anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›पत्रकार साहब का ‘लोचासन-अकडासन’ : आशीष चौबे

पत्रकार साहब का ‘लोचासन-अकडासन’ : आशीष चौबे

By anupamsavera.com
July 14, 2018
96
0
Share:

बहुत दिनों बाद जनसंपर्क संचानालय जाना हुआ | इस ओर जाने में ही फुरफुरी आ जाती है लेकिन कुछ आवश्यक काम था तो रुख करना ही पड़ा | लौटते वक्त अचानक एक बड़े पत्रकार से साहब से भेंट हो गई | फुर्सत में हम भी थे और शायद वो भी ! औपचारिक दुआ सलाम के बाद चर्चा आगे बढ़ी तो चुनावी मौसम के मद्देनजर मैं पूछ बैठा |

‘सर…चुनाव की तैयारियां में क्या कुछ खास ?
मेरा सीधा आशय ..इलेक्शन प्रोग्राम को लेकर था …लेकिन पत्रकार साहब ने इस पर कोई रूचि न दिखाई बल्कि बोले …’यार ..प्रोग्राम तो ठीक ..मगर कुछ खास करना है इस बार..’

बात जब तक दिमाग में बैठती तब तक अचानक एक गाडी मुख्य द्वार के अंदर घुसी | ‘आशीष ..बस दो मिनिट’ ….कहकर पत्रकार साहब गाडी की ओर लपक लिये | कुछ ऐसे अंदाज में जैसे कि ड्राइवर ..मालिक के आते ही गाडी के गेट खोलने के लिये लपक पड़ता है |
मै दूर खड़ा देख रहा था | साहब बहादुर अकड़े खड़े थे और पत्रकार साहब एक दम पहली कक्षा के छात्र के माफिक हाथ बांधे | चेहरे पर असमंजस के भाव लपक झपक हो रहे थे | झुककर कमर इतनी लोच खा रही थी कि लग रहा था कि मीडिया की यह शख्सियत ‘लोचासन’ कर रही हो | चंद मिनिट की बात के बाद पत्रकार साहब के चेहरे पर आशा के भाव उमड़े | साहब बहादुर अचानक तेज़ आवाज में बोले जो मेरे कानो तक आ धमकी …’ठीक है ..कुछ जमाते हैं’

इस जुमले के साथ ही साहब बहादुर अपनी गुफा की ओर बढ़ गये | पत्रकार साहब ..वापिस अपनी ठसक ओढ़ कर आ खड़े हुये |
‘अरे यार …कई दिनों से बोल रहे थे ..आ जाओ कुछ बात करना है ..व्यस्तता के चलते समय ही नही मिल पा रहा था ..तो आज सोचा मिल लूं ‘

बिना पूछे ही पत्रकार साहब ने अनावश्यक स्पष्टीकरण मुझे पकड़ा दिया ..जिससे मुझे कोई लेना देना न था …सीधी बात है ..आपके समीकरण आपके गुणा भाग ..आप जानो ..|

लेकिन जिसको थोड़ी देर पहले ‘लोचासन’ करते देखा हो उसको अब ‘अकडासन’ करते देख अजीब लग रहा था ..|
यही हक़ीकत है …तभी नेता,अफसर हावी है और उफ्फ्फयह .. मीडिया लोटपोट हो रहा है ..|

खैर ..सबकी जय जय

Tagsjournalist ashish choubeyआशीष चौबेई ख़बरजनसंपर्क संचानालपत्रकारव्यंग
Previous Article

शिवराज से खनन क्षेत्र से जुड़े उद्योगपतियों ...

Next Article

किसी की भावनाओं से खिलवाड़ करना सबसे ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    मजारों पर दुआ के साथ दवा की पहल और ‘पागल मामा’

    July 14, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मध्‍य प्रदेश: ‘भारत माता की जय’ बोलने पर कॉन्‍वेंट स्‍कूल ने 20 छात्रों को निकाला, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

    January 15, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    पीएम मोदी ने कैलाश विजयवर्गीय को लगाई फटकार, कैलाश बोले- एमपी नहीं मेरा मिशन है पश्चिम बंगाल

    July 30, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश विकलांग (दिव्यांग) पेंशन योजना 2022

    July 4, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    ‘महाराज’ ने शिवराज के घर खाया खाना, साधना सिंह ने खुद अपने हाथों से परोसा भोजन

    March 13, 2020
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    तहसीलदार सिवान नदी में बहे

    August 17, 2022
    By anupamsavera.com

  • देश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया ई-रुपया

  • ब्रेकिंग न्यूज़विदेश

    इस देश के नागरिकों की उम्र एक ही दिन में 2 साल घटी, आज से 24 साल वाले हुए 22 साल के

  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    MP Election 2023: विधानसभा चुनाव में सत्ता पाने की लड़ाई , बढ़ती जा रही नेताओं की तकरार, कांग्रेस क्यों बोली- ‘हां, हमने भ्रष्टाचार किया’?

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010