anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›पत्नी और बेटे के साथ जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं सीएम चौहान, कहा-नींद में भी कांग्रेस नेता कहते हैं शिवराज हटाओ

पत्नी और बेटे के साथ जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं सीएम चौहान, कहा-नींद में भी कांग्रेस नेता कहते हैं शिवराज हटाओ

By anupamsavera.com
October 3, 2018
153
0
Share:

सीहोर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र बुदनी के नांदनेर गांव पहुंची। इस दौरान उनक साथ उनकी पत्नी साधना सिंह बेटे कार्तिकेय चौहान और मंत्री रामपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता ग्रामीण जन मौजूद रहे। यहां जन आशीर्वाद यात्रा को मंच से संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कंहा की गौ माता की रक्षा के लिए एक अलग से मंत्रालय बना रहा हूं। जंहा-जंहा मिलेगी छोटी बड़ी गौ शाला बनाएंगे। गौ माता को प्रणाम करते हुए गौ माता की रक्षा करेंगे। वहीं, सीएम ने सड़क हादसे में मृतक पुलिसकर्मी अशोक सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, उनके परिवार की हर संभव मदद की जाएगी मृतक के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी।

पिता के लिए प्रचार कर रहे हैं कर्तिकेय: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने पुणे के सिम्बियोसिस लॉ कॉलेज से पढ़ाई की है और फिलहाल बिजनेस कर रहे हैं। कार्तिकेय भी प्रचार पर निकल जाते हैं। कार्तिकेय अपने पिता की बुदनी विधानसभा में जनसंपर्क के लिए निकल जाते हैं। कई रैलियों पर वह मंच साझा कर चुके हैं।

बकतरा में भी सभा को किया संबोधित: सीएम शिवराज ने बकतरा गांव में जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस पर निशाना साधाते हुए सीएम शिवराज सिंह ने कहा, कांग्रेस अपने जमाने में क्या करती थी, जब मैं इतने विकास कर सकता हूं तो कांग्रेस ने यह योजनाएं क्यों नहीं बनाई। प्रदेश गड्डों का प्रदेश था, बर्बाद प्रदेश था, बीमारू प्रदेश था, अंधेरों का प्रदेश था। कांग्रेस के नेता मुझे गाली बकने का काम करते है। कांग्रेस के बड़े नेता ज्योतिरादित्य, कमलनाथ और दिग्विजय ये सब मुझे गाली देने का काम करते है। कांग्रेस को लगता था ये दुपला पतला जैत वाला लड़का क्या सरकार चलाएगा। कोई नालायक कहता है, कोई दुष्ट कहता है, कोई मदारी कहता है। कांग्रेस के नेता नींद में भी शिवराज हटाओ की बात करते हैं।

विकास कार्यों का किया शुभारंभ: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुदनी में 27 करोड़ रुपये लागत के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने 9 करोड़ रुपये लागत के अन्य क्षेत्रीय विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा, बुदनी का चौमुखी विकास हुआ है। अभी इसे विकास के मार्ग पर आगे तक ले जाकर देश के श्रेष्ठ शहरों में शामिल कराना है। इसके लिए हम सभी मिलकर प्रयास करते रहेंगे। मैंने अपने कार्यों से बुधनी के विकास को सुनिश्चित किया और साथ ही मध्यप्रदेश के विकास को भी गति प्रदान की। बुदनी को विकास की और भी मंज़िलें तय करनी हैं। बुधनी को सर्वश्रेष्ठ शहर बना कर दिखाऊंगा।

Previous Article

इतने वर्षों से भारत के खिलाफ टेस्ट ...

Next Article

सरकार ने Facebook से मांगी रिपोर्ट, पूछा- ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    भारतीय नौसेना का 24 घंटे में एक और सफल ऑपरेशन, समुद्री डाकुओं के चंगुल से छुड़ाए गए 19 पाकिस्तानी

    January 30, 2024
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य

    June 23, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मंत्री वर्मा का विवादास्पद बयान

    April 9, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    नेपाल में हुई योगा स्पार्धा में इंदौर की नवनी ने जीता गोल्ड

    December 23, 2017
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश में धार्मिक नेताओं के राज्य मंत्री दर्जे पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

    April 9, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    ज्योतिरादित्य सिंधिया जिस डिनर में पहुंचे, उससे CM कमलनाथ ने बनाई दूरी

    January 17, 2020
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    पाकिस्तानी तालिबान नेता की सूचना देने वाले को 50 लाख डॉलर इनाम देगा अमेरिका

  • मना॓रंजन

    ओपनिंग वीकेंड में आलिया भट्ट की फिल्म ने की धमाकेदार कमाई

  • मना॓रंजन

    कार्तिक आर्यन ने ‘शहजादा’ के दिल्ली सेट से शेयर किया फोटो, शूट किया सीक्वेंस सॉन्ग

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010