anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›कोरोना के नए वैरिएंट के अलर्ट के बीच अच्छी खबर:MP में पॉजिटिविटी रेट शून्य; इंदौर में ऑक्सीजन प्लांट चलाकर देखे

कोरोना के नए वैरिएंट के अलर्ट के बीच अच्छी खबर:MP में पॉजिटिविटी रेट शून्य; इंदौर में ऑक्सीजन प्लांट चलाकर देखे

By anupamsavera.com
December 23, 2022
49
0
Share:

मध्यप्रदेश में कोविड पॉजिटिविटी दर गुरुवार को शून्य हो गई। इस बात का खुलासा स्वास्थ्य संचालनालय की कोविड हेल्थ बुलेटिन रिपोर्ट से हुआ है। गुरुवार को प्रदेश की अलग-अलग लैब्स में कोविड संदिग्ध मरीजों के भेजे गए 100 सैंपलों की जांच की गई, जो जांच में निगेटिव निकले।

उधर प्रदेश में कोविड के नए वैरिएंट का अलर्ट जारी करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इससे निपटने के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इसके लिए सभी जिलों के CMHO को सर्विलांस सैंपलिंग और पॉजिटिव मरीजों के लिए इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोविड आउटब्रेक होने पर मरीजों को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।

एक भी मरीज नहीं मिला

कोविड हेल्थ बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला है। बुधवार शाम कोरोना के लक्षण वाले 100 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा 9 सैंपल लैब से रिजेक्ट किए गए हैं। इसके चलते सभी 9 कोविड संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए दोबारा लिए जाएंगे।

भोपाल में 95 कोविड संदिग्धों के हुए सैंपल

कोविड के नए वैरिएंट BF.7 के अलर्ट के बीच भोपाल में गुरुवार को कोरोना जांच के लिए 95 सैंपल लिए गए। यह सैंपल गांधी मेडिकल कॉलेज, एम्स और दूसरे लैब भेजे गए हैं। सभी की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी।

3 पॉजिटिव मरीजों के सैंपल जीनोम टेस्ट के लिए भेजे

CMHO डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि पिछले दो सप्ताह में मिले 3 कोविड पॉजिटिव मरीजों के सैंपल जीनोम टेस्ट के लिए एम्स भोपाल भेजे हैं। जांच रिपोर्ट अगले सप्ताह आएगी।

एक पॉजिटिव मरीज हुआ स्वस्थ, एक्टिव केस हुए 6

भोपाल में गुरुवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज कर दिया गया। इससे भोपाल में कोविड एक्टिव केस की संख्या 3 से घटकर 2 और प्रदेश में 7 से घटकर 6 हो गई है। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य संचालनालय के एक सीनियर अफसर ने की है।

इंदौर में भी तैयारी, अस्पतालों के ऑक्सीजन प्लांट चलाकर देखे

कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार ने जांच की गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत हाई रिस्क ग्रुप के लोगों की जांच के लिए कहा गया है। कोविड प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की जांच भी करने के निर्देश दिए गए हैं। आपातकालीन स्थिति में जांच के लिए रैपिड किट का इस्तेमाल करने की भी अनुमति दे दी गई है। उधर, MGM मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने सरकारी अस्पतालों के ऑक्सीजन प्लांट्स को चलाकर देखा। संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने भी कॉलेज में डॉक्टरों से बात की। उन्होंने डॉक्टरों से जीनोम सीक्वेंसिंग मशीन को जल्द शुरू करने के लिए कहा। IMA के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सतीश जोशी कहते हैं, लोग प्रिकॉशन डोज नहीं लगवा रहे हैं। लोगों को इसे जल्द से जल्द लगवाना चाहिए।

Previous Article

दुनिया की पहली नेजल कोरोना वैक्सीन को ...

Next Article

ICICI बैंक की पूर्व MD और CEO ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    MP: इंदौर में 22 नए Corona केस की पुष्टि, 2 की मौत, भोपाल में भी आंकड़ा पहुंचा 83

    April 8, 2020
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मां ने रखा लंबी आयु के लिए उपवास, लेकिन बेटे ने एक छात्रा के साथ…

    August 26, 2020
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    सीएम शिवराज का एलान- भोपाल में इंटरनेशन क्रिकेट स्टेडियम और बड़ा कन्वेंशन सेंटर बनेगा

    June 2, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    कर्नाटक चुनाव परिणाम पर शिवराज ने कहा, जनता को पीएम मोदी पर विश्वास

    May 16, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव : शिवराज का प्रियंका पर हमला, बोले-जो लोग बेल पर है, वो भ्रष्टाचार के आरोप किस ...

    November 7, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    कोरोना वायरस महामारी घोषित – राज्य मंत्रि-परिषद की बैठक में हुई विस्तृत चर्चा

    March 16, 2020
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    IRM एनर्जी के IPO में निवेश का आज आखिरी मौका:सेंसेक्स में 160 अंक की गिरावट, इसके 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी

  • देश

    रबींद्रनाथ टैगोर चाहते थे ‘आत्मानिभर भारत’ — पीएम नरेंद्र मोदी

  • मध्यप्रदेश

    मानसरोवर की फोटो तो दिखा रहे राहुल बाबा, कभी विदेशी टूर की भी झलक दिखाओः CM



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010