anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›CM Shivraj In Shahdol : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शहडोल में बोले- मध्य प्रदेश मेरा मंदिर, जनता मेरी भगवान

CM Shivraj In Shahdol : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शहडोल में बोले- मध्य प्रदेश मेरा मंदिर, जनता मेरी भगवान

By anupamsavera.com
October 16, 2023
43
0
Share:

शहडोल के कंकाली देवी मंदिर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मां कंकाली देवी की पूजा अर्चना की। सभा के पहले कन्या पूजन एवं एक महिला के पैर धोकर मुख्यमंत्री ने महिला सम्मान का संदेश दिया। उन्‍होंने अंतरा गांव में सभा को संबोधित किया। कहा -जनता की सेवा ही मेरे लिए मां की पूजा है। मध्य प्रदेश मेरा मंदिर है मध्य प्रदेश में रहने वाली जनता मेरी भगवान है जनता का पुजारी शिवराज सिंह चौहान है।

कंकाली मैया की जय से सीएम ने भाषण की शुरुआत की, दोनों हाथ जोड़कर बोले-राम-राम सबको प्रणाम।मुख्यमंत्री बोले- कंकाली मैया की कृपा आप सब पर बरसती रही मां से यही प्रार्थना करते हैं। मन से अपने पूरे परिवार के लिए मांग कर आया हूं पूरा मध्य प्रदेश की जनता मेरा परिवार है। आपका मंगल हो आपका कल्याण हो इसीलिए तो तुम्हारा भाई मुख्यमंत्री बनकर तुम्हारी सेवा करता रहे। कंकाली मैया आशीर्वाद की ऐसी कृपा करना कि मेरी जनता के दुख दर्द ना रहे उनके पांव में कांटा भी ना करें, कांटा भी न लगे।

बेटा चिंता मत करना तुम्हारा मामा जिंदा है खुशबू की संपूर्ण व्यवस्था मामा करेगा
खुशबू कोल को मंच पर बुलाकर कहा -बेटा चिंता मत करना तुम्हारा मामा जिंदा है खुशबू की संपूर्ण व्यवस्था मामा करेगा। उल्लेखनीय है की खुशबू कोल के माता-पिता का देहांत हो गया था। मुख्यमंत्री इसलिए नहीं होता है कि सत्ता के सिंहासन पर बैठकर आनंद उठाओ जनता की बेहतर से बेहतर सेवा करता हूं इसलिए मैं मुख्यमंत्री हूं।जनता की सेवा ही मेरे लिए मां की पूजा है। मध्य प्रदेश मेरा मंदिर है मध्य प्रदेश में रहने वाली जनता मेरी भगवान है जनता का पुजारी शिवराज सिंह चौहान है। आज मैंने अपनी बहन के पांव पखारे जल को माथे से लगाया मैं इसलिए करता हूं कि पूरे समाज में यह संदेश जाए की मां बहन बेटी के सम्मान के बिना दुनिया नहीं चल सकते। बेटी नहीं बचाओगे तो बहू कहां से लाओगे। चल ही नहीं सकती पूरी दुनिया बेटियों के बिना।

प्रदेश की आधी सीटों पर केवल बहना चुनाव लड़ेंगी
लाड़ली बहना योजना मैंने इसलिए बनाई ताकि मेरी गरीब बहने जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है ऐसी बहनों को हजार रुपए की भी दिक्कत होती थी हाथ फैलाने पड़ ते थे कई बार तो पैसा मिलते नहीं थे। इसीलिए मैंने यह लाड़ली बहना योजना चलाई ताकि मेरी बहनों को किसी तरह की दिक्कत ना हो। मेरी बहनों में तुम्हारा सगा भाई हूं। एक करोड़ 32 लाख मेरी बहनें हैं। बहनें बोलती हैंं कि अब तो घर में मेरी इज्जत बढ़ गई है।

मामा के पास पैसे के कोई कमी नहीं है
जब धर्मात्मा राज करते हैं तो परमात्मा भी प्रसन्न रहते हैं। पैसे की कोई कमी नहीं आएगी। सब के मकान बनेंगे। कांग्रेस ने कुछ नहीं किया केवल बातें करती है। आजकल वह कह रहे हैं कि बच्चों की पढ़ाई पैसे देंगे। बेटियों और बेटों की साइकिल भी मामा ने दी कमल नाथ ने तो साइकिल तक देना बंद कर दिया था। शहडोल को एक कस्बा बनाकर रख दिया था। इसको सुंदर संभाग बनाने का काम मामा ने बनाया। सारी चीजे बताना नहीं चाहता इंजीनियरिंग कॉलेज मेडिकल कॉलेज सब कुछ। शहडोल में हवाई अड्डा बनवाऊंगा यहां बहुत जरूरी है विकास की जितनी चीज हैं सबको पूरा करूंगा।

जैतपुर विधान सभा क्षेत्र का दौरा
मुख्‍यमंत्री जैतपुर विधान सभा क्षेत्र के भाटिया गांव में स्थित मां सिंह वाहिनी के दरबार पहुंचे। यहां पूजा अर्चना करने के बाद चुनावी सभा को संबोधित किया। विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जिले में यह पहला दौरा रहा। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में सुरक्षा को लेकर पुलिस तैयारियों में लगी रही।

3000 कर दूंगा तब मुझे चैन मिलेग
कांग्रेसी आजकल बहुत परेशान है बोल रहे हैं कि सीएम बोलता है यह तो चुपके से पैसा डाल देगा तो मैंने कहा भैया पैसा में डाल रहा हूं तुमको दिक्कत क्या है। पैसे का इंतजाम कर रहा हूं चुपचाप 1500 डाल दूंगा और यही नहीं रुकूंगा इसके बाद साढ़े 1700 इसके बाद 2000 फिर 2500 फिर 2750 बाद में 3000 कर दूंगा तब मुझे चैन मिलेगा।

दो प्रसिद्ध देवी मंदिरों में जाकर मत्था टेकें
मुख्यमंत्री दो प्रसिद्ध देवी मंदिरों में जाकर मत्था टेकें। मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर जयसिंहगनर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम अंतरा में स्थिति कंकाली मंदिर परिसर के पास सभा की तैयारी की गई है।

Previous Article

Tiger 3 Trailer: इंतजार खत्म! एक्शन के ...

Next Article

44 जिलों में ईवीएम-वीवीपीएटी के प्रथम रेंडमाइजेशन ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम के सदस्यों के साथ लगाए पौधे

    September 2, 2023
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    MP Board MPBSE : एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार

    May 12, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    शिवराज सरकार ने कम किया बच्चों का ‘बोझ’, हफ्ते में एक दिन बैगलेस; होमवर्क के भी नियम

    September 3, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपनी पत्नी और दोनाें बेटों के साथ उज्जैन पहुंचे

    December 1, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज, 6 से 22 जनवरी तक जुड़ेंगे नये नाम; कलेक्टर ने जारी किये आदेश

    December 20, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीदों को किया नमन

    March 2, 2020
    By anupamsavera.com

  • देश

    सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना से जान गंवाने वालों के परिवारों को 50,000 रुपये का मुआवजा देने के केंद्र सरकार के फैसले की सराहना की है

  • विदेश

    अमेरिका में फ्रीडम डे परेड में फायरिंग, 6 की मौत, 24 घायल, संदिग्ध हिरासत में

  • मध्यप्रदेश

    पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले, टाइगर अभी जिंदा है



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010