anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
Home›ब्रेकिंग न्यूज़›Ladli Bahna Yojana : अब रविवार को भी होगा पंजीयन, CM ने कलेक्टरों को दिए ये निर्देश

Ladli Bahna Yojana : अब रविवार को भी होगा पंजीयन, CM ने कलेक्टरों को दिए ये निर्देश

By anupamsavera.com
April 29, 2023
55
0
Share:

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर ताजा अपडेट है। अब अवकाश होने के बावजूद 30 अप्रैल रविवार को पंजीयन होंगे। वही एक मई को अनंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा और 31 मई को फाइनल लिस्ट जारी होगी। इसके बाद 10 जून से पात्र हितग्राही बहनों के खातों में एक-एक हजार रूपये आना शुरू हो जायेंगे। इधर, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जिला कलेक्टर्स को योजना से संबंधित कई बड़े निर्देश दिए है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में कोई भी कर्मचारी गड़बड़ी करता हुआ पाया जाएगा तो उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। योजना में आवेदन भरवा कर रजिस्ट्रेशन करने, ई-केवायसी और सूची तैयार करने के कार्य को ईमानदारी से बेहतर कार्य किया जाए। 30 अप्रैल को रविवार का अवकाश होने के बावजूद भी रजिस्ट्रेशन जारी रहेंगे।एक मई को अनंतिम सूची का प्रकाशन किया जायेगा। योजना में पहले ई-केवायसी के कार्य में कियोस्क के कर्मचारियों द्वारा पैसे मांगे जाने की शिकायतें मिल रही थी। जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही के बाद अब इस तरह की शिकायतें मिलना बंद हो गई हैं।

फर्जी आपत्तियाँ दर्ज न हों
सीएम शिवराज ने कहा कि सभी कलेक्टर्स अपने कार्य क्षेत्र में बैंकों से समन्वय स्थापित करने DLCC की बैठकें अवश्य कर लें। प्रचार रथ एवं अन्य माध्यमों द्वारा योजना का बेहतर प्रचार होता रहे।रजिस्ट्रेशन होने के बाद लोगों की फर्जी आपत्तियाँ दर्ज न हों, इसके लिए ईमानदारी से जाँच करें। फर्जी शिकायतें रोकने के लिए महिला-बाल विकास विभाग द्वारा अच्छी व्यवस्था की गई है। इसमें शिकायत करने वाले को अपना नाम और मोबाइल नंबर देना आवश्यक होगा।

योजना के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन किए जाएंगे।योजना का लाभ लेने के लिए आयु सीमा 23 से 60 वर्ष तक होनी चाहिए।
ऐसे परिवार जो आयकर दाता नहीं है, परिवार में 5 एकड़ से कम भूमि है और घर में फोर व्हीलर वाहन नहीं है, को योजना में पात्र माना गया है ।
आवेदन में अपना नाम, पति का नाम, मोबाइल नंबर के साथ समग्र आईडी, आपका आधार नंबर जरूरी। अनंतिम सूची सार्वजनिक स्थानों पर चस्पां की जाएगी।
किसी को आपत्ति है तो वह पोर्टल पर अथवा पंचायत में लिखित में अथवा 181 नम्बर पर फोन कर आपत्ति दर्ज करा सकता है।
आपत्तियों का निराकरण 15 से 30 मई तक किया जाएगा और 31 मई को अंतिम सूची पोर्टल पर प्रदर्शित करने के साथ ग्राम पंचायत कार्यालयों में चस्पां की जाएगी।
योजना की पात्र बहनों के खाते में 10 जून से 1000 रूपये अंतरित किये जाना शुरू कर दिये जायेंगे।
बहनों की e-KYC के लिए राज्य सरकार द्वारा राशि उपलब्ध कराई जा रही है। KYC के लिए किसी भी व्यक्ति द्वारा पैसे मांगने की जानकारी मिलने पर तत्काल FIR की जाए।
जिन गाँवों और वार्डों में नेटवर्क के कारण KYC की समस्या है, वहाँ बहनों को अन्य गाँव या वार्ड में ले जाकर kyc कराने के लिए वाहन की व्यवस्था की जाये।
लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
लाडली बहना योजना की लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए सरकार की वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in ओपन करना होगा यदि आप सीधे वेबसाइट में जाना चाहते है तो इस लिंक का उपयोग करें।
इसके बाद योजना का वेबसाइट खुल जायेगा जिसमे आपको आवेदन की स्थिति के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
इसके बाद नया पेज खुलेगा जिसमे सबसे पहले वाले बॉक्स में आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी नंबर भरना है फिर कैप्चा कोड भरकर OTP भेजें बटन को सेलेक्ट कर देना है।
OTP भेजें के ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा जिसे बॉक्स में भरकर खोजें बटन को सेलेक्ट कर देना है।
इसके बाद योजना में आपका फॉर्म जमा हुआ है या नहीं पता चल जायेगा पहली किस्त कब मिलेगा पूरी जानकारी घर बैठे चेक कर सकते है।
इस प्रकार आप घर बैठे लिस्ट में नाम चेक कर सकते है या लिस्ट में नाम नहीं होने पर फिर से आवेदन कर सकते है।

Previous Article

Ladli Bahna Yojana : अब रविवार को ...

Next Article

मुख्तार अंसारी को 10 और सांसद अफजाल ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • ब्रेकिंग न्यूज़व्यवसाय

    सरकार की पहल , PSU बैंकों का मुनाफा 9 साल में तीन गुना बढ़ 1.04 लाख करोड़ रुपये हुआ, जानें ...

    July 1, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    Lok Sabha Election 2019: रीति पाठक और अजय सिंह के लिए साख का सवाल बनी सीधी सीट

    April 27, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    लूट और हत्या के आरोपी गिरफ्तार

    August 6, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मोहनखेड़ा में मानव सेवा दिवस

    June 19, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    उज्जैन:नगर सरकार चुनाव के लिए कल दबेगा किस्मत का बटन

    July 5, 2022
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    छत्तीसगढ़: रायपुर वासियों को मुख्यमंत्री ने दी ऑक्सीजोन की सौगात

    July 2, 2020
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    बॉलीवुड सितारे ‘कांस फिल्म फेस्टिवल’ के रेड कार्पेट पर बिखेरेंगे जलवा

  • देश

    मायावती नहीं लड़ेंगी विधानसभा चुनाव – बसपा

  • देश

    “हम कोरोना टीकाकरण के बाद नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लागू करेंगे, —– केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010