anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे नए सेना प्रमुख, मध्य प्रदेश के रीवा में की शिक्षा प्राप्त, महू के ‘आर्मी वॉर कॉलेज’ से भी किया है कोर्स

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे नए सेना प्रमुख, मध्य प्रदेश के रीवा में की शिक्षा प्राप्त, महू के ‘आर्मी वॉर कॉलेज’ से भी किया है कोर्स

By anupamsavera.com
June 12, 2024
73
0
Share:

नई सरकार के गठन के साथ ही नए सेना प्रमुख की घोषणा भी की गई है। वर्तमान वाइस चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को भारतीय सेना का अगला प्रमुख (Army Chief) नियुक्त किया गया है।

भारत ने अपने नए सेना प्रमुख की घोषणा कर दी है। वर्तमान वाइस चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को भारतीय सेना का अगला प्रमुख (Army Chief) नियुक्त किया गया है। दरअसल लोकसभा चुनाव की वजह से जनरल मनोज पांडे को एक महीने का एक्सटेंशन मिला था वहीं अब एलान हो जाने के चलते लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी आर्मी चीफ का पद संभालेंगे।

जनरल उपेंद्र द्विवेदी का अनुभव:

दरअसल लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के पास चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में काम करने का व्यापक अनुभव है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में विस्तृत सेवा प्रदान की है और कई मोर्चों पर नेतृत्व किया है। जानकारी के अनुसार 30 जून को लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी भारतीय सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण करेंगे। वहीं काफी समय बाद उत्तरी कमान का अनुभव रखने वाले किसी अधिकारी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

जनरल द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान:

जानकारी दे दें कि लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी जम्मू-कश्मीर राइफल्स के कमीशन्ड अधिकारी हैं। उन्होंने फरवरी 2024 में वाइस चीफ का पद संभाला था और इससे पहले उत्तरी कमान के प्रमुख थे। पाकिस्तान और चीन की चुनौतियों से निपटने का उनका व्यापक अनुभव है। उन्होंने कश्मीर और उत्तरी कमान में प्रभावशाली काम किया है और राजस्थान में यूनिट की कमान संभालने का भी अनुभव उनके पास है। इसके अलावा, वह उत्तर-पूर्व में आतंकवाद विरोधी अभियानों में सेक्टर कमांडर और असम राइफल्स के महानिरीक्षक के रूप में भी काम कर चुके हैं। चीन के साथ सीमा विवाद सुलझाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मध्य प्रदेश के रीवा से की है शिक्षा प्राप्त:

दरअसल लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मध्य प्रदेश के रीवा सैनिक स्कूल से शिक्षा प्राप्त की हैं। उन्होंने डीएसएससी वेलिंगटन और आर्मी वॉर कॉलेज, महू से भी कोर्स किया है। वहीं इसके अलावा, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को यूएसएडब्ल्यूसी, कार्लिस्ले, यूएसए में प्रतिष्ठित एनडीसी समकक्ष पाठ्यक्रम में ‘प्रतिष्ठित फेलो’ से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जनरल उपेंद्र द्विवेदी के पास रक्षा और प्रबंधन अध्ययन में एम फिल और सामरिक अध्ययन और सैन्य विज्ञान में दो ‘मास्टर डिग्री’ हैं

सम्मान और पुरस्कार:

वहीं अपने 39 साल के लंबे करियर में उन्होंने कई कठिन मिशनों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इसके साथ ही उन्हें मिलने वाले पुरस्कार की बात करें तो उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल समेत कई वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी के पास चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में काम करने का अनुभव और पाकिस्तान व चीन की चुनौतियों से निपटने की पर्याप्त क्षमता है। उनका अनुभव और नेतृत्व भारतीय सेना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। नई सरकार के गठन के साथ ही सेना प्रमुख की घोषणा भी की गई है। उनके नेतृत्व में भारतीय सेना को एक नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

Previous Article

चीनी पीएम ने PM मोदी को नये ...

Next Article

क्रिकेट में पहली बार आमने-सामने होंगे भारत ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    MP: वीर सावरकर पर क्या बोले सीएम शिवराज

    June 30, 2023
    By Anupam Savera
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    CM शिवराज ने लालू यादव की बात पर ली चुटकी, कहा- दूल्हा कौन, कहां बारात, कोई ठिकाना नहीं, राहुल गांधी ...

    June 24, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    खरगोन बस हादसे में एक बार फिर अफसरों की लापरवाही, 52 सवारियां बिठाने की क्षमता, भेड़-बकरियों की तरह भरे गए ...

    May 9, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    कोरोना वायरस: संक्रमित जिलों में और बढ़ेगी सख्ती, स्थिति संभालने के लिए उतारी IAS की टीम

    April 16, 2020
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मां ने रखा लंबी आयु के लिए उपवास, लेकिन बेटे ने एक छात्रा के साथ…

    August 26, 2020
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लोकमान्य तिलक की पुण्य-तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    August 1, 2023
    By anupamsavera.com

  • देश

    हम यूपी में फिर फहराएंगे भाजपा का झंडा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • देश

    राहुल गांधी आज खाली करेंगे सरकारी बंगला

  • देश

    आप के चुनाव आयोग में 17 और विधायकों पर लटकी है तलवार



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010