anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›सरकार किसी की भी बने, एग्जिट पोल ने तोड़ा शिवराज सिंह चौहान का सबसे बड़ा सपना!

सरकार किसी की भी बने, एग्जिट पोल ने तोड़ा शिवराज सिंह चौहान का सबसे बड़ा सपना!

By anupamsavera.com
December 8, 2018
179
0
Share:

मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव 2018 कई मायनों में अलग तो रहा ही अब एग्जिट पोल के नतीजों ने भी सबको चौंकाकर सस्पेंस में डाल दिया है. एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं, और नतीजों ने सस्पेंस बरकरार रखा है. मध्‍य प्रदेश के लिए ज्‍यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है. अब सरकार किसी की भी बने लेकिन जो एक खास बात रही वह यह कि इन नतीजों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक सपना तोड़ दिया.

दरअसल, पूरे चुनावी कैम्पेन में बीजेपी और शिवराज सिंह चौहान का एक ही नारा था कि ‘अबकी बार 200 पार’. मतदान के दिन तक बीजेपी के सभी बड़े नेता 200 सीटों के आंकड़े को पार करने की बात करते रहे लेकिन मतगणना के दिन बढ़े मत प्रतिशत ने ही नेताओं का जोश ठंडा कर दिया था और अब एग्जिट पोल के नतीजों से ‘अबकी बार 200 पार’ के दावे की हवा निकल गई. किसी भी सर्वे ने बीजेपी को इतनी सीटें नहीं दी हैं.

मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 116 सीटों की जरूरत हैं. टाइम्‍स नाउ-सीएनएक्‍स के मुताबिक बीजेपी को 126, कांग्रेस को 89 व अन्य को 15 सीटें मिल रही हैं. इंडिया टुडे-एक्सिस के अनुसार बीजेपी को 102-120, कांग्रेस को 104-122, न्‍यूजएक्‍स-नेता के मुताबिक बीजेपी को 106, कांग्रेस को 112 व अन्य को 12 सीटें मिलने का अनुमान है. रिपब्लिक सी-वोटर के मुताबिक एमपी में बीजेपी को 106, कांग्रेस को 110-126 व अन्‍य के खाते में 6-12 सीटें जाने का अनुमान है.

मतगणना के दिन भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 200 सीटें जीतने का दावा किया था. वोट डालने के बाद शिवराज ने कहा था कि यह वोट किसी एक शख्स के लिए नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लिए हैं. वोटिंग मध्य प्रदेश का भविष्य तय करेगी. खास बात यह है कि शिवराज की पत्नी साधना सिंह ने भी बुधनी में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि इस बार शिवराज का चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का सपना पूरा होगा.

अब एग्जिट पोल के नतीजे तो आ गए, लेकिन 11 दिसंबर को होने वाली मतगणना न सिर्फ मध्य प्रदेश के राजनीतिक भविष्य को तय करेगी बल्कि शिवराज सिंह चौहान के राजनीतिक सफर के लिए भी निर्णायक साबित होगी. इस चुनाव में अबकी बार 200 पार के नारे के साथ चुनाव प्रचार करने वाली बीजेपी कितना सही साबित होगी यह भी उसी दिन पता चलेगा.

Previous Article

शादी के बाद काम पर जुटीं प्रियंका ...

Next Article

Ind vs Aus 1st Test: जब फील्डिंग ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    MP News : गृह मंत्री के निर्देश के बाद हेमा मीणा केस में परियोजना इंजीनियर जनार्दन सिंह निलंबित पर भी ...

    May 18, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    20 साल की सजा सुनते ही रेपिस्ट ने किया सुसाइड

    June 25, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेशराजनीति

    बड़वानी में पीएम मोदी ने की जनसभा:बोले-राजस्थान में कांग्रेस को चुना तो सर तन से जुदा के नारे लगे, अब ...

    November 14, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    सी.एम. हेल्पलाइन पत्रों की समीक्षा

    March 5, 2020
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    Bhopal Gaurav Diwas: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया एलान अगले साल से एक जून को भोपाल में रहेगा अवकाश

    June 1, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    Ujjain News: 21 करोड़ राम नाम लेखन की पूर्णाहुति का महाकाल नगरी में आयोजन, हजारों लोग बने साक्षी

    June 5, 2023
    By Anupam Savera

  • देश

    समुद्र के नीचे फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन, प्रोजेक्ट का काम शुरू; 350 मीटर सुरंग का काम 10 माह में होगा काम पूरा

  • देश

    मिशन तेलंगाना की तैयारियों में जुटी भाजपा, अमित शाह शनिवार को करेंगे रैली, पदयात्रा में भी होंगे शामिल

  • विदेश

    चीन, जिसने भूटानी भूमि पर 4 गाँव बनाए,

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010