anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेशराजनीति
Home›मध्यप्रदेश›जेपी नड्‌डा भोपाल पहुंचे:थोड़ी देर में MP चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे

जेपी नड्‌डा भोपाल पहुंचे:थोड़ी देर में MP चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे

By anupamsavera.com
November 11, 2023
40
0
Share:

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी आज अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। बीजेपी की घोषणा पत्र में कई अहम घोषणाएं हो सकती हैं। सत्ता में

भोपाल। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होने जा रहा है। इससे 06 दिन पहले शनिवार को यानी आज भारतीय जनता पार्टी अपना संकल्प पत्र जारी करने जा रही है। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  यह संकल्प पत्र कुछ देर में जारी करेंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस के वचन पत्र के जवाब में भाजपा अपने इस संकल्प पत्र में किसानों, युवाओं और महिलाओं के साथ-साथ विभिन्न वर्गों के लिए कई लुभावनी घोषणाएं कर सकती है।जेपी नड्डा दोपहर करीब 12 बजे भोपाल पहुंचे। संकल्प पत्र जारी करने से पहले वह पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।

शनिवार को पार्टी का संकल्प पत्र जारी होने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने जो कहा, सो किया। समाचार एजेंसी एएनआइ के साथ बातचीत में शिवराज बोले कि आज भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी हो रहा है। एक समृद्ध, विकसित और जनता के कल्याण का रोड मैप होता है संकल्प पत्र। अभी इस कार्यकाल में हमने संकल्प पत्र के अतिरिक्त ‘लाड़ली बहना’ और ‘मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ’ जैसी योजनाएं बनाई हैं। आज जो संकल्प पत्र आएगा, वह मध्यप्रदेश को प्रगति और विकास के पथ पर बहुत आगे ले जाने वाला है। हम ‘जो कहते हैं, वो करते हैं।’

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ बीजेपी थोड़ी देर में अपना घोषणापत्र जारी करेगी। घोषणापत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जारी करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। विपक्षी दल कांग्रेस ने 17 अक्टूबर को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया था। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कई वादे किए थे।

मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। बीजेपी चुनाव के 6 दिन पहले अपने घोषणा पत्र जारी कर रही है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी कई बड़ी घोषणाएं करेगी। बता दें कि 2018 में बीजेपी को एमपी में हार का सामना करना पड़ा था हालांकि 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के कारण राज्य में फिर से बीजेपी की सरकार बन गई थी।

 

Previous Article

आज छिंदवाड़ा आएंगे सीएम शिवराज, चार विधानसभा ...

Next Article

भाजपा का संकल्प पत्र जारी, गरीब लड़कियों ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    शिवराज सिंह चौहान ने कहा- हमें कांग्रेस की सरकार गिराने की जरूरत नहीं कांग्रेसी की काफी हैं

    July 1, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ को मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने सौंपे प्रदेश को मिले राष्ट्रीय पुरस्कार

    February 5, 2020
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    MP News: सरकार कराएगी दो सौ लाड़लियों को देश की सीमाओं की सैर , हर जिले से मांगे नए नाम

    May 6, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    जब मंच पर सीएम शिवराज ने साधना के लिए गाया, तुमको चलना होगा…

    July 3, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    स्पाइस जेट की फ्लाइट में धुंआ भरा

    July 2, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मेडिकल कालेज के छात्र भिडे़

    July 16, 2022
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 3 लाख कंपनियों के खिलाफ जांच करेगा आयकर विभाग

  • ब्रेकिंग न्यूज़

    भारत में होने जा रही अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की छठी सभा, 380 बिलियन डॉलर के निवेश की उम्मीद

  • व्यवसाय

    सेंसेक्स, निफ्टी में लगातार छठे दिन तेजी; ये है आज के टॉप शेयर



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010