anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›वोटर्स को पैसे देने के मामले में कांग्रेस कैंडिडेट को क्लीनचिट, कलेक्टर की रिपोर्ट से राहत

वोटर्स को पैसे देने के मामले में कांग्रेस कैंडिडेट को क्लीनचिट, कलेक्टर की रिपोर्ट से राहत

By anupamsavera.com
February 24, 2018
165
0
Share:

भोपाल.अशोकनगर कलेक्टर वीएस चौधरी ने शुक्रवार को मुंगावली से कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव को क्लीनचिट दे दी। उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। भाजपा ने एक दिन पहले यादव का फोटो जारी कर चुनाव आयोग में शिकायत की थी कि वे मतदाताओं को पैसे बांट रहे हैं। इससे पहले सुबह सागर के भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन पर मुंगावली में एफआईआर दर्ज की गई।

जैन चुनाव प्रचार थमने के बाद मुंगावली में घूमते हुए दिखाई दिए थे। उधर, कोलारस में भी विधायक नरेंद्र कुशवाह की गाड़ी तोड़ने के मामले में कांग्रेसियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। इससे नाराज भाजपाई मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह के दफ्तर पहुंच गए। सीईओ से उनकी करीब 10 मिनट तक तीखी बहस हुई।

– अजय प्रताप सिंह (प्रदेश महामंत्री)-पंद्रह दिनों में जो शिकायतें की गई हैं, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई है?
– सलीना सिंह (सीईओ)- कार्रवाई हुई है, आप ऊपर मेरे आफिस में चलिए, जो कार्रवाई हुई है बता दिया जाएगा।
– अजय प्रताप सिंह – हमने कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव द्वारा जनसंपर्क के दौरान पैसे बांटने की शिकायत की। फोटो भी दी। फिर भी कार्रवाई नहीं हुई।
– सलीना सिंह -प्रथम दृष्टया: तो एेसा नहीं दिख रहा है कि प्रत्याशी द्वारा पैसे दिए जा रहे हैं। रिपोर्ट मांगी गई है।
– अजय प्रताप सिंह – बिना जांच के ही तय कर लिया गया कि प्रत्याशी पैसे नहीं बांट रहा है तो शिकायत का क्या फायदा। मीडिया से भी यही बात कही जा रही है।
– सलीना सिंह – ऐसा नहीं है, मैने तो प्रथम दृष्ट्या ही कहा है। आगे तो कलेक्टर की रिपोर्ट में सामने आएगा।
– बीडी शर्मा (प्रदेश महामंत्री)- कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने शिवपुरी में कलेक्टर बंगले का घेराव किया। भाजपा नेता सीताराम आदिवासी से बम्होरी विधायक महेंद्र सिंह ने अभद्रता की। क्या कार्रवाई हुई?
– सलीना सिंह -सभी में कार्रवाई के लिए कहा गया है। कई मामलों में तो कार्रवाई हुई भी है।
– बीडी शर्मा, विजेश लूनावत, हितेष वाजपेयी – कार्रवाई न होने से आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठता है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग से शिकायत करेंगे।
– सलीना सिंह-इस तरह की कोई बात नहीं है।
– विजेश लूनावत- कोलारस के कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र यादव द्वारा भिंड के भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के साथ मारपीट मामले में क्या कार्रवाई हुई?
– सीईओ -अारोपियों पर एफआईआर हुई है।

इस अधार पर क्लीनचिट

कलेक्टर ने लिखा है कि कांग्रेस प्रत्याशी ने बताया कि फोटो में मैंने हाथ में पैसे नहीं लिए हैं। मैं जब महिला के पैर छू रहा था उस समय चंद्रपाल को भी मना कर दिया था कि पैसे नहीं देना है। उधर, बृजेंद्र के समर्थक चंद्रपाल सिंह ने कलेक्टर को बताया कि महिला के पानी से भरा घड़ा लेकर सामने आने पर मैंने धार्मिक मान्यता के अनुसार घड़े में डालने के लिए 10 रुपए का नोट पर्स से निकाला था, लेकिन यादव ने घड़े में डालने के लिए नोट नहीं लिया।

भाजपा प्रवक्ता बोले- सीईओ कोई सीजेआई नहीं है जो अपने स्तर पर फैसला दें
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने मीडिया से कहा कि सलीना सिंह सीईओ हैं। भारत की मुख्य न्यायाधीश नहीं। वे तो इस तरह बात कर रही हैं जैसे सीजेआई हों। आखिर भाजपा की शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

Previous Article

कोलारस-मुंगावाली उपचुनाव : कांग्रेस-बीजेपी में सीधी टक्कर, ...

Next Article

मीशा को मिला इतना बड़ा ऑफर लेकिन ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    सुबह उठते ही करें संंबल की समीक्षा उसके बाद दूसरे काम- मुख्यमंत्री शिवराज की कमिश्नर्स को दो टूक

    July 10, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री ने विकास को मुद्दा बनाया, आत्माभिमान से जूझ रही कांग्रेस – डॉ. राघवेन्द्र शर्मा

    March 12, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    हम घोषणाएं नहीं काम करके दिखाएंगे, सुशासन की एक-एक सीढ़ियां चढ़ेंगे : नाथ

    January 10, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    जीत के जश्न के बाद हारे हुए प्रत्याशी के घर में तोड़फोड़

    July 4, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मातृभूमि की रक्षार्थ मेजर मनोज का बलिदान देशवासियों में सदैव राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करता रहेगा: CM

    June 13, 2023
    By Anupam Savera
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी आँगनवाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में वृद्धि का अनुसमर्थन

    July 5, 2023
    By anupamsavera.com

  • देश

    मैं कांग्रेस पार्टी का पूर्ण अध्यक्ष हूं, सोनिया गांधी

  • मना॓रंजन

    करण जौहर पर भड़के पाकिस्तानी सिंगर ने लगाया गाना चुराने का आरोप, टी-सीरीज ने दिया ये जवाब

  • मध्यप्रदेश

    शिवराज सिंह चौहान को अपने ही घर बुधनी में क्यों झेलनी पड़ रही है नाराजगी

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010