anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›गुना में आरएसएस का युवा स्वयंसेवक शिविर 31 जनवरी से, मोहन भागवत शामिल होंगे, भोपाल में भी 3 दिन करेंगे मीटिंग

गुना में आरएसएस का युवा स्वयंसेवक शिविर 31 जनवरी से, मोहन भागवत शामिल होंगे, भोपाल में भी 3 दिन करेंगे मीटिंग

By anupamsavera.com
January 29, 2020
62
0
Share:

भोपाल. गुना में एबी रोड स्थित छतरपुरिया गार्डन पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का युवा स्वयंसेवक शिविर 31 से 2 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें संगठन के प्रमुख मोहन भागवत तीनों दिन मौजूद रहेंगे। उनके साथ अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार भी रहेंगे। शिविर में लगभग 2 हजार छात्रों के शामिल होने की संभावना है। गुना के बाद मोहन भागवत भोपाल में 3 दिन तक मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के जिला प्रचारक और विभाग प्रचारकों की बैठक लेंगे। इसके बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रमुख अनुषांगिक संगठनों के साथ समन्वय की बैठक लेंगे।

राष्ट्रीय स्वंसेवक संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक, गुना में 3 दिन तक चलने वाले इस शिविर में छात्र विभिन्न शारीरिक और बौद्धिक गतिविधियों में भाग लेंगे। इसमें कॉलेज स्तर पर होने वाले कार्यों की समीक्षा की जाएगी और आगे की कार्य योजना भी बनेगी।

शिविर की खास बातें

शिविर स्थल लगभग 20 बीघा क्षेत्र में फैला है। लगभग साढ़े चार लाख वर्ग फीट में आवास व्यवस्था की गई है।
तीन दिन के दौरान छात्र खासतौर पर बनाए गए पंडालों में रहेंगे।

पूरे शिविर स्थल को 4 भागों में बांटा गया है। इसमें एक ओर आवास व्यवस्था रहेगी। वहीं, दूसरी ओर पदाधिकारियों के आवास होंगे। छात्रों के आवास स्थल को 11 नगरों में बांटा गया है।

यह पूरा कार्यक्रम प्लास्टिक मुक्त रहेगा। यानि इसमें किसी तरह के डिस्पोजल इस्तेमाल नहीं होंगे।
इसमें एक आर्ट गैलरी भी होगी, जिसमें 250 पेंटिंग रखी जाएंगी। यह राष्ट्र गौरव का भाव जगाने वाले 8 विषयों पर आधारित होगी।
पांच साल बाद लेंगे जिला प्रचारकों की बैठक

संघ नेताओं के मुताबिक दो फरवरी से संघ प्रमुख भोपाल में रहेंगे। इस दौरान वे तीन फरवरी को मप्र और छग के जिला प्रचारकों की बैठक लेंगे।
लगभग पांच साल के अंतराल के बाद संघ प्रमुख इस बैठक में शामिल होंगे। इस लिहाज से माना जा रहा है बैठक महत्वपूर्ण होगी।
चार फरवरी को मप्र-छग क्षेत्र यानी दोनों राज्यों के विभाग प्रचारकों के साथ मंथन करेंगे।
पांच और छह फरवरी को सर संघचालक आरएसएस से जुड़े अनुषांगिक संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे।

Previous Article

तिमाही नतीजेः बजाज फाइनेंस के मुनाफे में ...

Next Article

राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान समारोह 5 और ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    4.67 लाख पेंशनर्स के लिए डीए मंजूर

    April 12, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश उप चुनाव: नतीजा आज

    February 28, 2018
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी आँगनवाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में वृद्धि का अनुसमर्थन

    July 5, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    लॉकडाउन के नियम तोड़ने वाले 76 गिरफ्तार, 69 एफआईआर, बीते 120 दिन में 6 हजार 449 पर केस दर्ज, आज ...

    July 20, 2020
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    रायपुर में मिले 5 नए कोरोना पॉजिटिव केस

    July 3, 2020
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    हर बूथ पर कांग्रेस को हराकर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने में जुट जाएं

    July 4, 2022
    By anupamsavera.com

  • देश

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नौकरशाहों का किया अभिवादन

  • मना॓रंजन

    हाउस वाइफ गीता सिंह गौड़ ने जीते 1 करोड़ रुपये, अमिताभ बच्चन के शो को मिला तीसरा करोड़पति

  • विदेश

    US-Taliban Peace Talks: बनाई जाएगी इंट्रा-अफगान वार्ता टीम

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010