anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›सवा साल बाद भी कमजोर कड़ियों से घिरी है मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार

सवा साल बाद भी कमजोर कड़ियों से घिरी है मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार

By anupamsavera.com
March 5, 2020
61
0
Share:

भोपाल। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को सवा साल से ज्यादा का समय बीत गया है, लेकिन आज भी कई कमजोर कड़ियों से कांग्रेस घिरी हुई है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई व विधायक लक्ष्मण सिंह से लेकर वरिष्ठ विधायक बिसाहूलाल सिंह, केपी सिंह, हरदीप सिंह डंग जैसे कांग्रेस विधायक शामिल हैं। वहीं समर्थन देने वाले बसपा, सपा और निर्दलीय विधायकों के असंतोष का भी सरकार को आए दिन सामना करना पड़ता है। इन मुसीबतों के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके मंत्रिमंडल के साथी मजबूती के साथ मैदान में डटे हुए हैं।

कमलनाथ सरकार एक बार फिर संकट में

कमलनाथ सरकार सवा साल में आधा दर्जन से ज्यादा बार बहुमत साबित कर चुकी है। इसके बाद भी उसकी स्थिरता पर भाजपा सवाल खड़े करती रहती है। तीन दिन से चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम से सरकार एक बार फिर संकट में है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सूचना के बाद कांग्रेस ने अपने विधायकों व समर्थन देने वाले विधायकों की घेराबंदी की है। भाजपा के पाले में गए विधायक भले लौट आए हों, लेकिन संकट खत्म हो गया यह कहना मुश्किल है।

ये हैं कमजोर कड़ियां

लक्ष्मण सिंह- पांच बार के सांसद और तीन बार के विधायक हैं। सरकार में दो बार के विधायकों को मंत्री बना दिया गया है, लेकिन उन्हें छोड़ दिया। चांचौड़ा को जिला बनवाने के नाम पर मुख्यमंत्री कमलनाथ को कह रहे हैं कि उन्होंने वादा किया था और वे पलट क्यों रहे हैं। इसी मांग को लेकर लक्ष्मण सिंह ने अपने बड़े भाई दिग्विजय सिंह के सरकारी निवास पर दिनभर धरना भी दिया था।

हरदीप सिंह डंग- दूसरी बार के विधायक हैं और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन के विश्वस्त साथी माने जाते हैं। किसान आंदोलन के बाद कांग्रेस के टिकट पर जीतने वाले एकमात्र विधायक हैं, लेकिन उनके साथ के दूसरी बार के कई नेताओं को मंत्री बना दिया गया और उन्हें छोड़ दिया। कोई सरकारी काम नहीं होने से भी वे सरकार से नाराज हैं।

बिसाहूलाल सिंह- पांच बार के विधायक, दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री भी रहे। उनकी वरिष्ठता और आदिवासी कोटे को दरकिनार करते हुए मंत्री नहीं बनाया गया है। सरकार बनने के बाद वे इस दर्द को बयां भी कर चुके हैं, लेकिन बाद में उन्होंने चुप्पी साध ली थी।

केपी सिंह- छह बार के विधायक हैं। दिग्विजय सरकार में मंत्री रहे। कमलनाथ सरकार में उनकी वरिष्ठता को भी किनारे करते हुए जब मंत्री या विधानसभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष नहीं बनाया गया तो वे शांत बैठ गए। उनके मंत्री नहीं बनने पर क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन तक किए थे।

एदल सिंह कंषाना- चौथी बार के विधायक हैं। दिग्विजय सिंह के घोर समर्थक माने जाते हैं। इससे सिंधिया खेमे मंे उनकी पटरी नहीं बैठ पाती है। मुरैना की सभी छह सीटों पर कांग्रेस की जीत के बाद भी किसी को मंत्री नहीं बनाए जाने से कंषाना नाराज हैं।

सुरेंद्र सिंह शेरा- निर्दलीय विधायक हैं। निमाड़ की राजनीति में सुरेंद्र सिंह और कांग्रेस नेता अरुण यादव के परिवार के बीच मतभेद रहे हैं। सुरेंद्र सिंह समय-समय पर कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के रवैये पर नाराजगी जताते रहे हैं।

सरकार गिरी तो भाजपा को समर्थन: मंत्री जायसवाल

मप्र के निर्दलीय विधायक व खनिज संसाधन मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा है कि यदि कमलनाथ सरकार गिरती है और भाजपा सरकार बनाने की स्थिति में आती है तो वो जिले व क्षेत्र के विकास के लिए अपनी जनता व समर्थकों की सलाह पर भाजपा सरकार को बाहर से समर्थन दे सकते हैं।

कांग्रेस को हमारा बाहर से समर्थन: बसपा

मप्र की बसपा विधायक रामबाई और संजीव सिंह की एकाएक बढ़ी सक्रियता को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल सामान्य बताते हैं। पिप्पल ने कहा कि यह महज संयोग ही है कि दोनों विधायक निजी कारणों से सियासी उठापटक के बीच दिल्ली प्रवास पर गए। रामबाई अपनी बेटी से मिलने दिल्ली जाती रहती हैं, जबकि संजीव सिंह अपने ताऊजी के बेटे की तबीयत के चलते दिल्ली गए थे। कांग्रेस सरकार को बाहर से समर्थन यथावत है।

शुक्ला को मंत्री बनाएं: सपा

सपा के मप्र प्रभारी जगदेव यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हमारे विधायक राजेश शुक्ला को मंत्री बनाने का आश्वासन दिया था जो कि उन्हें पूरा करना चाहिए।

Previous Article

Flipkart के बिजनेस मॉडल की होगी जांच, ...

Next Article

महिला दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का प्रदेश में हृदय से स्वागत – मुख्यमंत्री श्री चौहान

    August 12, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    Ujjain Mahakal: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पहुंचे बाबा के दर्शन करने , गर्भगृह में पूजा की, महाकाल लोक भी देखा

    May 21, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    MP Chunav 2023: पीएम मोदी और प्रियंका भरेंगी हुंकार, महाकौशल से होगा चुनाव अभियान का आगाज

    June 3, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    MP Board Result 2018: शिवराज ने CM आवास से जारी किया रिजल्ट

    May 14, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    20 साल की सजा सुनते ही रेपिस्ट ने किया सुसाइड

    June 25, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    जीएसटी राजस्व में 26% और पंजीयन राजस्व में 15.75% की बढ़ोतरी

    August 22, 2023
    By anupamsavera.com

  • खेल

    पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने ICC को जमकर लताड़ा, लगाया ये गंभीर आरोप

  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना : अबतक 6000 से ज्यादा आपत्तियां प्राप्त, परीक्षण शुरू, 31 मई को जारी होगी अंतिम सूची, 10 जून को खाते में आएंगे 1000

  • विदेश

    बंदूक रखी, साथ फुटबॉल खेला और गाना गाया:क्रिसमस पर जंग छोड़ जर्मन सेना के गले मिले थे ब्रिटिश सैनिक; रूस-यूक्रेन में नहीं बनी बात

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010