन एयरपोर्ट का किया शिलान्यास

By anupamsavera.com
August 22, 2023
37
0
Share:

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दतिया में 29 करोड़ 30 लाख की लागत से नवीन एयरपोर्ट का शिलान्यास कर दतिया के बसई में महाविद्यालय खोलने, नगर पंचायत बनाने के साथ-साथ ग्राम खिरिया फैजुल्ला का नाम खिरिया सरकार करने के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की घोषणा की। अध्यक्षता केन्द्रीय नागरिक विमानन एवं उड्यन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम में जल संसाधन एवं मछुआ कल्याण मंत्री श्री तुलसी सिलावट, लोक निर्माण राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी श्री सुरेश धाकड़, बाँस बोर्ड के अध्यक्ष श्री घनश्याम पिरौनिया, विधायक भाण्ड़ेर श्रीमती रक्षा संतराम सिरौनिया और श्री सुरेन्द्र बुद्यौलिया आदि मंचासीन थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक विकास दतिया में हुआ। इसके पीछे गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र की अथक मेहनत एवं परिश्राम के साथ माँ पीताम्बरा की कृपा रही है। बहनों के खाते में प्रति माह 1 हजार रूपये की राशि पहुँच रही है, जो धीरे-धीरे बढ़ा कर प्रतिमाह 3 हजार की जायेगी। यह राशि नही है बल्कि बहिनों के मान सम्मान देने के साथ उनका हक दिया है। बहनें अब पैसे के लिए किसी के सामने हाथ नही फैलाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत माँ पीताम्बरा की धरा दतिया से ही की गई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेज एवं इंजीनयरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले बेटा-बेटियों की फीस अब सरकार भरेगी। इसी 22 अगस्त से युवाओं को रोजगार देने के साथ स्टाईपेंड देने हेतु मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना शुरू की जा रही है, जिसमें आईटीआई एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण युवाओं को 8 से 10 हजार रूपये का स्टाईपेंड दिया जाएगा।

केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज का दिन दतिया जिले के लिए ऐतिहासिक है। दतिया में नवीन एयरपोर्ट के बन जाने पर 19 सीटर विमान उतरने की सुविधा प्राप्त होगी। एयरपोर्ट से खजुराहो एवं भोपाल के लिए हवाई सेवाएँ भी शुरू की जायेगी। ग्वालियर का नवीन एयरपोर्ट भी 15 माह में तैयार होगा।

श्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ धार्मिक क्षेत्रों में भी विमानों की सेवाएँ देना शुरू कर दिया है। श्रीनगर-जम्मू में भी नये एयरपोर्ट की सुविधा मिलेगी। दतिया में माँ पीताम्बरा पीठ प्राचीनकाल से ही शक्तिपीठ का केन्द्र रहा है। उनकी दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया ट्रस्ट की अध्यक्ष रहने के साथ यहाँ आकर रात-दिन पूजा करती थी।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दतिया के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। हम मुख्यमंत्री के आभारी है। मुख्यमंत्री की प्रेरणा से दतिया में गौरव दिवस एवं माँ पीताम्बरा का प्रकटोत्सव मनाने की नई परंपरा भी शुरू की गई।

सांसद श्रीमती संध्या राय ने स्वागत भाषण दिया। एयरपोर्ट ऑफ इंडिया के चेयरमेन श्री संजीव कुमार, पूर्व विधायक सर्वश्री प्रदीप अग्रवाल, डॉ. आशाराम अहिरवार और मदन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा धीरू दांगी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति बृजेश यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शांति प्रशांत ढेंगुला सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Previous Article

चांद पर स्टेशन बनाने की तैयारी:क्या किसी ...

Next Article

जीएसटी राजस्व में 26% और पंजीयन राजस्व ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    प्रदेश में फिर डराने लगे कोरोना के आंकड़े

    July 9, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    ओमकारेश्वर में श्रद्धालुओं को लेकर मीटिंग

    July 5, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    कांग्रेस के रावत होंगे केंद्रीय मंत्री के सामने

    April 5, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    सास की हत्या करके पत्नी संग भाग रहा था

    March 30, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मध्यप्रदेश: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना के जन्मदिन को बनाया यादगार, महिलाओं के खाते में आएंगे 1 हजार ...

    June 10, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    जबलपुर: अस्पताल ने स्थापित की फायरमैन ड्रेस में गणपति बप्पा की मूर्ति, अगस्त में आग लगने से हुई थी आठ ...

    September 3, 2022
    By anupamsavera.com

  • देश

    राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी मामले में केंद्रीय मंत्री तोमर को झारखंड HC से बड़ी राहत

  • व्यवसाय

    सरकार ने दिया आदेश: खुशखबरी- बैंक जल्द ट्रांसफर करेगा आपके खाते में पैसा

  • देश

    राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने चार फर्जी फर्म चिन्ह्ति की



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010