anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›मप्र के विकास और जन कल्याण के लिए चलेगी आखिरी सांस: शिवराज सिंह चौहान

मप्र के विकास और जन कल्याण के लिए चलेगी आखिरी सांस: शिवराज सिंह चौहान

By anupamsavera.com
March 9, 2018
117
0
Share:

मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के आरोपों को नकारते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने सदन में बिना तथ्यों के ही अपनी बात रखी। साथ ही वादा किया कि उनकी आखरी सांस विकास और जनकल्याण के लिए चलेगी। राज्यपाल के अभिभाषण पर चल रही चर्चा पर विपक्ष के आरोपों का मुख्यमंत्री चौहान ने सिलसिलेवार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का यह कहना सही नहीं है कि प्रदेश का कर्ज बहुत अधिक बढ़ गया है। वर्ष 2003 में ब्याज का भुगतान संपूर्ण राजस्व प्राप्ति का 22़ 44 प्रतिशत था जो अब घटकर केवल 8़ 25 प्रतिशत रह गया है। इससे स्पष्ट है कि आय की तुलना में ऋण काफी कम बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दस वर्षो के कार्यकाल में प्रति व्यक्ति आय 6577 रुपये से बढ़कर 13722 रुपये यानी दोगुनी हुई, जबकि वर्तमान सरकार के 15 वर्ष की अवधि में छह गुना बढ़कर 72 हजार 599 हो गई है। इसी तरह वर्ष 2016-17 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 6 लाख 40 हजार करोड़ रुपये हो गया है, जो वर्ष 2003 में केवल 98 हजार करोड़ रुपये था। कांग्रेस सरकार के दस सालों में प्रदेश की जीएसडीपी 3़3 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी जबकि वर्तमान सरकार के 15 वर्ष में यह वृद्घि दर नौ प्रतिशत रही।

चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश के विकास के लिए जो भी संभव होगा राज्य सरकार करेगी। हम सबके विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहे हैं, इसमें प्रतिपक्ष साथ चले। सत्ता और प्रतिपक्ष लोकतंत्र के दो पहिए हैं इन्हें रचनात्मक कार्यो में साथ-साथ चलना चाहिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस के समय कुल राजस्व का 22 प्रतिशत से अधिक ब्याज के रूप में चुकाया जाता था जबकि आज कुल राजस्व का केवल आठ प्रतिशत ब्याज में खर्च करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष को तथ्यों के आधार पर बात करना चाहिये। असत्य तथ्यों से प्रतिष्ठा कम होती है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बहनों और बेटियों को शुभकामनायें देते हुये कहा कि महिला सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। महिला सुरक्षा राज्य सरकार की चिंता का प्रमुख विषय है। राज्य सरकार ने इस दिशा में अनेक कदम उठाए हैं। महिला अपराध के संबंध में त्वरित एफआईआर लिखने और जांच के निर्देश हैं। बालिकाओं से दुराचार करने वालों को फांसी की सजा का कानून बनाया गया है।

Previous Article

पाकिस्तानी तालिबान नेता की सूचना देने वाले ...

Next Article

शिखर धवन ने खेली दमदार पारी, भारत ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    MP News: प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश को फिर सौगात देने पधार रहे हैं, फुटबाल प्लेयर्स और जनजातीय समाज ...

    June 22, 2023
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    Environment Day Special: एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान का संकल्प- दिन की शुरुआत पौधरोपण से, 833 दिन में लगाए 2500 ...

    June 5, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश : पिछली दो बार की तरह क्या इस बार भी भाजपा अध्यक्ष बदलकर चुनाव में उतरने वाली है?

    March 30, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    Indore : इंदौर पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, देखा एशिया का सबसे बड़ा बायोगैस प्लांट

    June 3, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    बिजली कटौती कर्मचारी करते थे, बदनाम कांग्रेस हुई : दिग्विजय सिंह

    April 26, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    खेती के लिए पानी और बिजली की कमी न रहे : मुख्यमंत्री श्री चौहान

    September 1, 2023
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    कपड़ा पर 12 की जगह 5 फीसद ही लगेगा GST, काउंसिल की बैठक में फैसला

  • देश

    सचिन पायलट का अनशन 5 घंटे में खत्म

  • मना॓रंजन

    लॉकडाउन के बीच विक्की कौशल ने सीखी ऑमलेट को पलटने की कला

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010