anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›राहुल के फैसले के खिलाफ क्यों हुए ज्योतिरादित्य, जब सिंधिया को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की उठ रही है मांग?

राहुल के फैसले के खिलाफ क्यों हुए ज्योतिरादित्य, जब सिंधिया को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की उठ रही है मांग?

By anupamsavera.com
August 7, 2019
74
0
Share:

भोपाल. कांग्रेस का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? इसको लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। इन सबके बीच कांग्रेस के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) का नाम भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए सामने आ रहा है, लेकिन अब ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी ही पार्टी के नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) के खिलाफ हो गए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर क्यों सिंधिया, राहुल गांधी के फैसले के खिलाफ गए।

राहुल का विरोध, सिंधिया का समर्थन
लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 ( Article 370 ) हटाने का विरोध किया। विरोध करने वालों में खुद कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल थे, लेकिन सिंधिया ने इस फैसले का समर्थन किया। ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन के बाद से कहा जा रहा है कि कांग्रेस में दो खेमों में बांट गई है। एक खेमा धारा 370 के विरोध में है तो दूसरा खेमा धारा 370 का समर्थन कर रहा है।

क्या कहा सिंधिया और राहुल ने?
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने धारा 370 के समर्थन में कहा- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर उठाए गए कदम और भारत देश मे उनके पूर्ण रूप से एकीकरण का मैं समर्थन करता हूं। संवैधानिक प्रक्रिया का पूर्ण रूप से पालन किया जाता तो बेहतर होता, साथ ही कोई प्रश्न भी खड़े नही होते। लेकिन ये फैसला राष्ट्र हित में लिया गया है और मैं इसका समर्थन करता हूं। वहीं, राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था- राष्ट्रीय एकीकरण का मतलब जम्मू-कश्मीर को तोड़ना, चुने गए प्रतिनिधियों को जेल में बंद कर देना और संविधान का उल्लंघन करना नहीं है। यह देश यहां के लोगों से बना है, न कि जमीन के टुकड़े से। राष्ट्र की सुरक्षा के लिए ताकत का यह गलत इस्तेमाल है।

आखिर सिंधिया ने क्यों किया विरोध
जानकारों का कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश की सियासत करनी है। मध्यप्रदेश की सियासत धारा 370 का विरोध करके नहीं की जा सकती है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश के सीएम बनेंगे लेकिन, राहुल गांधी ने कमल नाथ को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया। इसके बाद से ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार मध्यप्रदेश की सियासत में सक्रिय हैं। ऐसे में सिंधिया धारा 370 और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर सरकार के फैसले का विरोध करके मध्यप्रदेश की सियासत में आगे नहीं बढ़ सकते हैं। सिंधिया पार्टी के साथ-साथ अपनी व्यक्तिगत राजनीति पर भी जोर दे रहे हैं।

दिशा विहीन कांग्रेस
राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से कांग्रेस में खेमे बाजी शुरू हो गई है। जानकारों का कहना है कि पार्टी अध्यक्ष नहीं होने के कारण कांग्रेस की राजनीति दिशा विहीन हो गई है। पार्टी हित से ज्यादा नेता अपने व्यक्तिगत हितों को ध्यान में रखकर सियासत कर रहे हैं। कांग्रेस के कई बड़े नेता धारा 370 का समर्थन कर चुके हैं। यहां तक की यूपी के कई नेता और विधायक भी यह कह चुके हैं कि वह केन्द्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं।

मिलिंद देवड़ा ने की थी कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कहा था कि पार्टी की कमान युवा नेतृत्व को सौंपा जाए। इसके बाद मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने भी कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पार्टी के दो युवा नेताओं के नाम सुझाया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि इन दोनों नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष बनने के गुण हैं। मिलिंद देवड़ा ने जिन नेताओं के नाम सुझाए थे उनमें राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम हैं।

कमलनाथ सरकार के मंत्री भी कर चुके हैं मांग
मिलिंद देवड़ा के अलावा कमल नाथ सरकार के कई मंत्री भी ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस का राष्ट्रीय अधअयक्ष बनाने की मांग कर चुके हैं। कमल नाथ सरकार की मंत्री इमरती देवी, गोविंद सिंह राजपूत औऱ प्रद्युमन सिंह तोमर समेत कई मंत्री कह चुके हैं कि ज्योतिरादित्य सिंधिया में कांग्रेस अध्यक्ष बनने के पूरे गुण हैं।

Previous Article

अर्थव्यवस्था में सुस्ती का असर, रिजर्व बैंक ...

Next Article

Ayodhya Land case: टूटी पुरानी परंपरा, सुप्रीम ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    एमपी के स्कूलों में दिवाली की छुट्टियां घोषित, आज से 19 तक बंद रहेंगे विद्यालय

    November 10, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    MP Election: CM शिवराज वापस करवाएंगे चुनाव से पहले केस वापसी! कांग्रेस कार्यकाल में BJP नेताओं पर दर्ज मुकदमे

    May 23, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    बारिश ने बिगाड़े हालात, भोपाल में मकान गिरा

    July 16, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मध्यप्रदेश में सभी क्षेत्रों के उद्योग और निवेश के लिए पर्याप्त संभावनाएँ – मुख्यमंत्री श्री चौहान

    November 25, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    जनता को बरगला रही है कांग्रेस : तोमर

    July 7, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    Madhya Pradesh News: मप्र के कालेज पहचाने जाएंगे टंट्या मामा और बिरसा मुंडा के नाम पर

    May 2, 2023
    By Anupam Savera

  • देश

    हम राष्ट्रपति के भाषण का बहिष्कार करेंगे ——: कांग्रेस सहित 18 विपक्षी दलों का बयान

  • देश

    मध्यप्रदेश:जबलपुर में तीन जगहों पर NIA की दबिश;

  • देश

    पीएम मोदी बोले, मेरी मां राजनीति का ‘र’ तक नहीं जानती, कांग्रेस ने उनका नाम घसीटकर ओछी हरकत की

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010