anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›लोकसभा चुनाव के चलते ढाई माह में ही नई सरकार को दिखाना होगा प्रदर्शन, चुनावी वादों को लेकर परखेगी जनता

लोकसभा चुनाव के चलते ढाई माह में ही नई सरकार को दिखाना होगा प्रदर्शन, चुनावी वादों को लेकर परखेगी जनता

By anupamsavera.com
November 30, 2023
40
0
Share:

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम तीन दिसंबर को आने के साथ यह निर्धारित हो जाएगा कि सरकार में कौन बैठेगा। सरकार किसी भी दल की बने पर शुरू के ढाई माह उसके लिए बेहद चुनौती भरे होंगे। वजह, लोकसभा चुनाव के चलते जनता के सामने सरकार को अपना प्रदर्शन दिखाना होगा।

10 दिसंबर तक बन सकती है सरकार

मार्च के पहले पखवाड़े में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने की संभावना है। 10 दिसंबर के आसपास प्रदेश में सरकार बन सकती है। इस तरह देखा जाए तो लोकसभा चुनाव के पहले लगभग ढाई माह ही नई सरकार को कामकाज के लिए मिलेंगे। नियमित कार्यों के अलावा सरकार को यह दिखाना होगा कि घोषणा पत्र में उसने जो वादे जनता से किए हैं उन्हें पूरा करने की दिशा में क्या और किस गति से कदम बढ़ाया है।

भारी-भरकम वादों को पूरा करने का रहेगा दबाव

भाजपा हो या कांग्रेस, दोनों ही दलों ने बड़े वर्ग को लुभाने वाली कई घोषणाएं की हैं, जिन्हें प्रारंभ करने को लेकर स्वाभाविक दबाव रहेगा। सत्ता में आने के लिए दोनों दलों ने जनता से भारी-भरकम वादे किए हैं। कांग्रेस ने लोक लुभावन कई घोषणाएं की हैं। सौ यूनिट बिजली बिल माफ और दो सौ यूनिट तक आधा, नारी सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर माह डेढ़ हजार रुपये, पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर सहित 11 तरह की गारंटी देने की बात कही है।

अन्य राज्य की तरह मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस ने वादा किया है कि सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में इन पर मुहर लग जाएगी। वहीं, भाजपा ने लाड़ली बहना योजना में महिलाओं को हर माह मिलने वाले एक हजार 250 रुपये को धीरे-धीरे बढ़ाकर तीन हजार तक करने, लाड़ली बहनों को 450 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर, लाड़ली बहनों काे आवास, हर लोकसभा क्षेत्र में मेडिकल कालेज की स्थापना, गेहूं और धान के उपार्जन पर बोनस देने सहित 10 बड़ी गारंटी दी है।

राज्य पर पहले से ही तीन लाख करोड़ का कर्ज

सरकार बनते ही जनता उन घोषणाओं के पूरा होने की आस लगाएगी जिससे उसे आर्थिक मदद मिलने वाली है या उसकी जेब का खर्च कम होने वाला है। इन्हें पूरा करने के लिए बहुत ज्यादा धन की आवश्यकता होगी। राज्य सरकार के ऊपर पहले से ही तीन लाख 31 हजार करोड़ रुपये का ऋण है। ज्यादा कर्ज की वजह से कांग्रेस हमेशा ही भाजपा सरकार को घेरती रही है।

ऐसे में सरकार कोई भी हो पर ऋण लेना भी विपक्ष के लिए मुद्दा बनेगा। इस तरह नई सरकार चुनौतियाें से घिरेगी। जानकारों का कहना है कि कांग्रेस की घोषणाएं पूरा करने में लगभग 65 हजार करोड़ और भाजपा को अपने संकल्प पूरे करने के लिए 35 हजार करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।

Previous Article

चीन में बच्चों में फैल रहे निमोनिया ...

Next Article

जलवायु सम्मेलन में आज भारत की अगुवाई ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक की कार का एक्सीडेंट, वाहन में सवार था परिवार

    June 22, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    हर गरीब को पक्का मकान हमारा संकल्प है

    July 6, 2022
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    Gwalior News : अब नहीं भटकना पड़ेगा जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए, प्रशासन की अच्छी पहल

    May 10, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    भावांतर योजना के सिस्टम में गुम हो गए सैकड़ों किसान

    December 13, 2017
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    CM के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां हुई तेज, 24 घंटे में सजाया मोतीलाल नेहरू स्टेडियम; सुरक्षा के इंतजाम की ...

    December 13, 2023
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    छत्तीसगढ़ की ब्लैक लिस्टेड आरकेटीसी कंपनी मध्य प्रदेश सरकार को राजस्व की पहुंचा रही हानि

    February 16, 2023
    By anupamsavera.com

  • खेल

    गावस्कर ट्रॉफी: दोहरा शतक जड़ने के बाद भी टीम में नहीं दी जगह, कप्तान रोहित ने अपने जिगरी का तोड़ा दिल!

  • मध्यप्रदेश

    : विकिपीडिया पर राहुल गांधी होलकर साइंस कॉलेज के प्रिंसिपल

  • देश

    केंद्र सरकार ने नागालैंड को अशांत क्षेत्र घोषित किया



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010