anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
Home›ब्रेकिंग न्यूज़›सुकमा में बच्चों को घर बैठे मिला जाति प्रमाण पत्र

सुकमा में बच्चों को घर बैठे मिला जाति प्रमाण पत्र

By anupamsavera.com
July 1, 2020
49
0
Share:

सुकमा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जाति प्रमाण पत्र के अभाव में होने वाली परेशानी को देखते हुए जाति और निवास प्रमाण पत्रों की घर-पहुंच सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की है। कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा जाति प्रमाण पत्रों के अभाव में बच्चों को होने वाली परेशानी के साथ ही इसे बनाने के लिए छात्रों की मशक्कत को देखते हुए घर-पहुंच जाति प्रमाण पत्र देने की योजना प्रारंभ की गई। शैक्षणिक सत्र 2019 के मध्य तक लगभग आठ हजार जाति प्रमाण पत्र बनाने के साथ ही छठवीं से बारहवीं तक अध्ययनरत सभी छात्रों को जाति प्रमाण पत्र देने का लक्ष्य हासिल कर लिया गया।पहले चरण में छठवीं से दसवीं तक अध्ययनरत सभी अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के छात्रों को घर में ही जाति प्रमाण पत्र देने का लक्ष्य रखा गया।
छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल सुकमा जिले के बच्चों को जाति प्रमाण पत्र के अभाव में शासन की किसी भी योजना से वंचित न हों, इसलिए सुकमा जिला प्रशासन द्वारा जाति प्रमाण पत्र की घर पहुंच सेवा लगभग एक साल पहले शुरु की गई। अभियान के तौर पर शुरू किए गए इस काम से अब तक साढ़े दस हजार से अधिक बच्चों को जाति प्रमाण पत्र दिया जा चुका है।

इसके बाद पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र देने का नया लक्ष्य निर्धारित कर मार्च 2020 से कार्य प्रारंभ किया गया, ताकि छठवीं कक्षा में प्रवेश के साथ इन्हें आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ तत्काल मिल सके। जिला प्रशासन द्वारा मार्च 2020 से अब तक ढाई हजार से अधिक बच्चों को जाति प्रमाण पत्र दिया जा चुका है।

इस योजना का लाभ उन विद्यार्थियों और पालकों को खासतौर पर मिला है, जो दुर्गम क्षेत्रों में रहते हैं और जिन्हें जाति प्रमाण पत्र के लिए आवागमन के सीमित संसाधनों के बीच दफ्तरों के चक्कर लगाना पड़ता था। सुकमा जिला प्रशासन द्वारा की गई खास पहल के कारण विद्यार्थियों को और उनके पालकों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाना पड़ा, बल्कि शिक्षा विभाग और राजस्व विभाग के मैदानी अमलों ने जाति प्रमाण पत्र के लिए जरूरी दस्तावेजों का प्रबंध किया। इन दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन माध्यम से भी जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किए गए। तहसीलदार और अनुविभागीय दण्डाधिकारियों द्वारा इन आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए, जिन्हें पुनः अध्यापकों के माध्यम से बच्चों को वितरित किया जा रहा है।

सुकमा जिला प्रशासन द्वारा इस शैक्षणिक सत्र में दूसरी कक्षा से पांचवीं कक्षा के 25 हजार से अधिक बच्चों के जाति प्रमाण पत्र वितरित करने की तैयारी की जा रही है। इससे वर्तमान शैक्षणिक सत्र में ही विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र मिल जाएगा। इस सत्र में कक्षा दूसरी से 5वीं के 25 हजार 432 विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।

Previous Article

ICC चेयरमैन शशांक मनोहर ने दिया इस्तीफा, ...

Next Article

पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू:लोकल टूरिज्म को बढ़ावा ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    कठिन है निकाय चुनाव की डगर

    June 22, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान समारोह 5 और 6 फरवरी को

    January 29, 2020
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    चोरी छुपाने जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रही कांग्रेस

    July 26, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा- कोई अफसर रिश्वत मांगें तो मुझे नाम बताना; उसकी छुट्टी कर दूंगा

    June 14, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    CM कमलनाथ कल करेंगे भोपाल में मेट्रो परियोजना का शिलान्यास, शुरू हुई सियासत

    September 26, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    CA बनना हुआ ज्यादा मुश्किल, बदला प्रवेश का तरीका

    December 30, 2017
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    हर बूथ पर कांग्रेस को हराकर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने में जुट जाएं

  • देश

    प्रणब मुखर्जी के फेफड़ों में इंफेक्‍शन के संकेत सेहत में और गिरावट

  • देश

    37वें नेशनल गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी:मोदी बोले- भारत 2030 में यूथ ओलिंपिक्स और 2036 में ओलिंपिक्स की मेजबानी के लिए तैयार



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010