anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›मुख्यमंत्री का ऐलान… मप्र में गरीबी को खत्म कर नया इतिहास रचेंगे

मुख्यमंत्री का ऐलान… मप्र में गरीबी को खत्म कर नया इतिहास रचेंगे

By anupamsavera.com
September 6, 2018
82
0
Share:

खरगोन : जन आशीर्वाद यात्रा के तहत बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नया नारा देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार पिछले १५ वर्षों से जनता की सेवा में दिनरात जुटी है। किसानों से लेकर बुजुर्ग, गरीब, मजदूर, महिलाओं व छात्र-छात्राओं के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने किसी काम के लिए जनता से भेदभाव नहीं किया। गरीब, आदिवासी, पिछड़ा व सामान्य सभी वर्ग का ध्यान रखा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस गरीबी हटाने का बोलती रहीं, लेकिन भी गरीबों की ओर ध्यान नहीं दिया। भाजपा ने हर वर्ग का ध्यान रखा। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार काम किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का सहयोग मिलता रहा तो एक दिन मप्र में गरीबी को खत्म कर नया इतिहास रचेंगे। यही मेरा तथा भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है। मुख्यमंत्री ने अपने ऊपर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता मेरे से मुकाबला नहीं कर सकते। इसलिए अब मेरे पर पत्थरों से हमला कर रहे हैं, लेकिन मैं इससे डरने वाला नहीं। मुख्यमंत्री ने करीब आधे ४० मिनट का भाषण दिया। जिसमें उन्होंने पुरानी योजनाओं को मंच से दोहराया। अंत में भाजपा के लिए जनता से वोट भी मांगे। सपाक्स द्वारा छह सितंबर को भारत बंद के आह्वान पर मुख्यमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। वे कार में बैठकर खंडवा के लिए रवाना हुए।

५ हजार करोड़ की सिंचाई योजनाएं
कांग्रेस के शासन से तुलना करते हुए मुख्यमंत्री ने भाषण में सबसे ज्यादा किसानों और मजदूरों की बात कही। भावांतर, फसल बीमा योजना, गेहूं पर बोनस सहित समर्थन मूल्य पर अतिरिक्त राशि बांटी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां नर्मदा की कृपा से सिंचाई के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित किए। मप्र में ५ हजार करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मप्र की धरती की प्यास बुझाने तक आराम नहीं करुंगा।

दो घंटे देरी से आए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री के भीकनगांव आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने चौक चौबंद व्यवस्था की। मुख्यमंत्री के आने के पूर्व करीब दो घंटे तक जनता को इंतजार करना पड़ा। दोपहर १२.५० बजे सीएम का हेलीकॉप्टर भीकनगांव पहुंचा। जहां हेलीपेड पर सांसद सुभाष पटेल, भाजपा महामंत्री राजेंद्र राठौड़ आदि ने उनकी अगुवानी की। यहां से मुख्यमंत्री खुले वाहन में सवार होकर जनता का अभिवांदन करते हुए सभा स्थल पर पहुंचे। कृषि उपज मंडी में कुछ देर बाद ही मुख्यमंत्री जनता को संबोधित किया।

मकानों पर लगाए काले झंडे, पुलिस ने निकाले
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन को कड़ी मशक्कत करना पड़ री है। यहां सीएम के आने के पूर्व कुछके मकानों व दुकानों के बाहर काले झंडे लगे होने से प्रशासन व पुलिस हरकत में आ गया। पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ काले झंडों को हटाया गया। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व चुरहट व सीधी में जनआशीर्वाद यात्रा के काफिले पर पथराव सहित सीएम की सभा में जूता फेंकने की घटना हुई थी। वहीं प्रदेश में जयस सहित सपाक्स संगठन की सरकार के प्रति बढ़ती नाराजगी से भी जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

सुरक्षा को लेकर किए कड़े बंदोबस्त
भीकनगांव में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पिछले बार की तुलना में सीएम की सुरक्षा के लिए दोगुना पुलिस बल तैनात किया गया है। दो दिन पूर्व चुरहट-सीधी में आशीर्वाद यात्रा पर पथराव और जूता फेंकने की घटना के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। मंच के आसपास पुलिस का खास पहरा रहेगा। कार्यक्रम के समापन के बाद सपाक्स संगठन द्वारा एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में ज्ञापन भी सौंपा।

मंच से मीडिया को रखा दूर
आमतौर पर मुख्यमंत्री अभी तक मीडिया से खुले रूप से मिलते रहे हैं। जन आशीर्वाद यात्रा में उन्होंने कई जगह प्रेसवर्ता कर मीडिया से चर्चा की। लेकिन दो दिन पूर्व की घटना के बाद सीएम की मीडिया से भी दूर बढ़ गई है। ऐसा पहली बार हुआ जब मीडिया को मंच के नजदीक जाने की इजाजत नहीं दी गई। वहीं मुख्यमंत्री ने भी मीडिया से सीधे तौर पर कोई बात नहीं की।

नंदकुमार चौहान ने लगाया दम
विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को सुनिश्चत करने के लिए पिछले एक सप्ताह से भाजपा के पदाधिकारी तैयारी में जुटे हैं। खंडवा सांसद और पूर्व भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार चौहान का संसदीय क्षेत्र होने से उन्होंने आयोजन के लिए अपना पूरा दम लगा दिया। यह बात अलग है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई और भाजपा को हार मिली।

Previous Article

Paytm से घर बैठे हर दिन कमा ...

Next Article

आजादी के 70 साल बाद पहली बार ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    डंपर घोटाले में सीएम शिवराज और उनकी पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से राहत

    September 20, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    जब मंच पर सीएम शिवराज ने साधना के लिए गाया, तुमको चलना होगा…

    July 3, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    भोपाल में दृष्टिहीन छात्रों ने नौकरी के लिए किया जल सत्याग्रह

    December 27, 2017
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश में बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज, बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

    March 8, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    स्काईमेट ने कहा- इस साल सामान्य मानसून का अनुमान:शुरुआत में अल नीनो का असर दिखाई दे सकता है, दूसरे फेज ...

    April 9, 2024
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    हाई कोर्ट के निर्णय के बाद मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, 66 नर्सिंग कॉलेज की मान्यता निरस्त

    May 28, 2024
    By anupamsavera.com

  • ब्रेकिंग न्यूज़

    मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज बोले- बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहक बनेगी “लाड़ली बहना योजना”

  • खेलब्रेकिंग न्यूज़

    World Cup 2023: सुनील गावस्कर ने दिया जवाब। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच खेलने से टीम को फायदा या नुकसान?

  • मध्यप्रदेश

    भारी बारिश के बीच CM शिवराज ने फहराया तिरंगा, बोले- भोपाल में बनाएंगे वीर स्मारक

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010