anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›मुख्यमंत्री ने कहा- छोटे शहरों को मिनी स्मार्ट सिटी के चक्कर में मत फंसाइए

मुख्यमंत्री ने कहा- छोटे शहरों को मिनी स्मार्ट सिटी के चक्कर में मत फंसाइए

By anupamsavera.com
June 22, 2019
57
0
Share:

भोपाल . मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अधिकारियों को मिनी स्मार्ट सिटी का कॉन्सेप्ट समझाते हुए कहा है कि इसके चक्कर में छोटे शहरों को मत फंसाइए। मिनी स्मार्ट सिटी के नाम पर ऐसे काम न हों, जो वहां के उपयोग में ही न आएं। सीएम ने शुक्रवार काे मप्र अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के संचालक मंडल की बैठक में यह बात कही। कंपनी की बोर्ड मीटिंग करीब डेढ़ साल बाद हुई। प्रदेश में नई सरकार आने के बाद बोर्ड में होने वाले बदलावों व लंबित फैसलों का बैठक में अनुमोदन किया गया। इसमें खासतौर पर स्मार्ट सिटी पर चर्चा की गई।

सीएम ने कहा कि मिनी स्मार्ट सिटी का मतलब ये नहीं कि किसी छोटे शहर को मिनी स्मार्ट सिटी घोषित कर दिया जाए। बड़े शहर के किसी छोटे हिस्से को मिनी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाता है। छोटे शहरों को जो फंड दिया जा रहा है वह जारी रखें, लेकिन स्मार्ट सिटी के नाम पर नहीं।

अर्बन डेवलपमेंट के लिए उन्हें और राशि उपलब्ध कराएं। स्मार्ट सिटी के नाम पर ऐसे काम होंगे, जो उस शहर के लिए जरूरी नहीं हैं। जैसे आईटी या सौंदर्यीकरण के नाम पर खर्च किया जाएगा, जबकि पहले शहरों को अच्छी सड़कों व अन्य मूलभूत सुविधाओं की जरूरत है। इसलिए छोटे शहरों की मूलभूत सुविधाओं पर ज्यादा ध्यान दिया जाए। स्मार्ट सिटी की अवधारणा पर ही बड़े नगरों की सीमाओं पर नई टाउनशिप के प्रस्ताव तैयार करें।

बोर्ड में होने वाले बदलावों व लंबित फैसलों का अनुमोदन

अन्य निगमों के लिए योजना बनाएं : कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश के 7 नगर निगमों का चयन स्मार्ट सिटी के रूप में हुआ है, बाकी 9 नगर निगमों बुरहानपुर, मुरैना, छिंदवाड़ा, देवास, खंडवा, रतलाम, रीवा, कटनी व सिंगरौली के लिए भी विशेष योजना बनाएं। उन्होंने 66 नगरीय निकायों में 3,450 करोड़ रुपए की जल और सीवरेज योजनाओं का कार्य 2020 तक पूरे करने के निर्देश दिए।

सरकारी जमीन करें सही उपयोग : सीएम ने अपने वित्तीय संसाधन विकसित करने के लिए सरकारी जमीन का सही उपयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि उपलब्ध सरकारी जमीन नगरीय निकायों को उपलब्ध कराने का प्रस्ताव तैयार करें। खासतौर पर भोपाल और इंदौर को प्राथमिकता दें। अतिशेष जमीन से आय के साधन जुटा कर राशि का उपयोग विकास कार्यों में किया जाए।

भोपाल-इंदौर के दबाव को कम करें, दोनों ओर कॉरिडोर बनाएं : मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित भोपाल-इंदौर न्यू एक्सप्रेस-वे में आने वाले सभी नगरों के सरकारी ऑफिसों को दोनों ओर कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भोपाल व इंदौर की सीमा के आसपास नई टाउनशिप के प्रस्ताव तैयार किए जाएं। इससे भोपाल और इंदौर जैसे नगरों पर‍ निरंतर बढ़ रहे दबाव को कम किया जा सकेगा।

बैठक में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह, मुख्य सचिव एसआर मोहंती, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन एम गोपाल रेड्डी, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास गौरी सिंह, प्रमुख सचिव लोक निर्माण मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास संजय दुबे, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ यांत्रिकी संजय शुक्ला, आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास पी नरहरि आदि उपस्थित थे।

Previous Article

वित्त मंत्री की अध्यक्षता में GST Council ...

Next Article

ईरान का दावा – अमेरिकी हमले की ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    कर्नाटक चुनाव: शिवराज सिंह पहुंचे बेलगाम, आज और कल करेंगे प्रचार

    May 9, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    शपथ लेने के 3 दिन बाद MP में बंटे विभाग, कमलनाथ के पास सबसे ज्यादा मंत्रालय

    December 29, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    दिग्विजय- इंदौर से विनय को लड़वा दें, कमलनाथ- जीतने वाला कैंडिडेट नहीं

    March 13, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    केन्द्रीय मंत्री श्री गेहलोत ने आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की

    March 2, 2020
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    Short History: आजादी के ढाई साल बाद स्वतंत्र हुआ था भोपाल, 1 जून को लहराया था तिरंगा

    June 1, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    24 जून को स्मृति ईरानी का MP दौरा, इंदौर में जारी करेंगी नारी सशक्तिकरण से राष्ट्र उत्थान रिपोर्ट

    June 23, 2023
    By Anupam Savera

  • देश

    राजस्‍थान उपचुनाव: प्रचार के आखिरी दिन BJP-कांग्रेस ने झोंकी ताकत

  • देश

    कांग्रेस की नीति से देश का विभाजन हुआ-अमित शाह

  • देश

    86 के हुए मनमोहन सिंह, PM मोदी और राहुल समेत कई नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010