anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›Kamal Nath Cabinet : मध्‍यप्रदेश में नई रेत खनन नीति मंजूर, 2 साल के लिए ठेके पर देंगे खदानें

Kamal Nath Cabinet : मध्‍यप्रदेश में नई रेत खनन नीति मंजूर, 2 साल के लिए ठेके पर देंगे खदानें

By anupamsavera.com
May 28, 2019
64
0
Share:

भोपाल। प्रदेश सरकार ने सोमवार को भाजपा सरकार की रेत खनन नीति को पलटते हुए नई रेत खनन नीति को मंजूरी दे दी। इसमें पंचायतों से रेत खनन के अधिकार वापस लेते हुए खदानों को समूह में नीलाम करने का प्रावधान है। इससे सरकार को सालाना 900 करोड़ रुपए राजस्व मिलने की उम्मीद है।

बैठक में जब यह नीति रखी गई तो मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा, महेंद्र सिंह सिसोदिया और ओमकार सिंह मरकाम ने खदानें नीलाम करने से ठेकेदारों के समूह बनने और रेत महंगी होने का मुद्दा उठाया। इसका जवाब देते हुए खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा कि नीलामी से प्रतिस्पर्धा होगी। इससे दाम कम रहेंगे। बंद पड़ी 30 फीसदी खदानों को भी शुरू करेंगे। इससे आपूर्ति बढ़ेगी तो दाम नियंत्रण में रहेंगे। उन्होंने मंत्रियों से पूछा कि क्या इसके अलावा आपके पास कोई और विकल्प है तो मंत्री चुप रहे।

जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि रेत खदानों को पंचायतों से लेकर खनिज विकास निगम ऑनलाइन नीलाम करेगा। इसमें खदानों का समूह बनाकर नीलामी की जाएगी। खदानें दो साल के लिए दी जाएंगी और दूसरे साल राशि में 20 फीसदी की वृद्धि होगी। नर्मदा नदी पर स्थित खदानों में मशीनों से उत्खनन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

अन्य नदियों की पांच हेक्टेयर तक की खदानों में मशीनों का उपयोग हो सकेगा। परिवहन ट्रांजिट पास के जरिए होगा। रेत खनन के अवैध उत्खनन पर रोक लगेगी। बंद खदानों को शुरू किया जाएगा। इससे राजस्व मिलेगा। रेत के दाम न बढ़ें, इस पर नजर रखी जाएगी। सरकारी कामों के लिए रेत नि:शुल्क मिलेगी। किसान, ग्रामीण, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के व्यक्तियों को व्यक्तिगत कामों के लिए सालभर में दस घनमीटर रेत नि:शुल्क मिलेगी। पंचायतों को अभी तक 50 रुपए घनमीटर रॉयल्टी मिल रही थी। इसे 25 रुपए प्रति घनमीटर बढ़ा दिया है। खेत खदान से रेत का खनन नहीं होगा।

सतह पर जो रेत होगी, उसका उपयोग भूस्वामी कर सकेगा। खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल ने बताया कि अवैध उत्खनन पूरी तरह से खत्म होगा। जिन बंद खदानों से अवैध उत्खनन हो रहा था, उन्हें चि-त कर नीलाम किया जाएगा।

जिले में प्रभारी मंत्रियों को तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के तबादलों का अधिकार

कैबिनेट बैठक में प्रभारी मंत्रियों को पॉवरफुल बनाने पर सहमति बन गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभारी मंत्री जिलों में ध्यान दें। विधायकों को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए परेशान न होना पड़े। इसके लिए अधिकार बढ़ाए जा रहे हैं। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के अधिकारियों-कर्मचारियों के जिले के भीतर तबादले का अधिकार प्रभारी मंत्री के पास रहेगा।

16 साल बाद जिला सरकार की वापसी

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा प्रदेश में अधिकारों का विकेंद्रीकरण करने के लिए लागू की गई जिला सरकार की अवधारणा 16 साल बाद फिर जमीन पर उतरेगी। जिला योजना समितियों को पॉवरफुल बनाया जाएगा। इन्हें वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारी दिए जाएंगे। करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों के ठेके देने का फैसला जिलों में ही हो जाएगा। कामों की निगरानी का अधिकार भी समिति को होगा। समिति में प्रभारी मंत्री के साथ स्थानीय सांसद, विधायक, जिला पंचायत के अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहेंगे।

Previous Article

सुपरस्टार रजनीकांत-कमल हासन को मिला PM मोदी ...

Next Article

Madhya Pradesh कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान: विकास यात्राएं कर्मकांड नहीं, जनता की जिंदगी बदलने का महायज्ञ।

    February 11, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    कमलनाथ के मंत्री ने कहा- सड़कों की हालत खराब, चुनाव नहीं जीतेगी कांग्रेस, विधायक बोले- इस बार हारेंगे कांग्रेसी

    November 2, 2019
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज बोले- बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहक बनेगी “लाड़ली बहना योजना”

    June 1, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    Madhya Pradesh : चुनाव के दौरान कांग्रेस में आए नेताओं की भूमिका अधर में

    June 4, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मजारों पर दुआ के साथ दवा की पहल और ‘पागल मामा’

    July 14, 2018
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    इंदौर :BJP कार्यकर्ता अभियान ‘PM मोदी को है जिताना तो घंटी जरूर बजाना…’, जानें क्या है BJP का ये इलेक्शन ...

    May 22, 2023
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए जमकर उठापटक, दो मंत्रियों पर कमल नाथ और सिंधिया में असमंजस

  • मना॓रंजन

    प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित एक साथ तीन – तीन फिल्‍मों में रोमांस करते आयेंगे नजर

  • खेल

    'आप देश के बच्चों को नीली जर्सी पहनने का सपना देखने के लिए प्रेरित करते हैं'

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010