anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›करणी सेना ने देखी ‘पद्मावत’ फिल्म कल हो सकती है रिलीज

करणी सेना ने देखी ‘पद्मावत’ फिल्म कल हो सकती है रिलीज

By anupamsavera.com
February 8, 2018
142
0
Share:

विवादों से घिरी पद्मावत फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो सकती है। मल्टीप्लेक्स संचालकों ने इसके लिए डीआईजी से मिलकर पुलिस बल की मांग भी की है। हालांकि, रिलीज को लेकर संचालकों ने विधिवत घोषणा नहीं की है। उधर, बुधवार रात राजपूत समाज व करणी सेना के पदाधिकारियों के लिए पद्मावत का विशेष शो रखा गया।

फिल्म देखने के बाद कोई विरोध नजर नहीं आया। हालांकि, करणी सेना के दूसरे धड़े का कहना है वे फिल्म का विरोध करेंगे। फिल्म देखने के लिए बुधवार रात करणी सेना, राजपूत समाज के सदस्य व विभिन्न् संगठनों के पदाधिकारी मंगल सिटी स्थित मल्टीप्लेक्स पहुंचे। फिल्म का यह शो विरोध कर रहे लोगों के लिए ही रखा गया था।

सिनेमा हॉल की 416 सीटों में से 350 पर समाज व संगठन के सदस्य ही नजर आए। फिल्म देखने के बाद समाज का विरोध नजर नहीं आया। फिल्म के एक सीन में राजा रतनसिंह का अपहरण कर दिल्ली ले जाया जाता है। इस पर राजपूत समाज के रघु परमार ने बताया कि इस प्रकार का कोई वाक्य इतिहास में नहीं है। क्षत्रिय महासभा के दीपेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि विरोध के कारण फिल्म के कई दृश्यों को बदल दिया गया है। इसमें घूमर गाना व ड्रीम सीन शामिल है।

फिलहाल विरोध प्रदर्शन का इरादा नहीं है। ब्राह्मण संगठन के अध्यक्ष आनंद पुरोहित ने बताया कि ऐतिहासिक फिल्मों को काल्पनिक नहीं बनाया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार फिल्म रिलीज होने में कोई दिक्कत नहीं हैं। उधर, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष ऋषिराज सिसोदिया ने कहा कि गुरुवार को विजयनगर में एकत्र होकर विरोध करेंगे।

खाली रही कैंटीन, सहमे कर्मचारी : करणी सेना के लिए रखे इस शो से पहले कैंटीन में रखी सामग्री को वहां से हटा लिया गया। यहां न बर्गर था न कोल्ड ड्रिंग्स। केवल पानी की बोतल रखी गई थी।

सात बार बजी तालियां, नहीं हुई नारेबाजी : फिल्म के दौरान सात बार अलग-अलग संवादों पर करणी सेना और राजपूत संगठन के लोगों ने तालियां बजाई। तीन दृश्य पर लोग भावुक नजर आए। लंबे समय से सड़कों पर फिल्म का विरोध कर रहे लोगों ने फिल्म के दौरान न तो किसी दृश्य पर आपत्ति जताई, न ही नारेबाजी ही।

कमजोर दिखाया राजा रतनसिंह का किरदार : फिल्म देखने के बाद अर्पिता सिकरवार ने कहा कि फिल्म में राजपूतों को कमजोर दिखाया। खिलजी के मुकाबले राजा रतनसिंह के किरदार को दबाया गया है। कुछ ऐसे डायलाग हैं जो आपत्तिजनक हैं। सुहानासिंह ने कहा कि इसमें एक संवाद है जिसमें खिलजी कहता है- औकात नाप लेंगे जो आपत्तिजनक है। इतिहास के साथ छेड़छाड़ हुई है।

मल्टीप्लेक्स संचालकों ने मांगी सुरक्षा

इधर, फिल्म रिलीज के पूर्व मल्टीप्लेक्स संचालक और फिल्म वितरकों ने पुलिस से संपर्क कर बल की मांग की है। डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र के मुताबिक, मल्टीप्लेक्स संचालकों द्वारा सुरक्षा की मांग की गई है। विवाद की स्थिति को देखते हुए शहर के 17 स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। मल्टीप्लेक्स में सीएसपी और अन्य स्थानों पर टीआई व थाने का स्टाफ मौजूद रहेगा। विवाद करने वालों से सख्ती से निपटेंगे।

एसोसिएशन ने करणी सेना के प्रमुखों, प्रशासनिक अधिकारियों और प्रबुद्धजन के लिए फिल्म का स्पेशल शो रखा था। यह सौहार्दपूर्ण रहा। फिल्म देखने के बाद तत्काल विरोध कर रहे निर्णय नहीं ले सके। उन्होंने अपना निर्णय बताने के लिए हमसे एक दिन का वक्त मांगा है। इसके बाद ही फिल्म रिलीज को लेकर अंतिम फैसला किया जाएगा। प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा सुरक्षा का भरोसा दिलाने के बाद शुक्रवार को फिल्म मल्टीप्लेक्सों में रिलीज हो सकती है। – ओपी गोयल, डायरेक्टर सेंट्रल सर्किट सिने एसोसिएशन

फिल्म के सफल प्रदर्शन के बाद इसके रिलीज को लेकर गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करेंगे। पूरी उम्मीद है फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो जाएगी। हालांकि, इसका सिंगल स्क्रीन पर रिलीज होना मुश्किल है। – बसंत लड्ढा, डायरेक्टर सेंट्रल सर्किट सिने एसोसिएशन

फिल्म देखी है। विरोध में साथ रहे सभी लोगों को साथ लेकर गुरुवार को बैठक होगी। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। फिल्म में जो दिखाया गया है वह सच से दूर है। – विजयसिंह परिहार, उपाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा

Previous Article

प्रधानमंत्री विद्यार्थियों को देंगे परीक्षा के तनाव ...

Next Article

नर्मदा एक्सप्रेस के सेकंड AC में 10 ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस को सत्ता सौंपी तो यह राजस्थान को बर्बाद कर देंगे: शिवराज चौहान

    December 4, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    एमपी में सीखो कमाओ योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू, युवाओं को मिलेगा रोजगार में अवसर

    July 4, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    शिवराज 187 सीटों तक पहुंचे, 2013 से 19 कम

    October 27, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    इंदौर में प्रदेश का पहला सोलर EV चार्जिंग स्टेशन:समय और पैसा दोनों बचेंगे; प्रीपेड-एडवांस बुकिंग जैसे ऑप्शन भी मिलेंगे

    August 7, 2023
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    MP News: प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश को फिर सौगात देने पधार रहे हैं, फुटबाल प्लेयर्स और जनजातीय समाज ...

    June 22, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    सांसद सुमित्रा वाल्मिकी से अभद्रता, केयर टेकर निलंबित

    July 5, 2022
    By anupamsavera.com

  • देश

    बीजेपी की कमाई में हुआ इजाफा, कांग्रेस ने कमाई से अधिक किया खर्च

  • व्यवसाय

    बाजार की सुस्त शुरूआत, सेंसेक्स 35123 पर खुला

  • विदेश

    बाइडन प्रशासन में चमक रहे भारतीय सितारे, अब भारतीय मूल की कल्‍पना और विनय को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010