anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›इंदौर :BJP कार्यकर्ता अभियान ‘PM मोदी को है जिताना तो घंटी जरूर बजाना…’, जानें क्या है BJP का ये इलेक्शन विन फॉर्मूला

इंदौर :BJP कार्यकर्ता अभियान ‘PM मोदी को है जिताना तो घंटी जरूर बजाना…’, जानें क्या है BJP का ये इलेक्शन विन फॉर्मूला

By Anupam Savera
May 22, 2023
49
0
Share:

सियासी आसमान में अब चुनावी बादल घड़घड़ाने लगे हैं और ऐसे में बीजेपी भी अपनी जोर आजमाइश में पुरजोर तरीके से लगी है. इंदौर में हुई बीजेपी की बैठक में तो कुछ ऐसा ही नजर आता है, जहां कार्यकर्ताओं को साफ कह दिया गया कि इस बार 200 पार का लक्ष्य हर हाल में पाकर रहेंगे. वहीं, पीएम मोदी के सपोर्ट में ज्यादा से ज्यादा मिस्ड कॉल दिलवानी हैं.

घर-घर जाकर लेनी है सेल्फी
केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर बीजेपी नेता फूले नहीं समा रहे हैं. इंदौर के भाजपाइयों की बैठक में जिक्र हुआ कि 9 साल बेमिसाल पर बीजेपी जश्न भी मनाएगी और विधानसभा चुनावों की तैयारी भी तेज करेगी. इसी सिलसिले में बैठक में आला नेताओं ने कार्यकर्ताओं को वह जीत के मंत्र दिए जो वे बीते दिनों भोपाल में आयोजित हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लेकर इंदौर रवाना हुए थे.

ज्यादा से ज्यादा दिलवानी हैं मिस्ड कॉल
बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता अभियान चलाएं और ज्यादा से ज्यादा मिस्ड कॉल पीएम मोदी के समर्थन में दिलवाएं. वहीं, अब बीजेपी इसकी प्लानिंग माइक्रो लेवल पर भी शुरू कर चुकी है. भोपाल में तो बीजेपी ने तय किया है कि हर घर सेल्फी अभियान में 250 परिवारों के साथ कार्यकर्ता सेल्फी लेंगे ओर सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे.

30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान
भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष प्रकाश राठौर ने बताया कि 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान से आगामी चुनाव का शंखनाद होगा, जिसमें हमें मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों तथा प्रदेश सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाएंगे. उन्होंने कहा कि इस अभियान में लोगों से संपर्क करेंगे और उनसे मिस्ड कॉल कराकर मोदी सरकार के लिए समर्थन मांगेंगे. इस अभियान के दौरान विशिष्ट परिवारों से संपर्क, पत्रकारवार्ता, सोशल मीडिया एन्फ्लूएंशर्स के साथ बैठक, व्यापारियों के साथ बैठक, विकास तीर्थों का भ्रमण, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन तथा लाभार्थी सम्मेलन जैसे अनेक कार्यक्रम होंगे.

कांग्रेस को घोषणाओं का सहारा
इधर कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेसी कार्यकर्ता कर्नाटक की जीत से लबरेज तो हैं लेकिन उन्हें अभी एमपी के सियासी समीकरणों को और गहराई से समझना होगा और वो भी तब जब सीएम शिवराज बीते दिनों ये कह चुके हों कि ‘कांग्रेस के पास क्या है… हमारे पास तो मोदी है.’

Previous Article

कश्मीर में G20 मीटिंग आज से. सुरक्षा ...

Next Article

इंदौर :BJP कार्यकर्ता अभियान ‘PM मोदी को ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले

    October 24, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    म.प्र. राज्य जूनियर ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 27 जुलाई से 7 अगस्त तक

    July 20, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    रतलाम में कृमिनाशक टेबलेट खाने से 40 स्कूली बच्चे बीमार

    February 9, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    शिवराज मंत्रिमंडल’बिस्तर से घंटे भर के अंदर उभरी बीजेपी की नई तस्वीर

    July 3, 2020
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    लाडली बहन योजना : नहीं हुआ 20 अप्रैल तक लक्ष्य पूरा तो कटेगा CMO का वेतन, कलेक्टर ने दिए निर्देश

    April 18, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    लॉकडाउन के नियम तोड़ने वाले 76 गिरफ्तार, 69 एफआईआर, बीते 120 दिन में 6 हजार 449 पर केस दर्ज, आज ...

    July 20, 2020
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    अमूल डेयरी के MD ने दिया इस्तीफा, लगा था 450 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप

  • देश

    अब आम अदालतों में नहीं चलेगा नेताओं पर मुकदमा,स्पेशल कोर्ट बनवाएगी मोदी सरकार

  • खेल

    IND vs AUS: दूसरे टेस्ट के लिए बदलेगा समय, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकेंगे दूसरा मैच



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010