anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग में शिवराज सिंह चौहान ने दिए कलेक्टर को निर्देश

प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग में शिवराज सिंह चौहान ने दिए कलेक्टर को निर्देश

By anupamsavera.com
May 12, 2020
49
0
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सभी जिला कलेक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ​जरिए राज्य में कोरोना के हालात पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे मध्य प्रदेश से अपने गृह राज्य लौटने वाले प्रवासी मजदूरों को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराएं.

‘प्रवासी श्रमिकों को सुविधाएं मुहैया कराएं’
मुख्यमंत्री शिवराज ने जिला कलेटक्टरों से कहा कि वे सड़कों पर पैदल जा रहे प्रवासी श्रमिकों के लिए भोजन और रहने की व्यवस्था करें, साथ ही उनके आगे की यात्रा के लिए वाहन उपलब्ध कराएं. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन श्रमिकों को सुविधाजनक ढंग से उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए संबंधित प्रांतों के साथ चर्चा की गई है.

‘दूसरे राज्य के मजदूरों को अतिथि समझें’
मुख्यमंत्री शिवराज ने कलेक्टरों से कहा कि वे बड़ी संख्या में पैदल यात्रा कर रहे लोगों को अतिथि समझें और उनका स्वागत करने के लिए उचित सुविधा प्रदान करें. उन्होंने कहा कि संबंधित जिला प्रशासन द्वारा दी गई राहत से श्रमिकों के चेहरे पर मुस्कान आएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव सभ्यता के इतिहास में कभी-कभी ही इस तरह की सेवा के अवसर आते हैं. देश के हृदय प्रदेश में दूसरे राज्यों के श्रमिकों का खुले दिल से स्वागत होना चाहिए.

‘सक्षम अधिकारियों को दें इसकी जिम्मेदारी’
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि श्रमिक किसी भी राज्य के हों, उन्हें मानवीय दृष्टिकोण से जरूरी सुविधाएं प्रदान की जाएं. उन्होंने कहा कि यह भाव सभी के मन में रहना चाहिए कि ‘हम सब भारत मां के लाल, भेदभाव का कहां सवाल’. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टरों से कहा कि वे अपने-अपने जिलों में इन श्रमिकों को सुविधाएं प्रदान करने का दायित्व सक्षम अधिकारियों को दें.

‘श्रमिकों को असुरक्षित स्थानों पर न रुकने दें’
मुख्यमंत्री शिवराज ने इस कार्य में स्वैच्छिक संगठनों, स्वयंसेवी संगठनों, राजनीतिक दलों से भी सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि श्रमिकों को रेल पटरी और हाइवे या अन्य असुरक्षित स्थानों पर विश्राम नहीं करने के लिए समझाएं. मुख्यमंत्री ने बड़वानी, सीहोर, दतिया, सागर, सिवनी, बालाघाट, मुरैना, बुरहानपुर, अनूपपुर, छतरपुर जिला कलेक्टरों के साथ ही ग्वालियर, इंदौर, रीवा और शहडोल के संभाग आयुक्तों से भी चर्चा की.

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने बताया कि जिलों के बीच समन्वय बढ़ाकर श्रमिकों के परिवहन की व्यवस्था को पुख्ता किया गया है. अपर मुख्य सचिव आईसीपी केसरी ने जानकारी दी कि रेल मंत्रालय से विभिन्न स्थानों के लिए ट्रेनें चलाने का अनुरोध किया गया है. छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के प्रवासी श्रमिकों को सुविधाएं देने के लिए अधिकारी निरंतर कार्य कर रहे हैं.

WATCH LIVE TV

Previous Article

बैन के बाद वापसी करना मुश्किल, जहां ...

Next Article

मोदी से चर्चा के बाद बोले बिल ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    कार से भिड़ी बाइक, युवती की मौत, युवक घायल

    February 22, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    20 जनवरी से हटेगा भोपाल का BRTS कॉरिडोर, सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश

    January 18, 2024
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    चिकित्सकों का कार्य सामान्य नौकरी या आजीविका से कहीं बड़ा है – मुख्यमंत्री श्री चौहान

    August 18, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    आधी रात को संघ कार्यालय पहुंचे CM शिवराज, वहां से सीधे गए बीजेपी दफ्तर, अटकलों का बाजार गर्म

    November 22, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा शुरू

    July 25, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव : शिवराज का प्रियंका पर हमला, बोले-जो लोग बेल पर है, वो भ्रष्टाचार के आरोप किस ...

    November 7, 2023
    By anupamsavera.com

  • खेल

    IPL 2020 RR vs KXIP: प्रीति जिंटा ने राजस्थान के खिलाफ मिली हार के बाद बढ़ाया टीम का हौसला, लिखी दिल छू लेने वाली बात

  • व्यवसाय

    इस साल 7.6 प्रतिशत रह सकती है भारत की वृद्घि दर: मूडीज

  • देश

    लोगों की जान खतरे में है-कांग्रेस नेता राहुल गांधी

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010